Practicing with SCERT Class 6 Hindi Solutions and Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Annual Exam Question Paper 2022-23 will help students prepare effectively for their upcoming exams.
Class 6 Hindi Annual Exam Question Paper 2022-23 Kerala Syllabus
Time : 2 Hours
सामान्य निर्देश :
- पन्द्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम प्रश्न पत्र वाचन के लिए हैं।
- गतिविधि 1 का उत्तर लिखना अनिवार्य है ।
- 2 से 6 तक की गतिविधियों में से किन्हीं चार के उत्तर लिखें।
गतिविधी – 1
सूचना : खंड पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें ।
एक दिन शीतल ने एक सपना देखा । एक नदी तेज़ बह रही थी । नदी से एक मछली बाहर उछली और किनारे पत्थर पर फँस गई। शीतल ने मछली को वापस नदी में डाल दिया।
(बाहर उछली – പുറത്തേയ്ക്ക് ചാടി),
फँस गई – കുടുങ്ങിപ്പേയി)
क) किसने सपना देखा ?
अ) नदी ने ।
आ) पत्थर ने।
इ) मछली ने।
ई) शीतल ने ।
उत्तर :
ई) शीतल ने ।
ख) नदी कैसे बह रही थी ?
अ) शांत
आ) धीरे – धीरे
इ) तेज़
ई) चक्कर खाकर
उत्तर :
इ) तेज़
ग) नदी से बाहर उछली । कौन ?
अ) बदख
आ) मछली
इ) मेंढ़क
ई) साँप
उत्तर :
आ) मछली
घ) मछली कहाँ फँस गई ?
अ) सड़क पर
आ) पत्थर पर
इ) जंगल पर
ई) मैदान पर
उत्तर :
आ) पत्थर पर
ङ) शीतल ने मछली को कहाँ डाल दिया ?
अ) तालाब में
आ) नाले में
इ) सागर में
ई) नदी में
उत्तर :
ई) नदी में
गतिविधी – 2
सूचना : ‘ज़मीं को जादू आता है।’
कविता की ये पंक्तियाँ पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें । ये मेरे बाग की मिट्टी को कुछ तो है ।
ये जादुई ज़मीं है क्या ?
ज़मीं को जादू आता है।
क) कवितांश में ‘भूमि’ के लिए किस शब्द का प्रयोग हुआ है ? (बाग, मिट्टी, ज़मीं, जादू)
उत्तर :
ज़मीं
ख)’ धरती बचाओ, जीवन बचाओ’ – यह संदेश देते हुए एक पोस्टर तैयार करें।
उत्तर :

गतिविधी – 3
सूचना : चित्र वाचन करें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।

क) चित्र के अनुसार वाक्यों को क्रम से लिखें ।
- बिल्ली को देखकर चूहा भाग गया।
- भूखे चूहे को एक पेंसिल मिली।
- पेंसिल ने कहा – ‘मुझे छोड़ दो, मैं तुम्हारे लिए चित्र खींच दूँगी…..’
- पेंसिल चित्र खींचने लगी ।
उत्तर :
भूखें चूहे को एक पेंसिल मिली।
पेंसिल ने कहा – ‘मुझे छोड दो, मैं तुम्हारे
लिए चित्र खींच दूँकी ….
पेंसिल चित्र खींचने लगा ।
बिल्ली को देखकर चूहा भाग गया।
ख) चित्र कथा के लिए उचित शीर्षक दें।
उत्तर :
चतुर पेंसिल
गतिविधी – 4
सूचना : हिंदुस्तान हमारा’ पाठ का यह अंश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
भारत संसार का ऐसा ताज है, जिसकी चमक विश्व भर फैली है। इसकी खूबसूरत भोगोलिक झलक, समय समय पर रंग बदलते अनोखे – मौसम, शान बनी संपन्न संस्कृति सब इस ताज में जड़े हीरे हैं।
क) खंड में किसकी ‘संसार का ताज’ कहा गया है ?
उत्तर :
भारत को
ख) खंड के आधार पर सही मिलान करें ।
| भारत की चमक | समय-समय पर बदलते हैं । विश्व भर फैली है। भारत की शान है खूबसूरत है। |
| भारत की भौगोलिक झलक | |
| भारत के मौसम | |
| संपन्न संस्कृत |
उत्तर :
| भारत की चमक | विश्व भर फैली है । |
| भारत की भौगोलिक झलक | खूबसूरत है। |
| भारत के मौसम | समय- समय पर बदलते हैं । |
| संपन्न संस्कृती | भारत की शान है। |
गतिविधी – 5
सूचना : ‘मार्च’ लेख का यह अंश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
मार्च के दिनों हाथों में किताबें और आँखों में नींदें रहा करती थीं। दो पन्ने पलटते ही नींद के हाथ आकर आँखों पर पलकें खींच जाते।
क) लेख में किस महीने के बारे में कहा गया है ?
अ) मार्च
आ) जनवरी
इ) दिसंबर
ई) जून
उत्तर :
अ) मार्च
ख) तालिका से उचित वाक्य चुनकर पत्र की पूर्ति करें ।
वयनाड़
०२ मार्च २०२३
प्रिय राहुल,
_________? अगले हफ़्ते में परीक्षा है न? _________। लेकिन हाथ में किताब लेते ही _________? तुम्हारी पढ़ाई कैसे चलती है? _________ ।
तुम्हारा अपना,
सोनु
- आँखों में नींद आती है।
- तुम कैसे हो ?
- अच्छी तरह पढ़ना ।
- मैं अच्छी तरह पढ़ना चाहता हूँ।
उत्तर :
वयनाड
२० मार्च २०२३
प्रिय राहुल,
तुम कैसे हो ? अगले हफ़्ते में परीक्षा है न ? मैं अच्छी तरह पढना चाहता हूँ। लेकिन हाथ में किताब लेते ही आँखों में नींद आती है । तुम्हारी पढाई कैसे चलती . है ? अच्छी तरह पढना ।
तुमहारा अपना
सोनु
गतिविधी – 6
सूचना : कवितांश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें ।
चींटी चलती है ……
चीनी लेकर चींटी चलती है
चींटी रुकती है तो चीनी रुकती है
चींटी चलती है तो चीनी चलती है
रास्ते में एक और चींटी मिल जाती है
देखके चीनी का दाना खिल जाता है
चींटी तो फिर चींटी होती है
चीनी की दावत मीठी होती है
क) कविता से ये आशयवाली पंक्तियाँ चुनकर लिखें ।
अ) चीनी लेकर चलनेवाली चींटी रास्ते में एक और चींटी से मिलती है।
आ) चींटी और चीनी एक साथ रुकती है और चलती है।
उत्तर :
(अ) चींटी चलती है तो चीनी चलती है
रास्ते में एक और चींटी मिल जाती है
(आ) चींटी रुकती है तो चीनी रुकती है
चींटी चलती है तो चीनी चलती है
ख) कविता के लिए एक शीर्षक दें।
उत्तर :
चींटी और चीनी की यात्रा