Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 1

Reviewing solved Hindi Question Paper Class 10 Kerala Syllabus Set 1 helps in understanding answer patterns.

Hindi Class 10 Kerala Syllabus Model Question Paper Set 1

Time: 90 Mts.
Total Score: 40 Marks

सामान्य निर्देश:

  1. पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
  2. वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें।

I. सूचना: ‘खिड़की’ लघुकथा का यह अंश पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

“वो एक बार में ही डेढ सौ में मान गई। गलती की, थोड़ा ताल-मोल और करना चाहिए था। “

Question 1.
‘वो’ यहाँ कौन है?
(पति, युवति, पत्नी, बच्चा)
Answer:
युवति

Question 2.
उपर्युक्त कथन से लोगों के किस मनोभाव का परिचय मिलता है?
Answer:
मनुष्य बहुत कम कीमत पर चीजें पाना चाहता है। अदः यह भी एक स्वाभफाविक विचार है। युवति यदि एकाएक डेढ सौ में नहीं मानती तो ऐसा विचार नहीं होता।

Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 1

Question 3.
रेलगाड़ी के अनुभव ने पति को अपने पिता की याद दिलाई। उसकी डायरी लिखें।
Answer:

15/10/2025
बुधवार

शादी में भाग लेना जा होशियारपुर में। परिवार साथ निकला। इस बार का सफर जनरल कोच में था। एक युवती शॉल बेचने आई, रंग बिरंगी शॉलों का भारी गट्ठर था उसके पास । उसने पत्नी से बातें की, प्रत्येक शॉल के लिए अढ़ाई सौ रुपए माँगे । दोनों तोल-मोल करने लगी। आंत में बिक्री 150 रुपए पर तय हुई। पत्नी ने 5 शॉलें ले लीं। मुझसे 750 रुपए लेकर युवती चली गई। तोल-मोल के बीच पत्नी ने कहा – ” एक पीस के लिए सौ रुपए। ”

“सौ तो बहुत कम है दीदी” – यह कहते हुए उसकी आँखें भर गई थी। यह देखकर मुझे पिताजी की याद आई। वे भी रेलगाड़ी के सामान बेचते थे। जब वे थके हारे घर आते, तो उनकी आँखों में भी वही नमी थी, जो उस युवती की आँखों में थी।

अथवा
मान लें, रेलगाड़ी के अपने अनुभवों के बारे में बताते हुए पत्नी अपनी सहेली के नाम पत्र लिखती है। वह पत्र कल्पना करके लिखें।
Answer:

रात्री,
15/10/2025

प्रिय सहेली,
कैसी हो? आशा है तुम सानंद हो। में सकुशल हूँ। पिछले हफ्ते ट्रेन से होशियापुर गई थी। पति और बच्चे भी थे। एक शादी में भाग लेना था। इस बार हमारी यात्रा जनरल कोच में थी। पति ने कहा – “इस बार ए.सी. के बजाय जनरल कोच से सफर का आनंद लिया जाए।” शॉल बेचनेवाली एक युवती बोगी में आई। रंग-बिरंगी कई शॉलें थी उसकी पास। मैंने पाँच शॉलें खरीदीं। एक के लिए 150 रुपए। जलरल कोच का यह सफर एक अलग अनुभव था। कल शाम को हम लौट आए। माँ-बाप कैसे हैं? आशा है, पति और बच्चे भी सकुशल हैं। सबका मेरा नमस्कार।

तुम्हारी सहेली,
कलारंजिनी

सेवा में,
कवि
हाउस नं.14
दिल्ली

II. सूचना: ‘मेरी दुनिया के तमाम बच्चे’ कविता की ये पंक्तियाँ पढ़ें प्रश्न 4 और 5 के उत्तर लिखें।

एक दिन मेरी दुनिया के तमाम बच्चे
पीटियों, कीटों
नदियों, पहाड़ों, समुद्रों
और तमाम वनस्पतियों के साथ
मिलकर धावा बोलेंगे
और तुम्हारी बनाई हर चीज़ को
खिलौना बना देंगे।

Question 4.
“तुम्हारी बनाई हर चीज़ को खिलौना बना देंगे” से क्या तात्पर्य है?
Answer:
मनुष्य ही मनुष्य के विरुद्ध विनाश की चीज़ों को बना रहे हैं। ये चीजें प्रकृति तथा जीव-जंतुओं के भी नाश के कारण बन जाती हैं। कवि कामना करते हैं कि दुनिया भर के बच्चे इन विनाशकारी चीज़ों को एक दिन खिलौना बना देंगे।

Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 1

Question 5.
कवि का परिचय देते हुए कवितांश का आशय लिखें।
Answer:
श्री अदनन कफील दरवेश की प्रमुख कविता है “मेरी दुनिया के तमाम बच्चे”। बच्चों को प्रकृति के साथ जीना है, जो उनके विरुद्ध हैं, सारे जीव-जंतु और वनस्पतियों के साथ बच्चे उनका आक्रमण करेंगे। प्रकृति, जीव-जंतुओं और मनुष्यों के विरुद्ध बनाई गई विनाश की सारी चीज़ों को बच्चे खिलौना बना देंगे।

III. सूचना : ‘गैलीलियो’ लेख का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 6 और 7 के उत्तर लिखें।

कुछ दिनों के बाद गैलीलियो को उसके पिता ने डॉक्टरी पढ़ने के लिए भेज दिया। मगर वह तो वैज्ञानिक बनना चाहता था। उसने अपने आप विषय बदल लिए।
Question 6.
सही मिलान करें।

(च) गैलीलियो में (छ) गैलीलियो के पिता
(क) उसे डॉक्टरी पढ़ाना चाहते थे। (ख) गैलीलियो ने विज्ञान चुन लिया।
(ज) अपनी इच्छा के अनुसार (ग) सूक्ष्म निरीक्षण की भाव की।

(क) – (च-क) – (च-ग) – (च-ख)
(ख) – (छ-ग) – (छ-क) – (छ-ग)
(ग) – (ज-ख) – (ज-ख) – (ज-क)
Answer:

(च) गैलीलियो में (ग) सूक्ष्म निरीक्षण की भाव की।
(क) उसे डॉक्टरी पढ़ाना चाहते थे। (छ) गैलीलियो के पिता
(ज) अपनी इच्छा के अनुसार (ख) गैलीलियो ने विज्ञान चुन लिया।

Question 7.
गैलीलियो के जीवन एवं दृष्टिकोण की विशेषताएँ क्या-क्या है? संकेतों के आधार पर टिप्पणी लिखें। (4)
परिसर का निरीक्षण करना।
सत्य खोजने में सबूतों का आश्रय देना।
जीवन में स्वयं निर्णय लेना।
चुनौतियों को स्वीकार करना।
Answer:
गैलीलियो बारह साल का लड़का था। उस समय उन्होंने पूर्णमासी की एक रात में चाँद का निरीक्षण किया। अपने एक दोस्त की भी सहायता से उन्होंने चाँद की स्थिति को समझ लिया। स्पष्ट है कि उनमें अपने परिसर का निरीक्षण करके सबूतों के आधार पर तथ्यों को समझ लेने की अद्भुत क्षमता थी। गैलीलियो में स्वयं निर्णय लेने की क्षमता भी थी। उनके पिताजी ने उन्हें डॉक्टरी पढ़ाने का निश्चय किया था, पर उन्होंने विज्ञान को चुन लिया। उनका यही निर्णय भी सही स्थापित हुआ। उन्होंने समझ लिया कि नब्ज की गति एक घड़ी की गति जैसी है। एक झूलते फानूस को देखकर उन्होंने पेंडुलम की खोज की। आज पेंडुलम के नियम के आधार पर ही घड़ियाँ बनायी जाती हैं। प्रयोग है। विज्ञान में गणित के प्रयोग से वे ‘गैलीलियो हिसाबी’ कहने लगे। इन्हीं प्रयोगों से उन्होंने दूरबीन जैसी कई महत्वपूर्ण खोजें कीं।

IV. सूचना: ‘पैदल चलता हुआ आदमी’ कविता का यह अंश पढ़ें, 8 और 9 के उत्तर लिखें।

कार में बैठे हुए बड़े लोग उसे
हिकारत से देखते हैं,
जैसे वह किसी दूसरी दुनिया से
आया हुआ आदमी हो।

Question 8.
‘दुनिया’ का समानार्थी शब्द कौन-सा है ?
(क) बर्फ
(ख) ढूँढ
(ग) जग
Answer:
(ग) जग

Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 1

Question 9.
‘हिकारत से देखना समान आशय किस वाक्य में निहित?
(क) कारों में बैठे हुए बड़े लोग पैदल चलनेवाला को घृणा की दृष्टि से देखते हैं।
(ख) कारों में बैठे हुए बड़े लोग पैदल चलनेवाले को स्नेह की दृष्टि से देखते हैं।
(घ) नेह
(ग) कारों में बैठे हुए बड़े लोग पैदल चलनेवाले को दया की दृष्टि से देखते हैं।
(घ) कारों में बैठे हुए बड़े लोग पैदल चलनेवाले को वात्सल्य की दृष्टि से देखते हैं।
Answer:
(क) कारों में बैठे हुए बड़े लोग पैदल चलनेवाला को घृणा की दृष्टि से देखते हैं।

V. सूचना : ‘दिल्ली में उनींदे’ पाठ का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 10 और 11 के उत्तर लिखें।

अभी मेरा ध्यान उसके चेहरे की तरफ नहीं गया। उसे मैं बाद में देखूँगी।

Question 10.
इस वाक्य में ‘मेरा’ और ‘उसके’ किस-किसके बदले प्रयुक्त हैं?
मेरा :
उसके :
Answer:
मेरा : लेखक
उसके : रिक्षा चालक के चेहरे की तरफ

Question 11.
कोष्ठक के शब्दों की मदद से वाक्य विस्तार करें।
(अमीर, राजा राम ने, डेढ साल तक)
Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 1 - 1
Answer:
Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 1 - 2

VI. सूचना: ‘रैन बसेरे में…..’ यात्रावृत्त का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 12 से 14 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

पड़ोस के युवक से कहा, “रात को एक पागल ने हमें बहुत परेशान किया। घंटे डेढ घंटे तक हमें डराता-धमकाता रहा। वह हमें पीट भी सकत था। “

Question 12.
सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
(क) अमृतलाल बेगड ने नर्मदा के किनारे पदयात्रा की।
(ख) पागल आदमी ने चाबुक से यात्रियों को मारा।
(ग) पागल आदमी छोटू को भी साथ ले गया।
(घ) पागल आदमी ने पिट्टू से किताबें निकालकर दीं।
Answer:
(क) अमृतलाल बेगड ने नर्मदा के किनारे पदयात्रा की।

Question 13.
‘इस पानी से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।” – क्यों?
Answer:
खेती के लिए पानी की ज़रूरत है। पर भारी वर्षा से कभी बाढ़ आ जाती है और वह खेती का नाश करती है। इससे किसानों को भारी नुकसान होता है।

Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 1

Question 14.
‘अपरिचित व्यक्ति के जाते ही छोटू ने दरवाज़ा बंद करके उसपर ताला लगा दिया।” इस प्रसंग पर छोटू और लेखक के बीच की बातचीत लिखें।
Answer:
छोटू : अहो भाय ? बच गया। अब सो जाएँ।
लेखक : वह कौन होगा?
छोटू : मालूम नही। मैं तो डर गया।
लेखक : मैं भीष इसलिए उसके सवालों का उत्तर नहीं दिया।
छोटू : सवाल हैं क्या ______? बेसिर ______ पैर कें।.
लेखक : यदि चाकू उसके हाथ लग गया तो?
छोटू : डेटॉल की शीशी की क्या हालत है______ ! देखिए।
लेखक : पर किताबों को देखकर एकाएक उसका व्यवहार बदल गया। उन्हें खोलकर देखा और ज्यों का त्यों रख दिया।
छोटू : ठीक है______ठीक है और उसी प्रकार आप को शिक्षक जानकर ही वह शांत हो गया।
लेखक : इसलिए ही हमें सोने की अनुमति दी। मेरे पैर दबाने क्यों आया वह?
छोटू : पैसे दिए ______ !
लेखक : हाँ। देखो बीस पैसे का सिक्का।
छोटू : वही कारण, आप शिक्षक हैं न?
लेखक : देखो, मुझे कुछ पैसे भी दिए हैं।
छोटू : हाँ। देखो बीस पैसे का सिक्का।
लेखक : अब आप सो जाइए। सबेरे जाना है न?
छोटू : ठीक है। सो जाएँ।

अथवा
अपने मनपसंद प्रसंग पर पटकथा का एक दृश्य लिखें।
Answer:
स्थान : टेढ़ी-मढ़ी पगडंडी। रास्ते के किनारे एक मंदिर। मंदिर अभी-अभी बनाया है।
समय : सुबह
पात्र : लेखक अमृतलाल वेगड़ लगभग 60 साल
छोटू – लेखक का सहायक – लगभग 50 साल
पागल आदमी – लगभग 65 साल

वेष : पायजामा और कुर्ता
लेख और छोटू मंदिर से बाहर आते हैं। वह कुछ देर के चबुतरे से होकर चलते हैं। छोटू के हाथ में एक बड़ा सूटकेस है। चबूतरे के पास पहुँचते ही पागल आदमी चबूतरे से नीचे उतरकर लेखक के पास आता है। वह घुटनों के बल झुककर लेखक के पाँव छूता है।

आदमी : गुरुदेव! बहुत शर्मिंदा हूँ। क्या करता, दौरा जो पड़ा था। ( वह रोता है ।)

लेखक : भाई उठो। _____ भाई, तुम नहीं जानते कि तुमने गुरुओं का कितना मान बढ़ाया है किसी एक गुरु का नहीं, तमाम गुरुओं का
(आदमी हाथ जोड़कर खड़ा होता है, लेखक और छोटू आगे बढ़ते हैं।)

VII. सूचना : नीचे दिए गए खंड पढ़कर प्रश्न 15 और 16 के उत्तर लिखें।

हमारा भारत त्योहारों का देश है। यहाँ कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, पोंगल उनमें से एक है। पोंगल दक्षिण भारत का फसल उत्सव है। पोंगल शब्द तमिल भाषा के शब्द ‘पोंगु’ से उत्पन्न हुआ है। इंद्र की पूजा करने वाले पोंगल के पहले दिन का नाम ‘भोगी पोंगल’ है। बैल की पूजा करने वाले तीसरे दिन का नाम ‘माट्टू पोंगल’, घरों में मिठाई बाँटने वाले पोंगल के चौथे दिन का नाम ‘कानुम’ और नए धान और गुड़ से खीर बनाने वाले दूसरे दिन का नाम ‘सूर्य पोंगल’ है। जब तक मानव जाति और मानवतावाद अस्तिवत्व में हैं, पोंगल अपने उत्सव के माध्यम से एकता का संदेश फैलाता रहेगा।

Question 15.
संज्ञा शब्द चुनकर लिखें।
(क) रहेगा
(ख) माध्यम
(ग) इंद्र
(घ) एकता
Answer:
इंद्र

Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 1

Question 16.
अपनी जीवन में हुए किसी यात्रा का विवरण लिखें।
Answer:
मेरी पहली रेल यात्रा
मैं कई बार अपने मित्रों से रेल यात्रा के विषय में सुनता था। परंतु मुझे रेल यात्रा करने का सौभाग्य नहीं मिल सका। मैंने पिताजी से अपनी इच्छा प्रकट की। पिताजी ने कहा- “ इस बार गर्मी की छुट्टी में हम दिल्ली जाएँगे।” उन्होंने अपनी बात मान ली। अप्रेल 15 को हम केरला एक्सप्रेस से दिल्ली गए। पिताजी ने पाँच टिकटें पहले ही आरक्षित कर ली थीं। पिताजी, माताजी, दादीजी, छोटी बहन और मैं।

हमारी गाड़ी ठीक समय पर चल दी। हमें मार्ग के दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहे थे। गाड़ी के अंदर चाय-कॉफी बेचनेवाले, फलवाले आदि आते रहते थे। तीसरे दिन हम दिल्ली पहुँच गए। दिल्ली पहुँचकर पिताजी ने कहा – ” दिल्ली भारत का दिल है। ठीक है दिल्ली का बड़ा ऐतिहासिक महत्व है। संसदभवन, राष्ट्रपतिभवन आदि यहाँ है न? माँ ने कहा आज हम आराम करेंगे। कल घूमने जाएँ । माँ की इस राय से सभी सहमत थे। हम टेक्सी द्वारा टूरिस्ट होम की ओर चले। यह मेरी पहली रेल यात्रा थी।

अथवा
नमूने के अनुसार तालिका की पूर्ति करें।

* त्योहारों का देश भारत
* पोंगल दक्षिण भारत के ___ मनाया जाता है।
* पहले दिन को ___कहता है।
* माट्टू पोंगल में ___की पूजा की जाती है।
* दूसरे दिन में नए धान और गुड़ से बनाए हुए भोजन

Answer:

* त्योहारों का देश भारत
* पोंगल दक्षिण भारत के ___ मनाया जाता है। तमिल नाडू
* पहले दिन को ___कहता है। भोगी पोंगल
* माट्टू पोंगल में ___की पूजा की जाती है। बैलों की
* दूसरे दिन में नए धान और गुड़ से बनाए हुए भोजन खीर

Leave a Comment