Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2024 with Answers

Teachers recommend solving Kerala Syllabus Plus Two Hindi Previous Year Question Papers and Answers Pdf March 2024 to improve time management during exams.

Kerala Plus Two Hindi Previous Year Question Paper March 2024

Time : 2 1/2 Hours
Maximum : 80 scores

सामान्य निर्देश:

  • प्रश्न वाचन और चिंतन के लिए 15 मिनट का समय है।
  • उत्तर लिखने से पहले प्रश्नों को अच्छी तरह समझने की कोशिश करें।
  • स्कोर और समय पर ध्यान देकर उत्तर लिखें।
  • सूचना के अनुसार वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर लिखें।

सूचनाः 1 से 5 तक के प्रश्नों के उत्तर कोष्ठक से चुनकर लिखें। (5 × 1 = 5)

प्रश्न 1.
दवा किस विधा की रचना है? (संस्मरण, नाटक, व्यंग्य)
उत्तरः
व्यंग्य

प्रश्न 2.
कुमारा’ किस रचना का पात्र है? (वह भटका हुआ पीर, मुरक़ी उर्फ़ बुलाकी, सूरीनाम में पहला दिन)
उत्तरः
मुरकी उर्फ बुलाकी

प्रश्न 3.
‘ज़मीन एक स्लेट का नाम है’ किसकी रचना है?( एकांत श्रीवास्तव, मैथिलीशरण गुप्त, हिमांशु जोशी)
उत्तरः
एकांत श्रीवास्तव

प्रश्न 4.
लेखिका को स्कूटरवाला कैसा लगा? (डॉक्टर जैसा, पीर जैसा, अध्यापक जैसा)
उत्तरः
पीर जैसा

Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2024 with Answers

प्रश्न 5.
सूचना: कवितांश पढ़ें और 6 से 8 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
‘आदमी का चेहरा’ का कवि कुली को पहले कैसे पहचानता था? (नंबर से, चेहरे से, आवाज़ से)
मसहरी – सुरक्षा में
ज़मीन पर धूप के
फैलने तक नींद में
पड़ी मैं, मगर नींद के
खुलने के पूर्व ही नोटीस
बैंक की आ धमकी सपने में।
उत्तरः
नंबर से

प्रश्न 6.
सपना देखनेवाली स्त्री किसकी सुरक्षा में सो रही थी? ( दीवार की छत की, मसहरी की)
उत्तरः
मसहरी की

प्रश्न 7.
सपना देखनेवाली स्त्री कब तक सोती रही?
उत्तरः
सपना देखनेवाली स्त्री ज़मीन पर धूप के फैलने तक सोती रही।

प्रश्न 8.
कवितांश की आस्वादन टिप्पणी लिखें। (6)
उत्तरः
हिन्दीतर प्रदेश के हिन्दी साहित्यकारों में प्रमुख है डॉ. जे. बाबू। उनकी ‘सपने का भी हक नहीं’ कविता में कठोर सामाजिक सच्चाई को दिखाया गया है। एक कमरेवाली झोंपड़ी में रहकर महल का सपना देखनेवाली मज़दूरिन का सपना कठोर यथार्थ पर टूट जाता है। वह मसहरी – सुरक्षा में ज़मीन पर धूप के फैलने तक नींद में पड़ी रहती है। लेकिन नींद के खुलने के पूर्व ही बैंक की नोटीस आती है। तब वह डर जाता है। वह सोचती है कि एक सुन्दर घर का सपना देखने का भी हक नहीं है। इन पंक्तियों में एक गरीब औरत की दुर्दशा का मार्मिक चित्र को दिखाया गया है। कवि ने यहाँ सरल भाषा का प्रयोग किया है।

सूचनाः 9 से 11 तक के प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर लिखें। (2 × 2 = 4 )

प्रश्न 9.
‘नदियाँ प्रेम प्रवाह फूल तारे मंडन हैं।
बंदीजन खग-वृंद, शेषफन सिंहासन है ।।’
यहाँ कौन प्रेम प्रवाह हैं ? मातृभूमि का सिंहासन क्या है?
उत्तरः
नदियाँ प्रेम का प्रवाह है। मातृभूमि का सिंहासन शेषनाग का फन है।

Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2024 with Answers

प्रश्न 10.
‘मुझे याद आया, जब तुम्हारी शादी हुई थी …..
नीचे दिए शब्दों के समानार्थी शब्द वाक्य से चुनकर लिखें।
• विवाह
• स्मरण
उत्तरः
विवाह – शादी
स्मरण – याद

प्रश्न 11.
‘ज़मीन एक स्लेट का नाम है’ पाठ में दो विदाइयों का चित्रण हैं। यहाँ दोनों विदाइयाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तरः
एक तो दीदी की शादी होने पर उसकी विदाई और दूसरी, ज़मीन बेचने पर उसकी विदाई।

सूचनाः 12 से 15 तक के प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर लिखें।

प्रश्न 12.
हाइकू पढ़ें और भावार्थ लिखें।
जिन्हें न होता
दर्द का अहसास
आँसू ओस हैं।
उत्तरः
डॉ. भगवतशरण अग्रवाल ने हिन्दी काव्य- जगत में हाइकू को प्रतिष्ठित किया है। ‘इन्द्रधनुष’ उनका प्रमुख हाइकू संग्रह है। यह मूल रूप से जापानी कविता रूप है। प्रस्तुत हाइकू के द्वारा कवि ने दूसरों के दर्द को पहचानने की मनुष्य- क्षमता का चित्रण किया है। जिसने स्वयं दर्द का अनुभव किया है वह दूसरों की वेदना पहचान सकता है। उसे खुशी और प्यार का महत्व मिलता है। जिसे वेदना का अनुभव नहीं हुआ है वह आँसू का मूल्य नहीं पहचानता है और उसके संबन्ध में आँसू ओंस जैसा है।

Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2024 with Answers

प्रश्न 13.
ये कथन पढ़ें और राजवंती के चरित्र पर टिप्पणी लिखें।
• मैं प्यार से उसको मुरकी बुलाती थी कभी बुलाकी।
• किसी दयालु व्यक्ति से राह का भाड़ा लेकर लौट आई, नहीं तो न जाने कहाँ भटकती।
उत्तरः
राजवंती का चरित्र चित्रण हिन्दी की मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम की ‘मुरकी उर्फ बुलाकी’ कहानी का नारी पात्र है ‘राजवंती’। वह अपने बेटे की देखभाल के लिए आई अनाथ बालिका मुरकी को बहुत प्यार करती थी। वह मुरकी को नौकरानी के रूप में नहीं बल्कि बेटी की तरह मानती थी। वह मुरकी को कभी प्यार से ‘बुलाकी’ बुलाती थी। मुरकी के भविष्य के बारे में उसे चिंता थी। इसलिए उसने घर की पिछली कोठरी की चाबी देकर मुरकी से कहा कि तुझे इस कमरे से कोई भी बाहर नहीं निकाल देगा। राजवंती ने अपने बेटे के वर्षगाँठ में मुरकी को सोने या चांदी का इनाम देती थी वह बड़ी दयालु थी । उसके मन में निरालंब एवं गरीब लोगों के प्रति बड़ी सहानुभूति थी। वह सचमुच एक आदर्श औरत थी।

प्रश्न 14.
ये दोस्ती ……..
हम नहीं तोड़ेंगे
तोड़ेंगे दम मगर
तेरा साथ ना छोड़ेंगे
ज़िंदगी में दोस्ती का महत्वपूर्ण स्थान है।
दोस्ती की विशेषता पर टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
सच्ची दोस्ती की विशेषता सच्चा मित्र हमेशा अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। सच्ची दोस्ती में चतुराई और मनुष्यता को परखने की शक्ति होती है। सच्ची दोस्ती माता के समान धीरजवाली और कोमलता से परिपूर्ण होती है। सच्चे दोस्त कभी भी दोस्ती नहीं तोड़ेंगे। मरने पड़े तो भी दोस्ती नहीं छोडेंगे। इस तरह ज़िन्दगी में दोस्ती का महत्वपूर्ण स्थान है।

प्रश्न 15.
जीवन-वृत्त पढ़ें ओर कुँवर नारायण के बारे में एक अनुच्छेद लिखें।
जीवन-वृत्त
नाम: कुँवर नारायण
जन्म एवं जन्मस्थान : 1927 को उत्तर प्रदेश के फैज़ाबाद में
प्रमुख रचनाएँ : चक्रव्यूह, अपने सामने, कोई दूसरा नहीं, इन दिनों
पुरस्कार : 2005 में ज्ञानपीठ
कई वर्षों पहले हमने नियति को मिलने का एक वचन दिया था, और अब समय आ गया है कि हम अपने वचन को निभाएँ, पूरी तरह न सही, लेकिन बहुत हद तक आज रात बारह हजे जब सारी दुनिया सो रही होगी, भारत जीवन और स्वतंत्रता की नई सुबह के साथ उठेगा। एक ऐसा क्षण जो इतिहास में बहुत ही कम आता है, जब हम पुराने को छोड़ नए की तरफ जाते हैं,’ जब एक युग का अंत होता है, और जब वर्षों से शोषित एक देश की आत्मा, अपनी बात कह सरती है, यह एक संयोग है कि इस पवित्र मौके पर हम समर्पण के साथ खुद को भारत और उसकी जनता की सेवा और उससे भी बढ़कर सारी मानवता की सेवा करने के लिए प्रतिज्ञा ले रहे हैं।
उत्तरः
कुँवर नारायण का जन्म 1927 को उत्तर प्रदेश के फैज़ाबाद में हुआ । ‘चक्रव्यूह’, ‘अपने सामने’, ‘कोई दूसरा नहीं’, ‘इन दिनों’ आदि उनकी प्रमुख रचनाएँ है। वे 2005 में देश के सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार ज्ञानपीठ से सम्मानित हुए।

सूचनाः गद्यांश पढ़ें और प्रश्न 16 और 17 के उत्तर लिखें।

प्रश्न 16.
हम किसकी प्रतिज्ञा ले रहे हैं?
उत्तरः
म भारत और उसकी जनता की सेवा और उससे भी बढ़कर सारी मानवता की सेवा करने के लिए प्रतिज्ञा ले रहे हैं।

प्रश्न 17.
गद्यांश का संक्षेपण करें।
उत्तरः
स्वतंत्रता की प्राप्ति भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के पहले दिन ही खुद को भारत और उसकी जनता की सेवा और उससे भी बढ़कर सारी मानवता की सेवा करने के लिए प्रतिज्ञा ले रहे हैं।

सूचना: 18 से 21 तक के प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर लिखें। ( 3 × 6 = 18 )

प्रश्न 18.
पद पढ़ें और भावार्थ लिखें।
सुतमुख देखि जसोदा फूली।
हरषित देखि दूध की दतियाँ प्रेम मगन
तनु की सुधि भूली।।

बाहिर ते तब नंद बुलाए देखौ धौं
सुंदर सुखदाई।
तनक-तनक ही दूध की दतियाँ देखौ नैन
सुफल करो आई ।।

आनंद सहित महर तब आए मुख चितवन
दोउ नैन अघाई ।
‘सूर’ स्याम किलकत द्विज देख्यो मनो
कमल पर बीजु जमाई ।।
उत्तरः
सूरदास हिन्दी साहित्य की कृष्ण भक्ति शाखा के प्रमुख कवि हैं। उन्होंने व्रजभाषा में अपनी रचनाएँ की है। प्रस्तुत पद उनकी प्रमुख रचना ‘सूरसागर’ से लिया गया है। इसमें कृष्ण की बाल लीला का सुन्दर वर्णन हुआ है। यशोदा माँ अपने पुत्र के मुख को देखकर प्रसन्न हुई। हँसते समय कृष्ण के दूध जैसी दांतों को देखकर पुत्र प्रेम में डूबी यशोदा बेहोश हुई। बाहर से नंद को बुला लाई और दूध की दांतों को दिखाकर यशोदा कहती है कि बेटे का दांत सुन्दर और सुखदायक है। उनकी छोटी-छोटी दांतों को देखकर आँखों को सुफल करो। यह सुनकर बड़ी खुशी के साथ नंद आए और दांतों को देखकर उसे संतुष्टि मिली। सूरदास कहते हैं कि किलकारी करते समय कृष्ण के दूध की दांतों को देखकर ऐसा लगता है कि मानो कमल पर बिजली जम गई हो।

Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2024 with Answers

प्रश्न 19.
अक्तूबर 2 गाँधी जयंती है। मान लें इस अवसर पर आपके स्कूल में गाँधीजी के जीवन के आधार पर एक फोटो प्रदर्शिनी (Photo Exhibition) होने वाली है। उसके लिए एक पोस्टर तैयार करें।
उत्तरः
Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2024 with Answers - 2

प्रश्न 20.
अंग्रेज़ी खंड पढ़ें और हिन्दी में अनुवाद करें:
K.S.Chithra was born on 27th July, 1963 in Thiruvananthapuram. She is a famous In-dian Playback Singer. Her father is Krishnan Nair and mother is Santhakumari. She was awarded Padma Shri in 2005 and Padma Bhushan in 2021.(Famous मशहूर, award पुरस्कार, Singer – पार्शगायिका)
उत्तरः
के. एस. चित्रा का जन्म 27 जुलाई 1963 को तिरुवनन्तपुरम् में हुआ। वह एक मशहूर भारतीय पार्श्वगायिका है। उसके पिताजी कृष्णन नायर और माता शांताकुमारी है। उसे 2005 में पद्मश्री और 2021 में पद्म भूषण पुरस्कार मिले थे।

प्रश्न 21.
‘वह भटका हुआ पीर’ की लेखिका स्कूटरवाले के बारे में अपने मित्र से बातें करती हैं। वह बातचीत लिखें।
• यात्रियों को पानी पिलाना
• दिल का रिश्ता जोड़ना
• परिवार की देखभाल करना
लेखिका : हाय, नमस्ते

मित्र : नमस्तेजी।

लेखिका : आप कैसी है? ठीक है न?

मित्र. : हाँ, बिलकुल ठीक हूँ ।

लेखिका : मैं ने कल एक पीर से मिला।

मित्र : पीर, मतलब ?

लेखिका : वह यात्रियों को पानी पिलाकर घूमता रहता है।

मित्र : तो फिर ? ……..

लेखिका : उसके साथ मेरा बड़ा रिश्ता हो गया। वह एक मूल्यवान आदमी है।

मित्र : उसकी क्या विशेषता होती है।

लेखिका : वह प्यासों को पानी पिलाना पुण्य समझता है। उसका परिवार बड़ी गरीबी में है। फिर भी वह प्यासों को पानी पिलाने के लिए भटकता रहता है।

मित्र : यह कितनी अजीब बात है। यह तो साधारण आदमी नहीं है।

लेखिका : सममुच वह एक पीर है। वह अपने परिवार की देखभाल भी अच्छी तरह करता है।

मित्र : बहुत अच्छी बात है। हम फिर कभी मिलें। धन्यवाद।

सूचनाः 22 से 25 तक के प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर लिखें। ( 3 × 8 = 24)

प्रश्न 22.
अपनी माँ से मुरकी की कहानी सुननेवाला कुमार का मन भर आया। वह अपना दर्द डायरी में लिखता है। वह डायरी लिखें।
• पति द्वारा उपेक्षित मुरकी
• अपने घर में आश्रय देना
• जीवन भर कोठरी की चाबी न छीनने का वादा देना।
उत्तरः

20 जुलाई 1972 बुधवार
  • आज मेरा मन भर आया।
  • मुरकी की कहानी माँ के मुँह से सुन ली।
  • उसका जीवन बड़ी दुर्दशा में है।
  • उसके पति ने शादी के बाद छोड़ दिया।
  • मेरी माँ ने उसे अपने घर में सहारा दिया।
  • जीवन भर अपने घर की पिछली कोठरी में रहने की अनुमति दी गयी।
  • मेरी माँ कितनी अच्छी औरत है!
  • माँ ने उसको वचन दिया कि कोई भी कोठरी की चाबी तुम से नहीं लेगा।
  • उसकी दुर्दशा के बारे में सोचकर में भी सहमत हो गया।

प्रश्न 23.
सही मिलान करें:
Certificate – प्रतिमान
Discount – विषाणु
Pattern – प्रमाण-पत्र
Ratio – औसत
Virus – उपकर
Cess – अनुपात
Average – ऊर्जा
Energy – बट्टा
उत्तरः
Certificate – प्रमाण पत्र
Discount – बट्टा
Pattern – प्रतिमान
Ratio – अनुपात
Average – औसत
Virus – विषाणु
Cess – उपकर
Energy – ऊर्जा

प्रश्न 24.
सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन का अनुभव लेखक मित्र से पत्र में बाँटता है। वह पत्र लिखें।
• सूरीनाम का सौंदर्य
• सम्मेलन का अनुभव
• हिंदी भाषा का महत्व
उत्तरः

जयपुर,
10.07.2003

प्रिय राहुल,
तुम कैसे हो। ठीक हो न? परिवारवाले को मेरा प्रणाम। सब खुश हैं न? तुम्हारी नौकरी अच्छी तरह चलती है न? मैं एक विशेष बात बताने के लिए यह पत्र लिखता हूँ। मैं पिछले महीने में सातवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में भाग लेने गया था। इस बार सूरीनाम में सम्मेलन हुआ। इसका अधिकांश भू-भाग लहरदार पहाड़ियों एवं संकरे दलद्गली तटवर्ती मैदानों से युक्त हुआ। सूरीनाम के अफ्रिकी मूल के राष्ट्रपति ने कहा कि सूरीनाम और भारत के बीच प्रगाढ़ आत्मीय संबन्ध है। हिन्दी भाषा का महत्व बढ़ गया है। आज विश्व की प्रमुख भाषा के रूप में हिन्दी बढ़ गयी है। हिन्दी फिल्म तथा संगीतों के प्रति विश्व के सभी लोगों का बड़ा गहरा लगाव है। मेरे संबंध में यह सम्मेलन एक नया अनुभव हो गया। बाकी मुँह में।

तुम्हारा प्रिय जोशी,
हस्ताक्षर

प्रश्न 25.
बाज़ार में एक नयी चाय पत्ती (Tea) आयी है। उसके लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार करें।
• बेहद स्वादिष्ट
• ताज़ा
• कम दाम
उत्तरः
Kerala Plus Two Hindi Question Paper March 2024 with Answers - 1

Leave a Comment