Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 2

For scoring high marks, Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Question Papers Set 2 play an important role.

Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Model Question Paper Set 2

Time: 90 minutes
Max. Score : 40

सामान्य निर्देश:

  1. पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
  2. वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें।

I. सूचना : ‘बाइसिकल थीव्स’ फिल्मी लेख का यह अंश पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

रोम में रहनेवाले अंतोनियो को नौकरी चाहिए लेकिन नौकरी ऐसी मिली है जिसके लिए साइकिल होना ज़रूरी है। उसकी पत्नी मरिया बड़ी मुश्किलों से घर का सामान बेचकर साइकिल के पैसे जुटाती है। काम के पहले ही दिन अंतोनियो की साइकिल चोरी हो जाती है। वह अपने दस साल के बेटे ब्रूनो के साथ साइकिल खोजने निकलता है।

प्रश्न 1.
सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
(क) अंतोनियो के नौकरी के लिए साइकिल चाहिए।
(ख) अंतोनियो के नौकरी के लिए साइकिल नहीं चाहिए।
(ग) अंतोनियो की पत्नी मरिया को साइकिल चाहिए।
(घ) साइकिल की चोरी नहीं हो जाती है।
उत्तर:
(क) अंतोनियो के नौकरी के लिए साइकिल चाहिए।

प्रश्न 2.
यहाँ अंतोनियो के परिवार की किस स्थिति का पता चलता है?
उत्तर:
अंतोनियो का परिवार बहुत गरीब था। उसे कोई नौकरी भी नहीं थी। नई नौकरी के लिए साइकिल की ज़रूरत थी। उसकी पत्नी ने घर का सामान बेचकर उसके लिए पैसे जुटाए।

8th Standard Hindi Model Question Paper Set 2 Kerala Syllabus

प्रश्न 3.
अंतोनियो की उस दिन की डायरी लिखें।
उत्तर:
12/03/2025
सोमवार
आज मेरे लिए खुशी का दिन था, साथ ही दुख का भी। मुझे नई नौकरी मिली। पर उसके लिए साइकिल की ज़रूरत थी। मेरी पत्नी ने घर का सामान बेचकर नई साइकिल के लिए पैसे जुटाए। आज मैं काम पर गया। कितनी खुशी थी मन में। सोचा कि मेरे परिवार की गरीबी खत्म हो जाएगी। मैं अपने परिवारवालों को अच्छा खाना खिलाऊँगा। पर आज ही मेरी साइकिल चोरी हो गई। मैंने अपने बेटे ब्रूनो के साथ हर जगह साइकिल की तलाश की। कहीं न मिली। मैं कल काम पर कैसे जाऊँगा।

II. सूचना : ‘पेड़’ कविता का यह अंश पढ़ें और 4 से 6 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें। 

पेड़ तुम पेड़ नहीं
तुम दर्जी
तुमने कितने सिले घोंसले
कितनी सिली हवाएँ
धूप सिली तो बिखर गई
कतरन-कतरन छायाएँ।

प्रश्न 4.
कवि ने यहाँ पेड़ को किस रूप में वर्णन किया है?
(क) गायक के
(ख) दर्जी के
(ग) चित्रकार के
(घ) कुम्हार के
उत्तर:
(ख) दर्जी के

प्रश्न 5.
पेड़ को क्यों दर्जी कहा गया है?
उत्तर:
दर्जी कपड़े सिलता है उसी प्रकार ही पेड़ पर घोंसले दिखते हैं।

8th Standard Hindi Model Question Paper Set 2 Kerala Syllabus

प्रश्न 6.
कवि और कविता का परिचय देते हुए इन पंक्तियों का आशय लिखें।
उत्तर:
श्री सुशील शुक्ल की कविता है ‘पेड़ ‘। इसमें वे स्थापित करना चाहते हैं कि पेड़ का काम एक दर्जी के समान है। दर्जी सुंदर कपड़े सिलते हैं। उसी प्रकार पेड़ के घोंसलों को देखकर कवि कल्पना करते हैं कि पेड़ ने घोंसले सिले हैं। पेड़ हवाओं में प्राणवायु का संचार करता है। जब पेड़ पर धूप पड़ता है तो उसके नीचे छायाओं के टुकड़े बिखर जाते हैं। इन सबकी तुलना करके कवि बताते हैं कि पेड़ एक दर्जी के समान काम करता है। यहाँ कवि पेड़ के महत्व को बताना चाहते हैं। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पेड़ आवश्यक ही है।

अथवा
‘पेड़’ कविता के संदेश पर लघु लेख लिखें।
• पेड़ से लाभ
• मानव से पेड़ का संबंध
• पर्यावरण की सुरक्षा
• पेड़ के संरक्षण का दायित्व
उत्तर:
पेड़ से हमें ऑक्सीजन, फल, फूल, लकड़ी और औषधियाँ मिलती हैं। ये हमें छाया देते हैं, हवा को साफ करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और वन्यजीवों को घर प्रदान करते हैं। इसके अलावा, वे ध्वनि प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में भी मदद करते हैं।

III. सूचना : ‘जब हम धीरे चलते हैं’ का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 7 से 9 के उत्तर लिखें।

एक महिला ने अपनी बालकनी पर आकर कहा कि वे चल नहीं सकती हैं। इसलिए नहीं आ पाएँगी। यह सुनकर मैत्रेयो ने वहीं खड़े होकर उनके लिए परफॉम किया।

प्रश्न 7.
सही विकल्प चुनकर लिखिए।
(क) वे + के उनका
(ख) वे + के = उनके
(ग) वह + का = उनका
(घ) वह + का = उनका
उत्तर:
(ख) वे + के = उनके

प्रश्न 8.
कौन बालकनी पर आकर कहा?
उत्तर:
एक महिला

प्रश्न 9.
इस संदर्भ के आधार पर महिला और मैत्तेयो के बीच में हुई बातचीत लिखें।
उत्तर:
महिला : सब लोग आपको शो का न्योता देते हैं।
मैत्तेयो : यह तो खुशी की बात है।
महिला : ज़रूर।
मैत्तेयो : आप भी शो देखने आइए।
महिला : मैं आ नहीं सकती।
मैत्तेयो : ऐसा क्यों ?
महिला : मैं चल नहीं सकती। इसलिए नहीं आ पाऊँगी।
मैत्तेयो : तो आप के लिए मैं एक काम करूँ?
महिला : क्या है?
मैत्तेयो : आपके लिए मैं यहीं परफॉर्म करूँगा।

अथवा
महिला इसी संदर्भ के आधार पर अपने मित्र को पत्र लिखता है। वह पत्र तैयार कीजिए।
उत्तर:
भानू
हाउस नंबर 3
दिल्ली
प्रिय मित्र,
तुम कैसे हो? मैं यहाँ ठीक हूँ। आपको मालूम है कि मैं चल नहीं सकता। मुझे मैत्तेयो के शो का न्योता मिला पर मैं वहाँ शो देखने नहीं जाए क्योंकि मैं चल सकती हूं। लेकिन यह बात जानकर मैत्तेयो वहीं खड़े होकर मेरे लिए परफॉर्म किया। यह तो मेरे लिए एक खुशी की बात है।

तुम्हारे मित्र,
नीना

IV. सूचना : ‘हाची की कहानी’ का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 10 और 12 के उत्तर लिखें।

एक साल……. दो साल …… तीन साल पूरे नौ साल और नौ महीने तक हाची ठीक उसी जगह बैठ अपने प्रोफेसर का इंतज़ार करता रहा, जिसे एक सुबह उसने ट्रेन में बिठाकर विदा किया था।

प्रश्न 10.
कोष्ठक के शब्दों की सहायता से वाक्य विस्तार करें।
(ट्रेन में बिठाकर, सुबह)
उसने विदा किया था।
उत्तर:
सुबह उसने विदा किया था।
सुबह उसने ट्रेन में विदा किया था।
सुबह उसने ट्रेन में बिठाकर विदा किया था।

8th Standard Hindi Model Question Paper Set 2 Kerala Syllabus

प्रश्न 11.
पहचानकर लिखें कि कौन – सा विकल्प पूर्ण रूप से सही है।

(क) प्रोफेसर की पत्नी (च) प्रोफेसर का इंतज़ार करता
(ख) सर्दी, गर्मी में (छ) कब्र पर फूल चढ़ाने आती है।
(ग) हाची (ज) हाची को कोई फर्क नहीं पड़ा।

(क) क – च, ख – छ, ग – च
(ख) क – छ, ख – ज, ग – च
(ग) क – ज़, छ – ज, ग – छ
उत्तर:

(क) प्रोफेसर की पत्नी (छ) कब्र पर फूल चढ़ाने आती है।
(ख) सर्दी, गर्मी में (ज) हाची को कोई फर्क नहीं पड़ा।
(ग) हाची (च) प्रोफेसर का इंतज़ार करता

प्रश्न 12.
प्रोफेसर युएनो के इंतज़ार में बैठे-बैठे 1935 में हाची ने दम तोड़ दिया।
– इसपर समाचार तैयार करें।
उत्तर:

प्रोफेसर की तलाश में हाची ने भी विदा ली

टोक्योः सालों पहले टोक्यो में सड़क पर टहलते हुए प्रोफेसर युएने को एक पिल्ला मिला। अकीता नस्ल का शानदार पिल्ला। उसके गले पर पट्टा बाँधा था, जिसपर लिखा था ‘हाची’। मतलब है ‘आठ’। जापानियों का भाग्यशाली अंक। हाची और प्रोफेसर की दोस्ती दिन- व – दिन बढ़ती गई। हर सुबह प्रोफेसर को ट्रेन में बिठाकर विदा किया करता और शाम को स्टेशन के बाहर उनका इंतज़ार करता। प्रोफेसर के आने पर उनके साथ घर लौटता। एक दिन प्रोफेसर दफ्तर से लौटकर नहीं आए। उस दिन दुपहर को दफ्तर में उनका निधा हो गया था। हाची को इस बात का पता न था। वह स्टेशन के बाहर उनका इंतज़ार करता रहा। एक या दो दिन नहीं…… पूरे नौ साल और नौ महीने तक। अपने प्रिय स्वामी के इंतज़ार में बैठे-बैठे कल उसी जगह हाची ने भी अपना दम तोड़ दिया। स्टेशन के आस-पास के लोग और कई यात्री हाची की लाश को देखने आए हुए थे।

अथवा
प्रोफेसर हाची को लेकर घर आया। पत्नी को यह पसंद नहीं आया।
इस प्रसंग में दोनों के बीच हुए संवाद कल्पना करके लिखें।
उत्तर:
पत्नी : यह क्या लाए हैं आप? कहाँ से मिला?
प्रोफेसर : सड़ के किनारे से। बेचारा। ज़रा दूध पिलाओ।
पत्नी : सड़क के किनारे से ….? गले पर पट्टा बाँधा है। इसका मालिक होगा।
प्रोफेसर : होगा। मालिक को खोज लें। मिल सकेंगे।
पत्नी : न मिले तो ….. ?
प्रोफेसर : तो हमारे साथ रहेगा।
पत्नी : वह मैं नहीं चाहती।
प्रोफेसर : ऐसा क्यों? यह अकीता नस्ल का है। शानदार है।
पत्नी : पट्टे पर क्या लिखा है?
प्रोफेसर : हाची। हाची का मतलब है आठ।
पत्नी : वह इसका नाम होगा।
प्रोफेसर : ज़रूर। हाची या आठ। सौभाग्यशाली अंक है।
पत्नी : पर अब इसकी हालत बहुत बुरी है।
प्रोफेसर : ठीक हो जाएगा। देखभाल करना है।

V. सूचना : ‘जूलिया और लूना’ कहानी का यह अंश पढ़ें और 13 और 14 के उत्तर लिखें।

उनकी अनोखी दोस्ती का किस्सा दुनिया भर में मशहूर हो गया। उनके इर्द-गिर्द हज़ारों लोग इकट्ठा होने लगे।

प्रश्न 13.
उनके इर्द-गिर्द हज़ारों लोग इकट्ठा होने लगे – किनके? (1)
उत्तर:
जूलिया

प्रश्न 14.
जूलिया और लूना की अनोखी दोस्ती का किस्सा दुनिया भर में मशहूर हो गया। कहीं-कहीं लूना के संरक्षण पर पोस्टर निकलने लगे।
आप भी लूना के संरक्षण पर पोस्टर तैयार करें। (4)
उत्तर:
Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 2 - 3

प्रश्न 15.
नीचे दिए चित्रों को पहचान कर किन्हीं दो के बारे में एक-एक वाक्य लिखें। (2)
Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 2 - 1
उत्तर:
पहले चित्र में दो व्यक्ति मछली पकड़ती हैं। दूसरी चित्र में दो व्यक्ति हाथ में झंडा लेकर चलते हैं।

प्रश्न 16.
चित्रों के आधार पर दो प्रश्न बनाएँ।
Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 2 - 2
उत्तर:
a) लड़का क्या करता है?
b) लड़की क्या करती है?

Leave a Comment