Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Model Question Paper Set 2

Practicing with SCERT Class 6 Hindi Solutions and Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Model Question Paper Set 2 will help students prepare effectively for their upcoming exams.

Kerala Syllabus Class 6 Hindi Model Question Paper Set 2

Time : 2 Hours

सामान्य निर्देश :

  • पन्द्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम प्रश्न
  • पत्र वाचन के लिए है ।
  • प्रश्न पत्र ध्यान से पढें ।
  • छह गतिविधियों में से किन्हीं पाँच का उत्तर लिखें

गतिविधी – 1
सूचना : कवितांश पढें और अनुबद्ध प्रश्नों का उत्तर लिखें।

देश हमारा, देश हमारा
चमके जैसे जगमग तारा
देश हमारा, देश हमारा
सत्य अहिंसा का रखवारा
देश हमारा देश हमारा,
बलिदानों ने उसे संवारा

(क) हमारा देश किनका रखवारा है?
उत्तर :
हमारा देश सत्य, अहिंसा का रखवारा है।

(ख) कवितांश का आशय लिखें।
उत्तर :
हमारा देश जगमग तारा जैसे चमकते हैं। हमारा देश सत्य, अहिंसा का रखवारा है। हमारा देश के बलिदानों ने उसे संवारा है ।

(ग) कवितांश के लिए उचित शीर्षक लिखें ।
उत्तर :
हमारा देश

गतिविधि – 2
सूचना : ‘नन्हा उल्लू’ कहानी का यह अंश पढें और अनुबद्ध प्रश्नों का उत्तर लिखें ।

जब सूरज निकला तो उसने देखा कि समुद्र अब भी लहरों से भरा हुआ था । वह अम्मा के पास लौट आया ।
” तो कितनी लहरें हैं समुद्र में?” अम्मा ने पूछा।
“इतनी कि मैं गिन भी नहीं सकता।”
नन्हा उल्लू आँखें मिचमिचाते हुए बोला ।

क) सूरज के निकलने पर नन्हा उल्लू ने क्या देखा ?
उत्तर :
नन्हा उल्लू ने देखा कि समुद्र अब भी लहरों से भरा हुआ था

ख) नन्हा उल्लू और अम्मा की बातचीत वार्तालाप के रूप में लिखिए ।
उत्तर :
नन्हा उल्लू : अम्मा, समुद्र में कितनी लहरें है
अम्मा उल्लू : बहुत सी
नन्हा उल्लू : कितने
अम्मा उल्लू : जाकर, गिन लो
नन्हा उल्लू : एक दो ………… ग्यारह, बारह ……. एक सौ एक………..
नन्हा उल्लू : इतनी कि मैं गिन भी नहीं सकता

Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Model Question Paper Set 2

गतिविधि – 3
सूचना : ‘मार्च’ संस्मरण का यह अंश पढें और अनुबद्ध प्रश्नों का उत्तर लिखें।

मेरे घर के सामने नीम का पेड था। उसकी आधी टहनियाँ घर में घुसी चली आती थीं। नीम शरारतन घर की तरफ ज़्यादा फैलता । उसकी गिलहरियाँ और कौए घर में बेहिचक आते जाते रहते। हमें लगता कि उनका ही तो घर है जिसमें हम रहने चले आए।

क)’हमें’ लगता कि उनका ही तो घर है जिसमें हम रहने चले आए। – इससे लेखक का तात्पर्य क्या है?
भूमि केवल मनुष्यों के लिए है।
भूमि सभी जीव जंतुओं के लिए है ।
भूमि केवल पक्षियों के लिए है ।
उत्तर :
भूमि सभी जीव जंतुओं के लिए है।

ख) ‘मार्च’ संस्मरण संबंधी अपने विचारों को जोडकर लेखक सुशील शुक्ल के नाम पत्र लिखें।
उत्तर :
कोल्लम
२३-०५-२०२२

प्रिय लेखक,
आपका संस्मरण मुझे बहुत अच्छा लगा। मार्च के दिन मेरे लिए भी ऐसे ही हैं । पढने के लिए बैठते वक्त नींद भी आती है। नींद आती तो पढना बंद | थोडी देर बाद फिर पढाई शुरु होती है। बहुत व्यस्त थे वे दिन। ज्यादा समय पढने के कारण नींद भी जल्दी आती है।
मार्च महीना जल्दी ही गुज़र जाता है। आपका यह संस्मरण पढने लायक ही है। धन्यवाद ।

प्यार से
(हस्ताक्षर)
नेहा

गतिविधि – 4
सूचना : ‘जमीं के जादू आता है’ कविता का यह अंश पढें और अनुबद्ध प्रश्नों का उत्तर लिखें ।

जमीं को जादू आता है,
बडे करतब दिखाती है।
ये लंबे – लंबे ऊँचे ताड के जब पेड,
ऊँगली पर उठाती हे,
तो गिरने भी नहीं देती !
हवाएँ खूब हिलाती है, जमीं हिलने नहीं देती! – गुलज़ार

क) “बडे करतब दिखाती है” – जमीं के दो करतब लिखिए |
उत्तर :
आगर मैं अमरुद बीजूँ, तो अमरुद देती है। आगर मैं फल माँगूँ तो गुलाबी फूल देती है।

ख) कवितांश का टिप्पणी तैयार कीजिए
उत्तर :
इस ज़मीं को जादू आता है। लंबे – लंबे ऊचे ताड के पेड को भी ये ज़मीन दिखाती है। हवाएँ इस समय खूब हिलाती है, लेकिन ये गिरने या हिलने को भी नहीं देती। श्री गुलज़ार की एक सुंदर कविता है ‘जमीं की जादू आता है।’

गतिविधि – 5
सूचना : ‘यह ‘गद्यांश पढें और अनुबद्ध प्रश्नों का उत्तर लिखें।

लंबी गर्मियों के बाद बारिश बस आने को है। बारिश का इंतज़ार केवल मनुष्य को नहीं पेड-पौधों, बीजों सभी को है। बारिश के आते ही ज़मीन में सोए पडे छोटे-मोटे पौधे जाग उठते हैं और पनपने लगते हैं।

क) गर्मियों के बाद सब जीव जंतुओं को किसका इंतज़ार था ?
उत्तर :
गर्मियों के बाद सब जीव जंतुओं को बारिश का इंतज़ार था ।

ख)बारिश के आने पर प्रकृति के बदलावों पर विवरण तैयार करें।
उत्तर :
बारिश के आते ही ज़मीन में सोए पडे छोटे- मोटे पौधे जाग उठते हैं और पनपने लगते हैं ।

Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Model Question Paper Set 2

गतिविधि – 6
सूचना : समाचार का यह अंश पढें और अनुबद्ध प्रश्नों का उत्तर लिखें ।

स्कूल रेडियो का उद्घाटन समारोह
कोल्लम : कोल्लम को नीडंकरा सरकारी यू.पी स्कूल में मार्च १५ को स्कूल रेडियो का उद्घाटन हो रहा है। इस सिलसिले में स्कूल में आयोजन समिति की बैठक हुई। स्कूल रेडियो का उद्घाटन मलयालम के मशहूर कवयित्री श्रीमती सुगतकुमारी करेंगी।

क) मार्च १५ को सरकारी यू. पी. स्कूल नींडकरा में किसका उद्घाटन होने वाला है?
उत्तर :
मार्च १५ को सरकारी यू. पी. स्कूल, नींडकरा में स्कूल रेडियो का उद्घाटन होने वाला है।

ख) इस समारोह के लिए एक पोस्टर तैयार करें।
उत्तर :

सरकारी यू. पी. स्कूल
नीडकरा
स्कूल रेडियो का उद्घाटन समारोह’
मार्च १५ २०२३
सुबह दस बजे, स्कूल सभा भवन में
सबका स्वागत ।

Leave a Comment