For scoring high marks, Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Question Papers Set 5 play an important role.
Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Model Question Paper Set 5
Time: 90 minutes
Max. Score : 40
सामान्य निर्देश:
- पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
- वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें।
सूचना : ‘बाइसिकल थीव्स’ फिल्मी लेख का यह अंश पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
| मुझे तो सिर्फ चौबीस घंटे देर से आने वाली फ्लाइट की चिंता थी। और जब मुँबई पहुँचूँगी तो एक टैक्सी वहाँ मेरे इंतज़ार कर रही होगी। बाबा घर पर ही मेरे इंतज़ार में रुकने वाले थे। माँ ने घर पर गरम-गरम पोहा तैयार कर रखा होगा। मेरा सवाल चौबीस घंटों का था, पर उसका ! |
प्रश्न 1.
लेखिका कहाँ जा रही है?
(क) टर्की
(ख) मुंबई
(ग) सीरिया
(घ) कागज़ देखकर पढ़ना
उत्तर:
(ख) मुंबई
प्रश्न 2.
“मेरा सवाल 24 घंटे का था, पर उसका ?” इस कथन की गहराई पर अपना विचार प्रकट करें?
उत्तर:
लेखिका को सिर्फ चौबीस घंटे देर से आनेवाली फ्लाइट की चिंता थी। पर वह मुंबई पहुँचेंगे तो पापा उसे इंतज़ार कर रहेगी और माँ गरम गरम पोहा तैयार कर रखा होगा। लेकिन सीरिया जानेवाली लड़की की अवस्था ऐसा नहीं है। सीरिया में युद्ध चल रही है। माँ का शहर यूँ तो सुरक्षित था। लेकिन वहाँ भी डॉक्टर के पास जाना मुश्किल काम था।
![]()
प्रश्न 3.
प्रस्तुत प्रसंग के आधार पर लेखिका और सीरिया जाने वाली लड़की के बीच हुई बातचीत लिखिए। (4)
उत्तर:
लेखिका : तुम कहाँ जा रही हो?
लड़की : सीरिया।
लेखिका : लेकिन वहाँ तो युद्ध है ?
लड़की : मालूम है। पर मेरी माँ की तबीयत ठीक नहीं है।
लेखिका : पर डाक्टर के पास जाना भी खतरा है।
लड़की : मैं खतरे की परवाह न करूँ।
II. सूचना: ‘बाबा और बाबा की छड़ी” कविता का यह अंश पढ़ें और 4 से 6 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
एक कदम जब वो चलती है
एक कदम वो चलता है
बाबा और बाबा की छड़ी।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित आशयवाली पंक्तियाँ लिखें।
छड़ी और बाबा दोनों एक दूसरे के सहारे ही चल सकते हैं।
उत्तर:
एक कदम वो चलती है।
एक कदम वो चलता है।
बाबा और बाबा की छड़ी।
प्रश्न 5.
बाबा और बाबा की छड़ी दोनों में आपसी संबंध क्या है?
उत्तर:
छड़ी और बाबा दोनों एक दूसरे के सहारे ही चल सकते हैं।
![]()
प्रश्न 6.
प्रस्तुत कविता के आस्वादन टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
गुलज़ार हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार है। वे कवि, पटकथाकार, फिल्म निर्देशक तथा नाटककार हैं। बाबा और बाबा की छड़ी गुलज़ार की कविता है। इस कविता में आपस में प्रेम करने तथा एक दूसरे की मदद करने के फायदे पर विचार किया है। बाबा और बाबा की छड़ी दोनों साथ-साथ चलते हैं। बाबा की मदद से छड़ी चलती है और छड़ी की मदद से बाबा चलता है।
रास्ते में गली का कोई कुत्ता भौंका तो छड़ी उसे भगा देती है। दोनों उपवन तक चलते हैं। यदि बाबा थक जाए तो छड़ी की मदद से बेंच पर बैठता है। छड़ी बाबा के उपवन की सुंदरता दिखाती हैं। दोनों में से कोई अकेला चल नहीं सकता। कविता का तथ्य मुख्य रूप से इन पंक्तियों में है – दोनों में से कोई अकेला चल नहीं सकता। हाथ अगर छूटे तो दोनों गिर पड़ते हैं। बूढ़ा हो या जवान आपसी सहयोग सेप्रत्येक ही शक्ति बढ़ती है। कविता की भाषा सरल है, अर्थ स्पष्ट है।
अथवा
वृद्धावस्था के बारे में लघु लेख लिखिए।
उत्तर:
वृद्धावस्था आना प्राकृतिक परिवर्तन की एक क्रमिक, सतत प्रक्रिया है जो प्रारंभिक वयस्कता काल से ही आरंभ हो जाती है। प्रारंभिक प्रौढ़ावस्था के दौरान, शरीर की बहुत सी क्रियाक्षमताएँ धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। लोग किसी खास आयु में “ज्यादा उम्र के लोग” या “बुजुर्ग” नहीं होते। पारंपरिक रूप से, बुढ़ापा शुरू होने की आयु 65 वर्ष बताई गई है। लेकिन इसके कारण जीव विज्ञान में नहीं बल्कि इतिहास से मिलते हैं।
कई वर्षों पहले, 65 वर्ष की आयु को ज़र्मनी में रिटायरमेंट की आयु चुना गया था, जो कि रिटायरमेंट प्रोग्राम स्थापित करने वाला पहला राष्ट्र है। वर्ष 1965 में संयुक्त राज्य अमेरिका में, 65 वर्ष की आयु मेडिकेयर बीमार के लिए एक योग्य आयु के रूप में निर्दिष्ट किया गया था। यह आयु आर्थिक रूप से उन्नत समाजों में अधिकांश लोगों की वास्तविक रिटायरमेंट आयु के करीब है।
III. सूचना : ‘जब हम धीरे चलते है’ यात्रा विवरण का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 7 से 9 के उत्तर लिखें।
| मैत्रेयो स्लोवेनिया और इटली के बॉर्डर पर रहता है। हमारी मंडली का सबसे छोटा सदस्य। हम उसे बच्चा-बच्चा बुलाते थे पर जब वह संगीत बजता तो जैसे समाबंध जाता था। अकोरडियन पर उसकी बजाई खूबसूरत धुनें हवाओं को थिरका देती थी। |
प्रश्न 7.
सही विकल्प चुनकर लिखिए।
(क) वह + की = उसकी
(ख) वे + की = उसकी
(ग) वह + को = उसकी
(घ) वह + के = उसकी
उत्तर:
(क) वह + की = उसकी
प्रश्न 8.
हम मैत्रेयो को क्या बुलाते थे? (2)
उत्तर:
बच्चा-बच्चा
![]()
प्रश्न 9.
एक दिन मैत्रेयो का संगीत सुनकर लेखक बहुत प्रभावित हो गया । लेखक के उस दिन की डायरी कल्पना करके लिखें। (4)
उत्तर:
08/06/2024
गुरुवार
आज मुझे मैत्तोयो का संगीत सुनने का मौका मिला। भी थिरका देती थीं। वहाँ उपस्थित सभी लोग सब कुछ भूलकर उसका संगीत सुनते रहे। वह हमारी मंडली का सबसे छोटा सदस्य है। हम उसे ‘बच्चा-बच्चा’ ही बुलाते थे। वह सचमुच एक अच्छा कलाकार है। मैं आगे भी उसके साथ काम करना चाहता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि संगीत के क्षेत्र में वह बहुत प्रसिद्ध हो जाएगा।
अथवा
प्रस्तुत प्रसंग को लेकर लेखक अपने मित्र के नाम पत्र लिखता है। वह पत्र कल्पना करके लिखिए।
उत्तर:
चेन्नई
06/09/2024
प्रिय मित्र,
नमस्कार !
आप कैसे हैं? अब मैं ‘ कला थिएत्रो’ नामक एक संस्था में चित्रकार के रूप में काम करता हूँ। यहाँ अनेक अच्छे कलाकार हैं। हम रास्ते में कहीं रुककर नाचने-गाने-बजाने लगते हैं। जिस शहर में शाम को परफॉर्म करते, वहीं रात गुज़ारते हैं। मैं इन सबको कागज़ में चित्रों के रूप में उकेरता। आज कैथरीना नामक एक गायिका ने सुंदर गीत गाया। सुनकर सबकी आँखें भीग गईं। कभी हमसे मिलने यहाँ आना। हमारा कार्यक्रम भी देखना। आपसे मिलने की प्रतीक्षा में……
आपका दोस्त
नाम
IV. सूचना : ‘हाची की कहानी’ का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 10 और 12 के उत्तर लिखें।
| कुछ समय बाद प्रोफेसर की पत्नी ने मकान बेच दिया और दूसरे शहर चली गई। वह अपने साथ हाची को भी लेती गई थी, लेकिन हाची वहाँ से भाग आया और स्टेशन के बार ठीक उसी जगह पर बैठकर फिर से इंतज़ार करने लगा। स्टेशन के आसपास लोग उसे पहचानते थे। वे लोग हाची को खाना खिला देते। |
प्रश्न 10.
कोष्ठक के शब्दों की सहायता से वाक्य विस्तार करें।
(लोगों ने, आसपास के, स्टेशन के )
हाछी को खाना खिलाया।
उत्तर:
लोगों ने हाथी को खाना खिलाया। आसपास के लोगों ने हाथी को खाना खिलाया। स्टेशन के आसपास के लोगों ने हाथी को खाना खिलाया।
प्रश्न 11.
पहचानकर लिखें कि कौन-सा विकल्प पूर्ण रूप से सही है।
| (क) प्रोफेसर की पत्नी | (च) भाग गया। |
| (ख) हाची वहाँ से | (छ) इंतज़ार करने लगा। |
| (ग) स्टेशन के बाहर | (ज) मकान बेच दिया। |
(क) क – ज, ख – छ, ग – च
(ख) क – छ, ख – ज, ग – च
(ग) क – ज, ख – ज, ग – च
(घ) क – छ, ख – ज, ग – च,
उत्तर:
| (क) प्रोफेसर की पत्नी | (ज) मकान बेच दिया। |
| (ख) हाची वहाँ से | (च) भाग गया। |
| (ग) स्टेशन के बाहर | (छ) इंतज़ार करने लगा। |
प्रश्न 12.
कहानी के इस संदर्भ के आधार पर समाचार लिखें। (4)
उत्तर:
प्रोफेसर की खोज में हाची फिर स्टेशन पर
टोक्यो: हाची प्रोफेसर यूएनो का पालतू कुत्ता है। प्रोफेसर ट्रैन से दफ्तर आते और जाते थे। हर सुबह हाची प्रोफेसर को छोड़ने स्टेशन तक जाता, शाम को फिर स्टेशन पहुँचता और उनके साथ घर जाता। पर एक दिन अकस्मात् दफ्तर में प्रोफेसर का निधन हो गया था। हाची को इस बात का पता न था। वह तो स्टेशन के बाहर हर दिन प्रोफेसर की खोज में आया करता था। कुछ महीनों के बाद प्रोफेसर की पत्नी मकान बेचकर दूसरे शहर चली गई। हाची को भी अपने साथ ले गई थी। पर उस शहर को छोड़कर प्रोफेसर की खोज में वह फिर स्टेशन के बाहर पहुँचा है और ठीक उसी जगह पर बैठकर प्रोफेसर का इंतज़ार करने लगा है।
अथवा
प्रोफेसर युएनो के इंतज़ार में बैठे-बैठे 1935 में हाची ने दम तोड़ दिया। इसपर समाचार तैयार करें।
उत्तर:
हाची ने दम तोड़ दिया टोक्योः बूढ़े हाची ने कल दम तोड़ दिया। पूरे नौ साल नौ महीने तक हाची ने अपने मालिक का इंतज़ार करता रहा। सर्दी, गर्मी, बरफ इन सबका राजी पर कोई फरक नहीं पड़ा। प्रोफेसर की पत्नी कभी पति की कब्र पर फूल चढ़ाने आती तो वह हाजी के साथ सड़क पर बैठकर रोती रहती थी। हाची का यह लंबा इंतज़ार एक मूक जानवर के अपने मालिक के प्रति प्रेम, समर्पण एवं प्रतीक्षा की नमूना है। इसका यह लंबा इंतज़ार लोगों को भी अचरज कर देती थी। निगम के लोग उसका आदरपूर्ण अंतिम संस्कार करने का सोच रहा है।
V. सूचना: ‘मेरी माँ’ फिल्म के गीत की पंक्तियाँ पढ़ें और 13 और 14 के उत्तर लिखें।
जब भी कभी पापा मुझे
जो ज़ोर से झूला झुलाते हैं माँ
मेरी नज़र ढूंढे तुझे
सोचूँ यही तू आ के थामेगी माँ
उनसे मैं सहम जाता हूँ माँ
चेहरे पे आने देता नहीं
दिल ही दिल में घरबाता हूँ माँ
तुझे सब है पता है न माँ
तुझे सब है पता …….. मेरी माँ
प्रश्न 13.
जब पापा ज़ोर से झूला झुलाते हैं तो बेटे की प्रतिक्रिया क्या है? (1)
उत्तर:
जब पापा ज़ोर से झूला झुलाते हैं तो बेटे की दृष्टि अपनी माँ को खोजती है। वह दिल में घबराता है। वह सोचता है कि माँ आकर उसे पकड़ेगी।
![]()
प्रश्न 14.
प्रस्तुत गीत के आधार पर बेटे के चरित्र पर टिप्पणी लिखिए। (4)
उत्तर:
बेटे बहुत भावुक प्रकृति का है। जो उसके मन में है, वह कहने में भी उसे कोई संकोच नहीं। वह भोलेपन से कहता है कि उसे अंधेरे से डर है। इस डर का प्रमुख कारण यह है कि उसकी माँ उसके पास नहीं। बेटा पढ़ाई के लिए दूर है। पर वह घर जाकर माँ से मिलना चाहता है। माँ के प्रति उसका प्यार अनुपम है। वह किसी भी हालत में माँ को दुःख पहुँचाना नहीं चाहता है। इसलिए अपने डर को अपने मन में ही रहने देता है। पर वह सोचता है कि माँ सब कुछ जानती है। इस तरह बेटे का चरित्र हमारे मन को छूने वाला है।
प्रश्न 15.
नीचे दिए चित्रों को पहचान कर किन्हीं दो के बारे में एक-एक वाक्य लिखें। (2)

उत्तर:
पहली चित्र में एक लड़की अपनी माँ के साथ नदी पार कर रही थी। दूसरी चित्र में एक धोबी कपड़े धोते हैं।
प्रश्न 16.
चित्रों के आधार पर दो प्रश्न बनाएँ।

उत्तर:
a) विद्यार्थियाँ क्या कर रहे थे?
b) आदमी क्या माँगता है?