Teachers recommend solving Kerala Syllabus Plus Two Hindi Previous Year Question Papers and Answers Pdf Board Model Paper 2023 to improve time management during exams.
Kerala Plus Two Hindi Board Model Paper 2023 with Answers
Time : 2 1/2 Hours
Maximum : 80 scores
सूचनाः 1 से 5 तक के उत्तर कोष्ठक से चुनकर 8 कवितांश की आस्वादन टिप्पणी लिखें। (5 × 1 = 5)
प्रश्न 1.
सूरीनाम में पहला दिन ‘ किसकी रचना है? (जवहरलाल नेहरू, हिमांशु जोशी, राज बुद्धीराजा)
उत्तरः
हिमांशु जोशी
प्रश्न 2.
सपना देखनेवाली कहाँ घर खींचने लगी? ( पानी पर, मिट्टी पर मन- दीवार पर )
उत्तरः
मन – दीवार. पर
प्रश्न 3.
‘मेरे भारतवासियो….. किस विधा की रचना है? (भाशण, कहानी, कविता)
उत्तरः
भाषण
प्रश्न 4.
मातृभूमि का सिंहासन कौन है? (नदियाँ, शेषफन, नीलाकाश)
उत्तरः
शेषफन
![]()
प्रश्न 5.
कुमार किस रचना का पात्र है? (वह भटका हुआ पीर, मातृभूमि, मुरकी उर्फ बुलाकी)
उत्तरः
मुरकी उर्फ बुलाकी
सूचना: कवितांश पढ़ें, और 6 से 8 तक के उत्तर लिखें।
“कुली”! पुकारते ही
कोई मेरे अंदर चौंका। अक आदमी
आकर खड़ा हो गया मेरे पास।
सामान सिर पर लादे
मेरे स्वाभिमान से दस कदम आगे
चढ़ने लगा वह
जो कितनी ही यात्राओं में
ढो चुका था मेरा सामान।
प्रश्न 6.
कवि के पास कौन आकर खड़ा हो गया?
उत्तरः
एक आदमी आकर खडा हो गया।
प्रश्न 7.
आदमी के रूप में पहचानने से पहले कुली के साथ कवि कि यात्रा कैसी थी?
उत्तरः
जब कुली सामान लेकर चलता था तब कवि उसके दस कदम पीछे चलता था।
प्रश्न 8.
कवितांश की आस्वादन टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
श्री कुंवरनारायण बहुमुखी प्रतिभा संपन्न कवि है। प्रगतिवादी कवियों में उनका अलग पहचान है। ‘आदमी का चेहरा’ कुंवर नायारण की एक प्रसिद्ध कविता है। इसमें उन्होंने श्रम के महत्व के बारे में कोई चौक उठा। एक आदमी मेरे सामने खडा हो गया और वह मेरा सामान उठाकर मेरे स्वांभिमान के दस कदम आगे चलने लगा। कुली को ‘मुझसेक्तुच्छ मानने के कारण मैं उसके साथ न चलकर उसके दस कदम पीछे चलने लगा। अनेकों यात्राओं में ऐसा ही हुआ था। उसका चेहरा मुझे याद नहीं है। केवल नंबर से ही मैं उसको पहचानता था।
सूचनाः 9 से 11 तक के प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर लिखें। (2 × 2 = 4)
प्रश्न 9.
‘भाषा भावों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम होती है।’ – यहाँ लेखक ने भाषा के बारे में क्या बताया है?
उत्तरः
लेखक की राय में भाषा, भावों की अभिव्यकति का साशक्त माध्यम है।
![]()
प्रश्न 10.
मातृभूमि से कवि का बचपन कैसे जुड़ा है?
उत्तरः
मातृभूमि की मिट्टी पर खेल – कूदकर और गिर उठकर ही कवि ने अपना बचपन बिताया।
प्रश्न 11.
‘मगर नींद के
खुलने के पूर्व ही नोटीस
बैंक की आ धमकी सपने में –
किसकी नींद टूटी ? सपने में क्या आ धमकी ?
उत्तरः
मज़दूरिन की नींद टूटी। सपने में उसने बैंक की नोटीस को एक धमकी के रूप में देखा।
सूचना: 12 से 15 तक के प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर लिखें। (3 × 4 = 12)
प्रश्न 12.
जीवनवुत पढ़ें और डॉ. जे. बाबु के बारे में एक अनुच्छेद लिखें।
जीवन-वृत
नाम : डॉ. जे.
जन्म : 1952
जन्म – स्थान : तिरुवनन्तपुरम्, केरल
रचनाएँ : मुक्तधारा, उलझन, उलाहना
पुरस्कार : अखिल भारतीय कहानी पुरस्कार, हिंदीतर भाषी लेखक पुरस्कार
विशेशता : हिंदीतर प्रदेश के हिन्दी साहित्यकार
उत्तरः
डॉ. जे. बाबू
डॉ. जे. बाबू हिंदी के विख्यात लेखकों में एक है। उनका जन्म 1952 में केरळ के तिरुवनंतपुरम में हुआ। उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं मुस्तधारा, उलझन, उलाहना आदी। अखिल भारतीय कहानी पुरस्कार, हिंदीतर भाषी लेखक पुरस्कार आदि से वे सम्मानित हैं। हिंदीतर प्रदेश के हिंदी साहित्यकारों में वे श्रेष्ठ हैं। हिंदी साहित्य में उनका नाम अमर रहेगा।
प्रश्न 13.
हाइकू पढ़ें और भावार्थ लिखें।
जिन्हें न होता
दर्द का अहसास
आँसू ओस हैं।
उत्तरः
डॉ भगवत शरण अग्रवाल हिंदी के प्रमुख हाइकू साहित्यकार है। इंद्रधनुष उनका हाइकू संग्रह है। प्रस्तुत हाइकू में वे कहते हैं कि वेदना मन को पवित्र बनाती है। जिसको दर्द का एहसास नहीं हुआ है, उसे आँसू का मूल्य नहीं मालुम होता है। उसके लिए आँसू केवल ओस के समान है।
प्रश्न 14.
ये कथन पढ़ें और राजबंती के चरित्र पर टिप्पणी लिखें।
• मैं प्यार से उसको मुरकी बुलाती थी, कभी बुलाकी!
• मेरे जीते जी कभी कोई तुझसे यह चाबी नहीं छीनेगा।
उत्तरः
‘मुरकी उर्फ बुलाकी’ नामक कहानी का प्रमुख पात्र राजवंती। राजवंती एक आदर्श नारी है। वह मुरकी को अपनी बेटी के समान मानती है। राजवंती दयालू भी है। दूसरों के प्रति उसके दिल में सहानुभूति है। इसलिए पति द्वारा उपेक्षित मुरकी को उसने आश्रय दिया। राजवंती के हृदय में दया, करुणा, ममता, सहानुभूति, परोपकार, प्यार, वात्सल्य आदि भावनाएँ है।
![]()
प्रश्न 15.
“ये दोस्ती …..
हम नहीं तोड़ेंगे
तोड़ेंगे दम मगर
तेरा साथ न छोड़ेंगे ।”
दोस्ती की विशेषताओं पर टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
दोस्ती प्रत्येक व्यक्ति केलिए जीवन की अमूल्य संपत्ति है। जीवन में यह सबसे ज़रूरी भी है। सच्चा दोस्त हमेशा मार्गदर्शक के समान रहता है। गलत रास्ते पर चलने से वह हमें रोकता है। वह हमेशा हमारा साथ रहता है। सुख हो या दुख, हार हो या जीत, वह सदा हमारे साथ रहता है। किसी भी परिस्थिति में सच्चे दोस्त हमें छोड़कर नहीं जाते।
सूचना: गद्यांश पढ़ें और प्रश्न 16 और 17 के उत्तर लिखें।
इतिहास के आरंभ के साथ ही भारत ने अपनी अंतहीन खोज प्रारंभ की और न जाने कितनीही सदियाँ इसकी भव्य सफलताओं और असफलताओं से भरी हुई हैं। चाहे अच्छा वक्त हो या बुरा, भारत ने कभी इस खोज से अपनी दृष्टि नहीं हटाई और कभी भी अपने उन आदर्शों को नहीं भूला जिसने इसे शक्ति दी। आज हम दुर्भाग्य के एक युग का अंत कर रहे हैं और भारत पुनः खुद को खोज पा रहा है।
प्रश्न 16.
भारत ने कब अपनी अंतहीन खोज प्रारंभ की? (2)
उत्तरः
इतिहास के आरंभ के साथ ही भारत ने अपनी अंतहीन खोज आरंभ की।
प्रश्न 17.
खंड का सेक्षेपण करें।
उत्तरः
मेरा देश
कई सालों से हुई सफलताओं और असफलताओं के अंत में भारत स्वतंत्र हुआ है। कभी भी भारत अपने आदर्शों को नहीं छोड़ा है। आगे के दिनों में भारत अपने आपका खोज और भी शक्ति और साहस के साथ करेगा।
सूचना: 18 से 22 तक के प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर लिखें। (3 × 6 = 18)
प्रश्न 18.
पदं पढ़ें और भावार्थ लिखें।
मुतमुख देखि जसोदा फूली
हरंषित देखि दूध की दँतियाँ प्रेम मगन
तनु की सुधि भूली
बाहिर ते तब नंद बुलाए देखौ घौ
सुंदर सुखदाई।
तनक तनक सी दूध की दँतियाँ
देखौ नेन सुफल करो आई।
आनंद सहित महर तब आए मुख
चितवन दोऊ नैन अधाई।
‘सुर’ श्याम किलकत द्विज मनो
कमल पर बीजु जमाई।।
उत्तरः
अपने बेटे का मुख देखकर माता यशोदा बहुत खुश हुई। वह अत्यंत खुशी के साथ अपने बेटे के दूध की दाँत देखकर बाहर से नंद को यह दृश्य देखने केलिए बुलाया । अपने पुत्र के मुँह में छोटे- छोटे सुंदर दाँतों को देखकर नंद खुश हो गए। सूरदास कहते हैं कि किलकारी करनेवाले कृष्ण के दाँतों को देखकर ऐसा लगता है मानो मनोकमल पर बिजली जम गई हो।
प्रश्न 19.
बोटी का खत बादशाह के लिए आँसुनामा था। इस प्रसंग में बादशाह और बेटे के बीच की बातचीत लिखें।
परिवारवालों की सोच
दिल्लीवासियों के प्रति आकुलता
तत्कालीन स्थिति पर निराशा
उत्तरः
बेटा : पिताजी, दिल्ली से पत्र आया है।
बादशाह : क्या! बेटी का पत्र !
बेटा : हाँ पिताजी। …. यह खत दिल्लीवासियों पर हुए अत्याचारों का ज्वलंत चित्रण, है।
बादशाह : मगर बेटा, ये दिललीवासी क्यों मेरे बारे में सोचकर दुखी हो रहे हैं।
बेटा : बाबा, वे लोग आपको कैसे भूलेंगे?
बादशाह : कितने बच्चे यतीम हुए…. कितनों के बेटे मर गए, कितनों के सब कुछ नष्ट हो
बेटा : आप इतना विचलित मत हो जाइए….
बादशाह : बेटा अब तो मैं केवल अपने देश, देशवासियों और अपने परिवारवालों के बारे में ही सोच रहा हूँ!
बेटा : अच्छा ……. तो अब आप निश्चिंत हो जाइए।
बादशाह : हाँ बेटा। अब मैं वही याद में जिऊँगा।
![]()
प्रश्न 20.
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता हो रही है। विषय है- ‘विद्यार्थी और राजनीति’। इसके लिए एक पोस्टर तैयार करें।
उत्तरः
स्कूटरवाले के बारे में लेखिका अपने मित्र को पत्र लिखती है। वह पत्र लिखें।
गरीब जीवन
राहगीरों को पानी पिलाना
दिल के रिश्ते जोड़ना
उत्तरः
|
भाषण प्रतियोगिता 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। समय : सुबह 10 बजे दिनांक : 15 अगस्त, 2024 स्थान : स्कूल सभागृह (ए.बी.सी स्कूल, दिल्ली) उद्घाटन: जिलाधिश विषय : “बिद्यार्थी और राजनीति” विजयिओं केलिए शानदार पुरस्कारों का भी आयोजन किया गया है। सबका स्वागत है स्कूल हिन्दी क्लब |
प्रश्न 22.
अंग्रेज़ी खंड पढ़ें और हिन्दी में अनुवाद करें:
We love and respect our parents. Similarly we should love and respect our country too. There are several reasons for loving our motherland. The country take care of us like our parents.
Love – प्रेम
Respect – आदर
Parents – अभिभावक
Similarly – उसी तरह
उत्तरः
हम अपने माँ-बाप का प्यार और आदर करते है। उसी प्रकार हमें अपनी देश से भी प्यार और आदर निभाना है। अपने मातृभूमि से प्यार करने के लिए अनेक कारण है। देश अपनी माँ-बाप के समान हमारा संरक्षंण करती है।
प्रश्न 23.
सही मिलान करें।
Affidavit – ऊर्ज
Bacteria – विकिरण
Copyright – शपथ – पत्र
Energy – जीवाणु
Humanities – पराबैंगनी
Radiation – सर्वाधिकार
Satellite – मानविकी
Ultraviolet – उपग्रह
उत्तरः
Affidavit – शपथ पत्र
Bacteria – जीवाणु
Copyright – सर्वाधिकार
Energy – ऊर्ज
Humanities – मानविकी
Radiation – विकिरण
Satellite – उपग्रह
Ultraviolet – पाराबैंगनी
सूचनाः 24 से 26 तक के प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर लिखें। (2 x 8 = 16)
प्रश्न 24.
बाज़ार में हाल ही में नया केश तेल आया है। इसकी बिक्रि बढ़ाने के लिए आकर्षक विज्ञापन तैयार करें।
• कम दाम
• जैविक
• सुगन्धी
• सिरदर्द के लिए अच्छा
उत्तरः

प्रश्न 25.
पति द्वारा उपेक्षित मुरकी, राजवंती के यहाँ आश्रय लेती है। वह अपने मन की पीड़ा डायरी में लिखती है। वह डायरी लिखें।
• शहरी लड़के के साथ भाग जाना
• सुखी जीवन बिताना
• सराया पर छोड़ना
• राजवंती के यहाँ लौट आना
उत्तरः
24 जनवरी 2018
शनिवार
मुंबई
रात नौ बजे….
आज का दिन….
मुझको यह क्या हो गया है …. जिसको मैं ने अपना मानकर प्यार किया, विश्वास किया, उसी ने आज मुझे छोड दिया। जिस रातवंती माँ को बदनाम करके मैं भाग ग़यी थी, उसी राजवंती माँ ने मेरी रक्षा की !! दुनिया में स्त्री के पास रहने के लिए जगह नहीं है तो उसका क्या होगा। जीवन कुछ ऐसा ही है।
मरकी।
प्रश्न 26.
लेखक विश्व हिन्दी सम्मेलन में भाग लेने पारामारिबो शहर पहुँचे। वहाँ के अनुभवों का उल्लेख करते हुए अपना आत्म कथांश लिखता है। वह तैयार करें।
• सम्मेलन के अनुभव
• उद्घाटन समारोह
• हिन्दी का प्रचार
• भारतवंशियों का उत्साह
उत्तरः
हिन्दी हमारा पहचान:
जिस दिन सूरीनाम के पारामारिबो शहर पहूँचा, एक से बढकर एक विभिन्न अनुभव होने लगा। वह शहर बिलकुल भारतीय शहर जैसा ही लग रहा था। जब विश्वहिन्दी सम्मेलन का शुभारंभ हुआ सबके सब अत्याधिक हर्ष और उल्लास का अनुभव कर रहा था। उद्घाटक ने बताया भारत और सूरीनाम के बीच पुरानी भाषाई संबन्ध है। हिन्दी के प्रचार और प्रसार मैं हिंदी फिल्मों और संगीत का भी विशेष योगदान
रहा था। वहाँ सब के सब बड़ी खुशी से आपस में गले मिल रहे थे। सूरिनामियों की खुशी देखने लायक ही था। प्रत्येक भारतीयों को देखने पर वे अत्यंत खुश हो रहे थे।
हिमांशु जोशी।