Reviewing solved Hindi Question Paper Class 10 Kerala Syllabus Set 2 helps in understanding answer patterns.
Hindi Class 10 Kerala Syllabus Model Question Paper Set 2
Time: 90 Mts.
Total Score: 40 Marks
सामान्य निर्देश:
- पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
- वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें।
I. सूचना: ‘व्हाइट कैप’ कहानी का यह अंश पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
| “मुझे क्या पता था कि बॉल इतनी ज्यादा उछल जाएगी। तुम लोगों ने यदि यहीं सामने रोक ली होती तो वह पीछे जाती ही क्यों? कमज़ोरी तुम्हारी है। “ |
Question 1.
‘मुझे’ में निहित सर्वनाम कौन-सा है?
Answer:
मैं
Question 2.
कहानी के आरंभ में केशव के प्रति शहरी लोगों का कौन-सा मनोभाव दिखाया गया है? (2)
Answer:
केशव एक मजदूर परिवार का लड़का है। क्रिकेट खेलनेवाले बच्चों ने उसे अपनी हंसी-मजाक का विषय बनाया था।
![]()
Question 3.
केशव के गाँव पहुँचने के बाद कप्तान केशव के नाम पत्र लिखता है। वह पत्र लिखें। (4)
Answer:
स्थान,
तारीख
प्रिय मित्र केशव,
कैसे हो? आशा करता हूँ कि तुम सकुशल हो तबीयत (massage, health) कैसी है? डॉक्टर ने क्या कहा? पढ़ाई कै है? यहाँ हम लोग तुम्हारी प्रतीक्षा में हैं। जब हम मैदान में खोलने जाते हैं, तुम्हारी याद आती है तुम कब यहाँ वापस आ जाओगे ? तुम्हारे लिए हमने एक नवा वल्ला भी खरीदकर रखा है। हम जल्दी हो फिर मिलेंगे। जवाब की प्रतीक्षा में…….
तुम्हारा दोस्त,
(नाम)
अथवा
उस दिन इमारत से बॉल लेने के प्रयास में केशव गिरकर घायल हो जाता है। केशव की उस दिन की डायरी लिखें।
Answer:
ਜਰੀਬ
दिन
आज भी में क्रिकेट खेलने मैदान में गया था। पर मुझे खेलने का अवसर नहीं मिला। रोज की तरह ब कहीं से ले जाने का काम आज में बोल लेने के लिए एक इमारत की तीसरी मंजिल पर गया था। वहाँ से नीचे उतरते समय गिरकर घायल हो गया कुछ समय बाद सोरे खिलाड़ी भी आ गए। माँ-बाप आकर मुझे अस्पताल ले गए। स्वस्थ होने के लिए मुझे कुछ दिन ज़रूर आराम करना है। आगे भी मुझे क्रिकेट जरूर खेलना है।
II. सूचना: ‘तुलसीदास’ का यह दोहा पढ़ें और प्रश्न 4 और 5 के उत्तर लिखें।दया धर्म का मूल है, पाप मूल अभिमान
तुलसी दया न छोडिया, जब तक घट में प्राण।
Question 4.
यहाँ घट’ का मतलब क्या है ?
( घर, संसार, शरीर, आकाश )
Answer:
शरीर
![]()
Question 5.
कवि का परिचय करते हुए दोहे का आशय लिखें। (4)
Answer:
दया की भावना से धर्म उत्पन्न होता है। गर्व तो पाप को जन्म देता है। मनुष्य को अपने शरीर में जब तक प्राण रहते हैं, दया भावना कभी नहीं छोड़नी चाहिए।
III. सूचना: ‘परी लड़की’ कहानी का यह अंश पढ़ें, और 6 और 7 के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
परी लड़की! प्रकाशवान! चमकदार! वो बाड़ के दूसरी तरफ थी। मैं करीब गया। मेरी परी लड़की असली थी। (3)
Question 6.
सही मिलान करें।
| (क) एक परी आकर तुम्हें बचाएगी | (त) हरमान का भाई |
| (ख) तुम्हें वो लड़की पसंद आएगी | (थ) हरमन की माँ |
| (ग) अब यही घर है। | (द) हरमन का दोस्त |
(क) – (क – त) – (ख – द) – (क – थ)
(ख) – (ख – द) – (ख – त ) – (ग – थ)
(ग) – (क – थ) – (ख – द) – (ग – त)
Answer:
(ग) – (क – थ) – (ख – द) – (ग – त)
Question 7.
युद्ध के विरुद्ध संदेश देते हुए एक पोस्टर तैयार करें।
Answer:

IV. सूचना : ‘सिला बीनती लड़कियाँ’ कविता की पंक्तियाँ पढ़ें और 8 और 9 के उत्तर लिखें। (4)
उनके बालों में हँसते रहते हैं
केनर के फूल
और एक गुलाबी रोशनी
उनके चेहरे से फूटकर
फैलती रहती है धरती पर।
![]()
Question 8.
इन पंक्तियों में लड़कियों का कौन-सा गुण स्पष्ट है?
(वे दुखी हैं, वे प्रसन्न हैं, वे निराश हैं, वे दयालु हैं)
Answer:
वे प्रसन्न हैं।
हमें शांति ही चाहिए…….
Question 9.
कविता के आधार पर दो सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
धान कटाई के पहले लड़कियाँ खेतों में उतरती हैं। लड़कियाँ खेतों में जाकर सिला बीनती हैं।
पूरे दिन में काम करके ही उन्हें एक जून के लिए भोजन मिलता है।
वे प्रसन्नता के साथ अपना काम करती रहती हैं।
Answer:
लड़कियाँ खेतों में जाकर सिला बीनती हैं। वे प्रसन्नता के साथ अपना काम करती रहती हैं।
V. सूचना: ‘रैन बसेरे में’ यात्रावृत्त का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 10 और 11 के उत्तर लिखें।
शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे देश में अनगिनत शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। मेरे शहर में मेरा भी कई बार सम्मान हो चुका है।
Question 10.
लेखक भय और आंतक की उस रात को मिला सम्मान अपूर्व मानते हैं। क्यों?
Answer:
एक शिक्षक होने के नाते लेखक कई बार सम्मानित किया गया है। परंतु एक विक्षिप्त आदमी के द्वारा किया गया सम्मान अपूर्व ही है।
Question 11.
कोष्ठक के शब्दों से वाक्य पिरमिड़ की पूर्ति करें।
( मंदिर, सुबह, छोटू के साथ )

Answer:

VI. सूचना : ‘परी लड़की’ कहानी का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 12 से 14 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
परी लड़की ! प्रकाशवान ! चमकदार ! वो बाड़ के दूसरी तरफ थी। मैं करीब गया। मेरी परी लड़की असली थी।
Question 12.
हम देखते रहे।
(हम के बदले ‘परी लड़की’ को प्रयोग करके वाक्य लिखें।)
Answer:
परी लड़की देखती रही।
Question 13.
हरमन पहले परी लड़की से कैसे परिचिय हो गया था ? (2)
Answer:
हरमन कैदी शिविर में था। वहाँ उसे ठीक तरह से भोजन भी नहीं मिलता था। उस समय परी लड़की नित्य बाड़ के पार से उसे सेब फेंककर देती थी। युद्ध के बाद दोनों अलग हो गए थे।
![]()
Question 14.
कहानी के प्रस्तुत प्रसंग के आधार पर पटकथा का एक दृश्य लिखें।
Answer:
दृश्य
स्थान: बैरक का बाहरी भाग बाड़ के पास
समय: सुबह
पात्र : हरमन, परी लड़की
(करीब ग्यारह साल का लड़का पाजामा और कुर्ता पहना हुआ है। वह उदास है। करीब दस साल की लड़की। साधारण वेष में वह प्रसन्न है।)
लड़का (हरमान) : (फुसफुसाते हुए) क्या तुम्हारे पास कुछ खाना है? (लड़की सिर हिलाती है। दोनों आपस में देखते रहते हैं।)
अथवा
हरमन और रोमा के बीच की बातचीत लिखें।
Answer:
हरमन : रोमास मुझे तुम परिचित सी लगती हो।
रोमा : परिचित वह कैसे?
हरमन : कई वर्ष पहले क्या तुम एक लड़के के लिए सेब देती थी?
रोमा : कहाँ?
हरमन : एक कैदी शिविर के पास।
रोमा : हाँ हाँ, कैदी शिविर के एक लड़के के लिए।
हरमन : क्या उसने यही कहा था कि तुम मेरी परी लड़की हो?
रोमा : हाँ मुझे अच्छी तरह याद है।
हरमन : वही लड़का में हूँ। तुम मेरी परी लड़की हो।
रोमा : यह तो बड़ी आश्चर्य की बात है!
VII. सूचना : नीचे दिए गए खंड पढ़कर प्रश्न 15 और 16 के उत्तर लिखें।
हमारी स्मृति में ऐसे कई खेल होते हैं, जो मोबाइल के आने से बच्चों के बीच से छूट गये हैं। ऐसा एक खेल है छुप छुपाई / लुका छिपी। इसे हाइड एंड सीक नाम से भी जाना जाता है। इसमें एक खिलाड़ी को अपनी आँखें बंद करते हुए निर्धारित गिनती गिननी होती है। इसी दौरान बाकी खिलाडियों को सीमित दायरे में छिपना होता है। खेल की अगली कड़ी में आँखें बंद करने वाले खिलाड़ी को छिपे हुए सभी खिलाड़ियों को ढूंढना होता। अगर वह इसमें सफल होता है, तो सबसे पहले ढूँढ गए खिलाड़ी को अपनी आँखें बंद करनी होती है और इसी प्रक्रिया को दोहराना होता है।
Question 15.
‘छुपन छुपाई’ का अंग्रेज़ी शब्द क्या है?
(हाइड एंड सीक, क्रिकेट, फुटबॉल, स्नेक एंड लाडर)
Answer:
हाइड एंड सीख
Question 16.
‘छुपन छुपाई’ की तरह दूसरी खेल के बारे में आप जानती है तो उसके बारे में टिप्पणी लिखिए।
Answer:
चोर और पुलिस
इसमें खेलनेवाली दो टीमों में से एक पुलिस बनती है।
दूसरी चोर के रोल में होती है। पुलिस बनने वाली टीम
को चोर टीम के खिलाड़ियों को पकड़ना होता है जैसे
ही वह अपने इस काम में सफल हो जाते हैं, वैसे ही
चोर टीम पुलिस बन जाती है और पुलिस टीम चोर बन जाती है।
अथवा
नमूने के अनुसार तालिका की पूर्ति करें।

Answer:
