Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2020 with Answers

Teachers recommend solving Kerala Syllabus Plus Two Hindi Previous Year Question Papers and Answers Pdf March 2020 to improve time management during exams.

Kerala Plus Two Hindi Previous Year Question Paper March 2020

सूचना: 1 से 5 तक के उत्तर कोष्ठक से चुनकर लिखें।

प्रश्न 1.
सातवाँ विश्व हिंदी सम्मेलन कहाँ हुआ? (लंदन, सूरीनाम, पेरिस)
उत्तरः
सूरीनाम

प्रश्न 2.
इष्ट देव का इष्ट नैवेद्य क्या है ? (मंदिर, लड़की, कुमुद फूल)
उत्तरः
कुमुद फूल

प्रश्न 3.
कृष्ण के दुधिए दंतों को देखने के लिए यशोदा ने किसको बुलाया? (नंद को, बलराम को, संहेली को)
उत्तरः
नंद को

Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2020 with Answers

प्रश्न 4.
आदमी का चेहरा’ कविता किसने लिखी? (मैथिलीशरण गुप्त, अमृता प्रीतम, कुँवर नारायण)
उत्तरः
कुंवर नारायण

प्रश्न 5.
‘मेरे भारतवासियों……’ किस विधा की रचना है? (कहानी, नाटक, भाषण)
उत्तरः
भाषण

सूचनाः कवितांश पढ़ें और 6 से 8 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

ग्रानाइट चमकती रसोई में
फ्रिड्ज और माइक्रोवेव के
साथ होने पर ज़्यादा से ज़्यादा चमक औ,
शान में रहती रसोई।
मसहरी-सुरक्षा में
ज़मीन पर धूप के
फैलने तक नदि में
पड़ी मैं, मगर नींद के
खुलने के पूर्व ही नोटीस
बैंक की आ धमकी सपने में।

प्रश्न 6.
कब तक मज़दूरिन नींद में पड़ी रही?
उत्तरः
ज़मीन पर धूप के फैलने तक मजदूरिन नींद में पड़ी रही।

प्रश्न 7.
स पने की रसोई में कौन-कौन सी चीज़ें हैं?
उत्तरः
फ्रिड्ज और माइक्रोवेव

प्रश्न 8.
कवितांश की आस्वादन टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
डॉ जे बाबू हिंदीतर प्रदेश के विख्यात हिंदी साहित्यकार है। समकालीन विषयों पर उन्होंने अनेक कविताएँ लिखी है। गरीबों के प्रति उनकी विशेष सहानुभूति है। उनकी एक कविता है ‘सपने का भी हक नहीं।’ इसमें एक गरीब मज़दूरिन की दीन अवस्था का उन्होंने चित्रण किया है। अपने विशाल घर की सपना देखनेवाली गरीब मज़दूरिन अपने शानदार रसोई भी देखती है। सपने की रसोई में चमकते ग्रानइट के साथ-साथ फ्रिड्ज और माइक्रोवेव भी चमक रहे हैं।

लेकिन अपने विशाल घर की सपना तक वह पूरा नहीं कर पाया। नींद में ही उसने देखा एक आदमी को, जो बैंक की नोटीस लेकर आया है। इस डरावने दृश्य के साथ-साथ उसका सपना भी टूट जाती है। उदारीकरण द्वारा गरीबों की स्थिति कितना भयानक हो गया है, इसका सुन्दर चित्रण है यह कविता पाठकों के हृदय में गरीब मज़दूरिन एक कारुणिक चोट बनकर चुभती है। आज का समाज इतना गिर गया है कि यहाँ गरीबों को एक सपना देखने का भी हक नहीं है।

Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2020 with Answers

प्रश्न 9.
सही मिलान करें।
Affidavit – टीकाकरण
Bacteria – प्रतिमान
Certificate – जीवाणु
Energy – प्रमाणपत्र
Pattern – ऊर्जा
Ratio – ऊर्जा
Satellite – शपद-पत्र
Vaccination – अनुपात
उत्तरः
Affidavit – शपथ-पत्र
Bacteria – जीवाणु
Certificate – प्रमाण पत्र
Energy – ऊर्जा
Pattern – प्रतिमान
Ratio – अनुपात
Satellite – उपग्रह
Vaccination – टीकाकरण

सूचनाः 10 से 14 तक के प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें।

प्रश्न 10.
‘यह खत तुमको मिलेगा भी या नहीं’ – बादशाह क्यों ऐसा सोचता है?
उत्तरः
इसके पहले बादशाह को ऐसा कुछ बुरा अनुभव हुआ था। इसलिए ही बादशाह ऐसा सोचता है।

प्रश्न 11.
पति द्वारा उपेक्षित मुरकी राजवंती के घर कैसे पहुँची?
उत्तरः
किसी दयालु व्यक्ति से राह का खर्चा लेकर मुरकी घर पहुँची।

प्रश्न 12.
‘हाय! मुरझा रहेदो सुरम्य सुकोमल रूप!’ – दो सुरम्य सुकोमल रूप क्या-क्या हैं?
उत्तरः
लड़की और कुमुदफूल।

Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2020 with Answers

प्रश्न 13.
‘कल रजिस्ट्री के बाद वह ज़मीन अपनी कहाँ रह जाएगी। रजिस्ट्री के पहले पिताजी को खेत देखने की इच्छा हुई। क्यों?
उत्तरः
रजिस्ट्री के बाद ज़मीन दूसरों का बन जाएगा। इसलिए वह रजिस्ट्री के पहले अपना ज़मीन देखना चाहा।

प्रश्न 14.
‘हम खेले-कूदे हर्षयुत, जिसकी प्यारी गोद में’ मातृभूमि की प्यारी गोद में बैठकर हम क्या करते हैं?
उत्तरः
मातृभूमि की प्यारी गोद में ही हम सब खेले कूदे और बढ़े हुए थे। हमारे जीवन का हर मोड़ मातृभूमि से ही जुडे हुए हैं।

सूचना: 15 से 19 तक के प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में तैयार करे। 

प्रश्न 15.
जीवन-वृत्त के आधार पर प्रसिद्ध कवि कुँवर नारायण के बारे में अनुच्छेद तैयार करे।
जीवन-वृत्त
नाम : कुँवर नारायण
जन्म : 1927
जन्मस्थान : फैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश
रचनाएँ : चक्रव्यूह, अपने सामन, & कोई दूसरा नहीं, इन दिनों
पुरस्कार : ज्ञानपीठ
उत्तरः
कुंवर नारायण हिंदी के विख्यात कवि हैं। समकालीन हिंदी कविता को उन्होंने अलग पहचान दी। उनकी कविताएँ समाज के हाशिएकृत लोगों की आवाज़ है। उनका जन्म 1927 में हुआ। उत्तरप्रदेश के फैज़ाबाद में उनका जन्म हुआ। उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं चक्रव्यूह, अपने सामने कोई दूसरा नहीं, इन दिनों आदि आदमी का चेहरा उनकी एक बहुचर्चित कविता है जिसमें श्रम के महत्व के बारे में बताया है। वे ज्ञानपीठ से पुरस्कृत कवि है।

प्रश्न 16.
जिन्हें न होता दर्द का अहसास
आँसू ओस हैं। ‘वेदना मन को पवित्र बनाती है।’ हाइकू के आधार पर अपना विचार स्पष्ट करें।
उत्तरः
हिंदी साहित्य में हाइकू कविताओं का विशेष स्थान है। भगवत शरण अग्रवाल विख्यात हाइकू कवि है। प्रस्तुत हाइकू उनके इंद्रधनुष’ हाइकू संग्रह से लिया गया है। दुःख ही सुख को मापने का साधन है। जीवन में जिसने दुःख का अनुभव किया है वही सुख को पहचानता है। जो दुःख को नहीं पहचानता है उसके लिए आँसू केवल ओस के समान है। दूसरों का दुख वह देखेगा भी नहीं । जो दूसरों का दुःख पहचानता है, वही सच्चा मनुष्य है।

प्रश्न 17.
निम्नलिखित वाक्यों के आधार पर ‘वह भटका हुआ पीर’ संस्मरण के स्कूटरवाले के चरित्र पर टिप्पणी लिखें। ‘मुझे लगा कि वह आम आदमी न होकर एक भटका हुआ पीर है, जो आपा-धापी की दुनिया में खुशी बाँटता फिर रहा है। ‘क्या आपने भी कभी इस भटके हुए पीर से मुलाकात की है?
उत्तरः
‘वह भटका हुआ पीर’ संस्मरण का मुख्य पात्र है स्कूटरवाला। वह एक अच्छा व्यक्ति है। दूसरों की सहायता करना वह अपना जीवन लक्ष्य मानता है। दिली की गर्मी में अपने स्कूटर में पानी लेकर प्यासों को वह पानी पिलाता है। वह असल में एक पीर जैसा है। अन्य लोग इसे प्यार से ‘मशकवाला स्कूटर’ बुलाता है। उसकी दादी माँ ने एक ने बार उससे कहा था दूसरों को पानी पिलाने से उसको पुण्य मिलेगा। स्वयं गरीब होकर भी दूसरों की मदद करनेवाला पीर आज की युवा पीढ़ी के लिए एक संदेश लेकर खड़ा है।

Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2020 with Answers

प्रश्न 18.
‘तेरा प्रत्युपकार कभी क्या हमसे होगा’ – ‘मातृभूमि’ कविता में कवि ऐसा क्यों कहते हैं?
उत्तरः
मैथिलीशरण गुप्त की विख्यात कविता है ‘मातृभूमि’ । इसमें कवि मातृभूमि की महिमा का गुणगान करता है। कवि के अनुसार जीवन में जो कुछ हमने पाया है, सब मातृभूमि की ही देन है। यह देह मातृभूमि द्वारा दी हुई है, मातृभूमि द्वारा बनी हुई है। मातृभूमि के रस से सनी हुई है। जीनव के अंत में जब हमारी मृत्यु हो जाएगी तब हम मातृभूमि में ही मिल जाएगी। मिट्टी से बनी हुई हम मिट्टी में ही मिल जाते हैं। इसलिए कवि कहते हैं हे मातृभूमि, हमारे लिए तुमने जो कुछ दिया है, उसका प्रत्युपकार हमसे नहीं हो पाएगा।

प्रश्न 19.
‘बहादुरशाह ज़फर अंग्रेज़ी की कैद में है’ – यह समाचार अगले दिन के अखबार में छप जाता है। वह समाचार तैयार करें।
उत्तरः
दिल्ली:
बादशाह को कैदी बनाया
: एक युग का अंत हुआ। दिल्लीवासियों का आवाज़ अब कैद मैं पूरे अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई करनेवाला बहादुरशाह को कल ब्रिटीशों ने कैदी बनाया । अंग्रेज़ों ने उन्हें जल्द ही जल्द रंगून के जेल में भेजने का फैसला किया है। इसके लिए ‘मगर’ नामक युद्धपोत को तैयार कर रखा है। कल रात को करीब पाँच बजे कैदी बनाया शासक अग़ले दिन अदालत में पेश किया जाएगा। अंग्रेज़ों ने बादशाह पर सख्त पहरा भी लगाया है, जिसके कारण हम लोग भी उनसे मुलाकात नहीं कर पा रहे हैं।

सूचनाः गद्यांश पढ़ें और प्रश्न संख्या 20,21 के उत्तर लिखें।

आज हम जिस उपलध्धि का उत्सव मना रहे हैं, वह महज़ एक कदम है, नए अवसरों के खुलने का। इससे भी बड़ी विजय और अपलब्धियाँ हमारी प्रतीक्षा कर रही हैं। क्या हममें इतनी शक्ति और बुद्धिमत्ता है कि हम इस अवसर को समझों और भविष्य की चूनौतियां को स्वीकार करें? भविष्य में हमें विश्राम करना या चैन से नहीं बैठना है बल्कि निरंतर प्रयास करना है ताकि हम जो बचन चार-बार दोहराते रहे हैं और जिसे हम आंज भी दोहराएँगे, उसे पूरा कर सकें। भारती की सेवा का अर्थ है लाखों-करोड़ों पीड़ित लोगों की सेचा करना।

प्रश्न 20.
भारती की सेवा का अर्थ क्या है?
उत्तरः
भारत की सेवा का अर्थ है लाखों-करोड़ों पीड़ित लोगों की सेवा करना।

Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2020 with Answers

प्रश्न 21.
गद्यांश का संक्षेपण करें और शीर्षक लिखें।
उत्तरः
स्वतंत्र भारत
स्वतंत्र भारत के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण दिवस है। आज हम भारतीयों को मिलकर एक प्रण करना है कि हम भारत की प्रगति के लिए हमेशा प्रयत्न करेंगे। कई उपलब्धियाँ हमारी प्रतीक्षा कर रही है। भविष्य में हमें विश्राम नहीं करना चाहिए।

सूचना: 22 से 26 तक के प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर लिखें।

प्रश्न 22.
पद पढ़ें:

जबही बन मुरली सवन ….
चकित भई गोप कन्या सब धाम काम बिसरीं।।
कुल मरजाद बेद की आझा नेकहु नाहि डरीं।
स्याम सिंधु सरिता ललनागन जल की ढर्रान ढरीं।
सुत पति नेह भवन जन संका लज्जा नहीं करी।
‘सूरदास’ प्रभु मन हरि लीन्हों नागर नवल हरी।।
कवि परिचय देकर भाव लिखें।
उत्तरः
सूरदास वात्सल्य रस के सम्राट है। भगवान श्रीकृष्ण से उनका अपार लगाव हुआ है। अपने प्रिय भगवान श्रीकृष्ण के बारे में वे कहते हैं जब वन से मुरली का स्वर सुनाई पड़ा, तब सारे के सारे गोपिकाएँ चकित हुई। सब अपने काम-काज तक भूल गई। अपने कुल-मर्यादा तथा धर्म ग्रन्थों के अनुशासन से वे नहीं डरीं। पुत्र-पति का स्नेह, घर-बार तथा लोकलाज का उसको परवाह नहीं। सबके सब कृष्ण की भक्ति में अपने आपको भूल गईं और भगवान कृष्ण रूपी सागर में सरिता के जल के समान जा मिलीं। सूरदास कहते हैं भगवान श्रीकृष्ण नित्य नए तरीके से गोपिकाओं के मन को हर लेते हैं।

प्रश्न 23.
‘ये दोस्ती….. हम नहीं तोड़ेंगे’
दोस्ती फिल्मी गीत सुने के बाद एक लड़के की भेंट पुराने मित्र से होती है। उन दोनों के बीच का वार्तालाप तैयार करें।
• मित्रता की अनिवार्यता
• अच्छे मित्र के गुण
• अच्छी मित्रता की आवश्यकता
उत्तरः
राजू : अरे तुम! कितने साल हुए हम मिलकर।

आनंद : हाँ राजू! स्कूल में हम दोनों एक ही बैंच में बैठते थे।

राजू : याद है, तुम्हें वो दिन?

आनंद : कैसे हम भूलेंगे मित्र! वे दिन तो हमारी जिन्दगी के अत्यंत महत्वपूर्ण दिन थे।

राजू : हाँ हाँ। हर दिन हम एक साथ खेलते थे, पढ़ते थे, खाना खाते थे।

आनंद : हाँ कितने अच्छे थे वो दिन…..

राजू : मित्र, बचपन की खुशी अब लौटकर नहीं आएगा।

आनंद : कोई बात नहीं। अब तो तुमसे मुलाकात हुई है।

राजू : हाँ। आगे हम मिलकर पुराने मित्रों को ढूँढ निकालेंगे।

आनंद : बहुत अच्छी बात है। सभी को ढूँढ निकालना है। मित्रता जीवन की शक्ति है।

राजू : हाँ हाँ। मित्रता ही जीवन की शक्ति है। और यहीं विजय का मूलमंत्र है।

प्रश्न 24.
“मन तो नहीं है पर आपकी प्रार्थना टाली भी नहीं जा सकती। अच्छा, अलमारी में से मेरी कॉपी निकालिए न”।’दवा’ कहानी का पात्र अनंगजी आत्मकथा लिखता है। वह आत्मकथांश $60-80$ शब्दों में तैयार करें।
• अनंगजी की बीमारी
• मित्र का मिलन
• अनंगजी का कविता-पाठ
• मित्र की मृत्यु
उत्तरः

मेरी कहानी

यह विचित्र घटना मैं कभी भूल नहीं सकता। उस दिन जब मैं मरणासन्न होकर अस्पताल मैं भरती था, डॉक्टरों ने कहा मेरी मृत्यु चार-पाँच घण्डों में हो जाएगी। मेरी पत्नी की प्रार्थना भी डाक्टरों ने नहीं सुना। तब मेरे एक मित्र ने कहा, वह मुझे हँसी मज़ाक द्वारा घण्डों भर जीवित रख सकता है। मेरे कमरे में प्रवेश करके उसने मेरी कंठ की तारीफ की और अलमारी से मेरी कविता-संग्रह निकालकर मुझे दे दिया। उनके अनुरोध पर मैं ने कविता पाठ शुरू किया। कई घण्डे बीत गए, शाम की गाड़ी में मेरे बेटा आ गया और मेरे कमरे में घुस गया। उसका चेहरा आज भी मैं भूल नहीं. सकता। जब मेरे कमरे में घुसा तो वह चौंक गया। उसका मरणासन्न पिता कविता पाठ कर रहा था और बेचारा मित्र जो मेरी जान बचाने के लिए आया था वह नीचे मरा पड़ा था

प्रश्न 25.
स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होनेवाला है। समारोह का उद्घाटन शिक्षा मंत्री करेंगे। उसके लिए उचित पोस्टर तैयार करें।
उत्तरः

विजय दिवस

स्वतंत्रता प्राप्ति की याद में विजय दिवस मना रहे हैं। वीर देशग्रेमियों की यादगार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री करेंगे।

दिनांक : 15 आगस्त 2020

समय : दस बजे

स्थान : स्कूल सभागृह

उद्घाटन : शिक्षामंत्री

– सबका स्वागत है –

प्रश्न 26.
‘बेटी की विदा होने में अभी दो-चार दिन वक्त था। मगर ज़मीन की विदाई आज हो रही थी।’ दोनों विदाइयों पर पिता दुःखी है। पिता उस दिन की डायरी में अपने मन की संवेदनाएँ व्यक्त करता है। वह डायरी 60-80 शब्दों में तैयार करें।
उत्तरः

26 नवंबर

रविवार

बिलासपुर
रात नौ बजे।

आह! मेरा हाहाकार कौन सुन सकेगा। जिन्दगी भर का मेहनत व्यर्थ हो रहा है…… दोनों चल रहे हैं – मेरा ज़मीन….. और मेरी बेटी… जिस ज़मीन पर मैं ने अपनी पूरी ज़िन्दगी काटी कल से वह मेरा नहीं रहा। दूसरों की ज़मीन में अब क्या लेना है मुझे!! बेटी तो ससुराल जा रही है। पर, उसपर भी मेरा अधिकार नष्टं हो रहा है…. वह मेरी बात मानेगी या पति की….. जो भी हो, भगवान उसकी भलाई करें। मेरा निशब्द विलाप, मेरा हाहाकार कौन सुन सकेगा!!

सूचना: 27 से 30 तक के प्रश्नों में से किन्हीं 2 के उत्तर लिखें।

प्रश्न 27.
खंड का हिंदी में अनुवाद करें।
Education plays an important role in everyone’s life. It develops our analytical skill, character and averall personality. Quality and importance of the education is increasing day by day. Education helps a person to take better decision in his life.(Education- शिक्षा, Plays an important role – महत्वपूर्ण भूमिका निभाना, develop – विकास, quality – गुण, analytical skill – विश्लेषणात्मक कौशल, character स्वभाव, overall personality – समग्र व्यक्तित्व, day by day – दिन-ब-दिन, better decision – बेरतर निर्णय)
उत्तरः
हर एक व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रत्येक व्यक्ति के विश्लेषणात्मक कौशल, स्वभाव और समग्र व्यक्तित्व के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा का महत्व और गुण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता शिक्षा द्वारा ही संभव है।

Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2020 with Answers

प्रश्न 28.
“माँ, इसलिए तुमने मेरी इस वर्षगाँठ पर मुझसे प्रण लिया था कि मैं मुरकी को उसके जीते-जी कभी इसं कोठरी में से नहीं निकालूँगा।” मुरकी की करुण कहाने ने कुमार के मन को विचलित कर दिया। मुरकी के बारे में कुमार अपने मित्र को पत्र लिखता है। वह पत्र तैयार करें।
• मुरकी का राजवंती के यहाँ आश्य मिलना।
• मुरकी का भाग जाना
• मुरकी का लौट आना
उत्तरः

वाराणसी,
16.10.2019

प्रिय रमेश,

मेरा विश्वास है कि भगवान की कृपा से तुम वहाँ खुश होंगे। मैं भी यहाँ ठीक हूँ। कई दिनों से तुम्हें एक पत्र लिखने के बारे में सोच रहा हूँ। मगर आज ही मुझे समय मिला……
एक खास बात बताने के लिए ही मैं यह पत्र लिख रहा हूँ। हमारे घर की मुरकी को तुम जानते हो न? मित्र, आज वह नहीं रहा। पिछली हफ्ते उसका देहांत हुआ। उसकी करुणापूर्ण कहानी हृदय को घेर रहा है। मेरी सारी ज़िन्दगी उसी से जुटी हुई है। लेकिन उसके जीवन की त्रासदी का मुझे अभी पता चला। बेचारा, मुरकी, बहुत दुःखी था। इस दुनिया में उसका कोई नहीं है।

जिसके साथ जीवन बिताने के लिए सब कुछ छोड़कर वह निकली थी, वही आदमी ने उसको घोखा दिया। अंत में मेरी माँ ने ही उसको सहारा दिया था। हमारे घर में माँ न उसको एक कमरा ही दिया और पूरे घर की चाबी भी उसको दिया। उसको कभी भी घर से न निकालने की माँ ने मुझसे प्रण भी करवाया। बेचारा, आज इस दुनिया में नहीं रहा। उसकी आत्मा को शाँति मिलें। इतना लिखकर मैं यह पत्र यहाँ समाप्त करती हूँ। घरवालों से मेरा प्यार और प्रणाम कहना। जवाबी पत्र की प्रतीक्षा में ……

तुम्हारा मित्र,
कुमार,
हस्ताक्षर।

प्रश्न 29.
एक बड़ा घर बेचने के लिए तैयार है। इसकी बिक्री के लिए उचित विज्ञापन तैयार करें।
• पार्किंग क्षेत्र (Parking area)
• लकड़ी की सामग्री (Wooden materials)
• दुमंजिला (Double storied)
• बड़े कमरे
उत्तरः
Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2020 with Answers - 1

प्रश्न 30.
हिंदी भाषा का महत्व एवं प्रचार’ विषय पर 100-120 शब्दों में निबंध तैयार करें।
• संपर्क भाषा के रूप में हिंदी
• विश्व भाषा के रूप में हिंदी
• हिंदी भाषा की उपयोगिता
• एकता की कसौटी
उत्तरः
हिंदी भाषा का महत्व एवं प्रचार भारत की भाषा हिंदी हमारी शान है। पूरे भारत को एक सूत्र में बाँधने की क्षमता हिंदी को है। हिन्दी भाषा का महत्व इतना बढ़ गया है कि वह पूरे संसार के कोने कोने तक प्रचलित है। हम सब जानते हैं, यह पूरे हिंदुस्थान को जोड़नेवाली भाषा है। साथ ही इसने विश्व की तीसरी बड़ी भाषा का स्थान प्राप्त कर लिया है। विश्व भर में भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में हिंदी की बड़ी भूमिका है। भारत के लगभग 130 करोड़ जनता की आवाज़ है हिंदी विश्व के विभिन्न देशों में आज हिंदी बोलचाल के रूप में प्रयुक्त हो रही है अवश्य ही विश्व शांति की स्थापना में यह भाषा महत्वपूर्ण योगदान देगा। हिंदी पढ़नेवालों के लिए आज पूरे विश्व में कई अवसर है। विश्व भर के विश्वविद्यालयों में कालेजों में और स्कूलों में आज हिंदी भाषा का अध्यापक है। हिन्दी प्रचारक से लेकर बड़े बड़े कामों तक आज हिंदी भाषा अपना अलग पहचान रखती है। आनेवाला कल हिंदी भाषा का ही रहेगा।

Leave a Comment