Kerala SSLC Hindi Question Paper March 2020 with Answers

Students can read Kerala SSLC Hindi Question Paper March 2020 with Answers and Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Papers with Answers helps you to score more marks in your examinations.

Kerala Syllabus Class 10 Hindi Question Paper March 2020 with Answers

Time: 1½ Hours
Total Score: 40

सामान्य निर्देश:

  • पहला पंद्रह मिनट कूल ऑफ़ टाईम है।
  • इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयार करें।

सूचना: ‘बीरबहूटी’ कहानी का यह अंश पढ़ें और प्रश्न 1 से 2 के उत्तर लिखें।

वे एक दूसरे के बहुत नज़दीक रहकर, बल्कि कहना चाहिए बिलकुल सटकर बीरबहूटियाँ खोजते थे। उन्हें देखने के लिए वे बारिश की गंध भरी भूरी ज़मीन पर बैठ जाया करते थे। “बेला, देखो इस बीरबहूटी का रंग तुम्हारे रिबन के जैसा लाल है। “साहिल ने कह। “तुमने कुछ सुना बेला?” “हाँ, सुना। पहली घंटी लग गई है।” “लेकिन मुझे पैन में स्याही भी भरवानी है, दुकान से।”

प्रश्न 1.
साहिल और बेला बीरबहूटियाँ कैसे खोजते थे? (1)
(क) अलग-अलग रहकर
(ख) पेड़ पर चढ़कर
(ग) बहुत नज़दीक रहकर
(घ) पानी में उतरकर
उत्तर:
(ग) बहुत नज़दीक रहकर।

Kerala SSLC Hindi Question Paper March 2020 with Answers

प्रश्न 2.
कहानी के इस प्रसंग के अनुसार पटकथा का एक दृश्य लिखें। (4)
उत्तर:
सीन सं: 2
स्थान : सड़क के किनारे का खेत
समय : सुबह 9.30
पात्र, आयु : (1) बेला (11 साल)
(2) साहिल (11 साल)
वेश भूषा : (1) साहिल स्कूली यूनिफॉम पहना है।
(2) बेला स्कूली यूनिफॉम पहनी है। पीठ पर बस्ता।
(दोनों बच्चे खेत के ज़मीन पर बैठे हैं। बहुत नज़दीक बैठकर बीरबहूटियों को खोज रहे हैं।)
साहिल : बेला, देखो इन बीरबहूटियों को।
बेला : (मुस्काते हुए) हाँ बीरबहूटियाँ।
साहिल : ये तुम्हारे रिबन जैसा लाल है।
बेला : (खुश होकर) तुमने सही बताया।
साहिल : (उदास होकर) तुमने कुछ सुना बेला?
बेला : हाँ, सुना पहली घंटी लग गई।
साहिल : मुझे पैन में स्याही भरवानी है।
बेला : तो चलो। जल्दी।
(दोनों दुकान की ओर चलते हैं।)

सूचना: ‘आई एम कलाम के बहाने’ फिल्मी लेख का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 3 से 5 तक के उत्तर लिखें।

वह तय करता है कि वह अपनी चिट्ठी सीधे अपने हमनाम डॉ कलाम को दिल्ली जाकर खुद देगा। और वह अकेला ही निकल पड़ता है। रास्ते में मुश्किलें हैं। लेकिन कथा के अंत में कलाम को अपनी मंजिल मिलती है।

प्रश्न 3.
‘हमनाम’ शब्द का मतलब क्या है? (1)
(क) अलग नामवाला
(ख) उपनामवाला
(ग) समान नामवाला
(घ) साधारण नामवाला
उत्तर:
(ग) समान नामवाला।

प्रश्न 4.
‘छोटू को अपनी मंजिल मिलती है।’ उसकी मंजिल क्या थी? (2)
उत्तर:
छोटू उर्फ कलाम की मंजिल थी कि स्कूल जाना तथा डॉ कलाम जैसे बड़े आदमी बनना। छोटू की स्कूल जाने का अवसर मिल जाता है और रणविजय के साथ पढ़ाई करता है।

प्रश्न 5.
अपने पत्र में छोटू ने क्या-क्या बताए होंगे? डॉ कलाम के नाम छोटू का पत्र कल्पना करके लिखे। (पत्र का कलेवर 70 शब्दों का हो) (4)
अथवा
‘प्रगति फिल्म क्लब, चेन्नै के वार्षिक समारोह में ‘आई एम कलाम’ फिल्म का प्रदर्शन होनेवाला है। इसके लिए एक पोस्टर तैयार करें।
उत्तर:

पत्र

स्थान,
तारीख

आदरणीय कलाम जी,
सादर प्रणाम।

मैं छोटू। आपका बड़ा प्रशंसक एवं आराधक एक चाय की दुकान में काम करता हूँ। मैं अपने कुछ विचार आपसे बताना चाहूँगा।
मैं एक गरीब परिवर का लड़का हूँ। सब लोग मुझे -छोटू कहकर बुलाते हैं। आपका एक भाषण से प्रभावित होकर मैं खुद अपना नाम ‘कलाम’ रखा हूँ। मैं स्कूल जाना चाहता हूँ। पढ़कर आप जैसा महान व्यक्ति बनना चाहता हूँ। मगर क्या करूँ? गरीबी के कारण मैं स्कूल नहीं जा सकता हूँ। मेरी आशा है कि आप मेरे जैसे गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाएँ।

भवदीय,
छोटू उर्फ कलाम
(हस्ताक्षर)

Kerala SSLC Hindi Question Paper March 2020 with Answers Q5

सूचना: ‘सबसे बड़ा शो मैन’ जीवनी का यह अंश पढ़ें और प्रश्न 6 से 8 तक के उत्तर लिखें।

चार्ली को वह अक्सर अपने साथ थियेटर ले जाती थी। उस दिन भी परदे के पीछे वह आवाज़ के तमाशे को देख रहा था। माँ और मैनेजर में बहस हेते देख वह वह गया। मैनेजर ने चार्ली को माँ के कुछ दोस्तों के सामने अभिनय करते देखा था और वह उसे स्टेज पर भेजने की जिद करने लगा।

प्रश्न 6.
सही वाक्य चुनकर लिखें। (1)
(क) माँ सोचने लगा।
(ख) माँ साचने लगे।
(ग) माँ सोचनी लगी।
(घ) माँ सोचने लगी।
उत्तर:
(घ) माँ सोचने लगी।

प्रश्न 7.
मैनेजर किसकी जिद करने लगा? (1)
उत्तर:
मैनेजर चार्ली को स्टेज पर भेजने की ज़िद्द करने लगा।

प्रश्न 8.
चार्ली को स्टेज पर भेजने के बारे में चार्ली की माँ और मैनेजर के बीच बातचीत हुई। वह बातचीत कल्पना करके लिखें। (बातचीत में पाँच विनिमय हो) (4)
अथवा
अंततः मैनेजर चार्ली को स्टेज पर ले गया। यह चार्ली का पहला शो था। उसने कमाल कर दिया। इसपर समाचार पत्र की रपट कल्पना करके लिखें। (रपट में लगभग 80 शब्द हो)
उत्तर:
मैनेजर : अब क्या करें हेन्ना?
माँ : पता नहीं। लोग चिल्ला रहे हैं।
मैनेजर : तुम एक काम करो। चार्ली को स्टेज पर भेजो।
माँ : चार्ली ? वह क्या करेगा?
मैनेजर : वह बड़ा होशियार है।
माँ : जी, वह पाँच साल का लड़का?
मैनेजर : मैंने उसे तुम्हारे कुछ दोस्तों के साथ अभिनय करते देखा था।
माँ : हाँ…. लेकिन…….
मैनेजर: तुम डरो मत…..तुम उसे स्टेज पर भेजो। वह सब संभालोगा।
माँ : जी, मगर मुझे डर लगती है।
मैनेजर : चिंता मत करो। चलो।

रपट
पाँच साल का लड़का बना शो मैन

आल्डर शॉट: यहाँ के थियेटर में पाँच साल का लड़का शो मैन बनकर लोगों को चकित कर दिया। गायिका हैना चैप्लिन गीत गाते समय उनकी आवाज़ फटी और दर्शक चिल्लाने लगे। तब गायिका का बेटा चार्ली स्टेज पर आया और जैक जोन्स नामक मशहूर गीत गाने लगा। फिर वह अभिनय करने लगा। दर्शकों से बातचीत की। अपनी माँ सहित कई गायकों की नकल उतारी। लोग स्टेज पर पैसों की बौछार शुरू की। अंत में दर्शकों ने खड़े होकर देर तक तालियाँ बजाई और माँ से हाथ मिलाकर अपने बेटे की तारीफ की। वह सचमुच एक बड़ा शो मैन ही था।

सूचना: ‘बच्चे काम पर जा रहे है’ कविता की यह पंक्तियाँ पढ़ें और प्रश्न 9 और 10 के उत्तर लिखें।

क्या अंतरिक्ष में गिर गई हैं सारी गेंदे
क्या दीमकों ने खा लिया है
सारी रंग-बिरंगी किताबों की
क्या काले पहाड़ के नीचे दब गए हैं सारे खिलौने
क्या किसी भूकंप में ढह गई हैं
सारे मदरसों की इमारतें

प्रश्न 9.
विशेषण शब्द चुनकर लिखें। (1)
(क) गेंद
(ख) खिलौना
(ग) काला
(घ) दीमक
उत्तर:
(ग) काला

Kerala SSLC Hindi Question Paper March 2020 with Answers

प्रश्न 10.
कवि और कविता का परिचय देते हुए प्रस्तुत पंक्तियों का आशय लिखें। (4)
उत्तर:
हिंदी के समकालीन कवि राजेश जोशी की एक समकालीन कविता है बच्चे काम पर जा रहे हैं। इस कविता का मुख्य विषय है बालश्रम। यह दुनिया भर की एक गंभीर समस्या है।

कवि पूछते हैं कि बच्चों की सारी गेंदे आकाश की गहराई में गिर गई है? मतलब ये खेलने के हक से वंचित हो रहे हैं। इनकी रंगबिरंगी किताबें दीमकें खा लिया है? मतलब ये शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। इनके खिलौने काले पहाड़ के नीचे दब गए है? इनके विद्यालय सब भूचाल में नष्ट हो गए है?

कहा जाता है कि ‘आज का बच्चा कल का नागरिक है।’ बच्चों की मुस्कान कल की शान है। यह एक प्रतीकात्मक कविता है, काले पहाड़, दीमक, भूकंप आदि प्रतीक हैं। यह कविता बिलकुल प्रासंगिक है।

सूचना: ‘दिशाहीन दिशा’ यात्रावृत्त का यह अंश पढ़ें और प्रश्न 11 से 13 तक के उत्तर लिखें।

“अब लौट चलें साहब”, कुछ देर बाद उसने कहा, “सर्दी बढ़ रही है और मैं अपनी चादर साथ नहीं लाया।” अविनाश ने झट से अपना कोट उतारकर उसकी तरफ़ बढ़ा दिया। कहा, “लो, तुम यह पहन लो।” अभी हम लौटकर नहीं चलेंगे। तुम्हें कोई गालिब की चीज़ याद हो, तो सुनाओ।”

प्रश्न 11.
सही विकल्प चुनकर लिखें। (1)
(क) वे + ने = उसने
(ख) यह + ने = उसने
(ग) ये + ने = उसने
(घ) वह + ने = उसने
उत्तर:
(घ) वह + ने = उसने

प्रश्न 12.
बूढा मल्लाह अब्दुल जब्बार लौटने को क्यों कहता है? (1)
(क) सर्दी होने से
(ख) बारिश होने से
(ग) भूख लगने से
(घ) अँधेरा होने से
उत्तर:
(क) सर्दी होने से

प्रश्न 13.
भोपाल ताल की सैर के बारे में मोहन राकेश डायरी लिखता है। संभावित डायरी लिखें। (4)
अथवा
बूढ़े मल्लाह अब्दुल जब्बार की चरित्रगत विशेषताओं पर टिप्पणी लिखें।

  • मेहनती
  • सादा जीवन बितानेवाला
  • अच्छा गायक
  • खुशमिजाज

उत्तर:

दिन,
दिनांक

वाह! न जाने आज कैसा दिन था! एकदम शानदार दिन। यह दिन मैं कभी भी भूल नहीं सकता। रात को ग्यारह बजे के बाद अविनाश मुझे भोपाल ताल घूमने ले गया। अब्दुल जब्बार की नाव में अब्दुल जब्बार एक बूढ़ा आदमी था। उसने गालिब की अच्छी- अच्छी गजलें पेश की। गजल सुनाने का अंदाज़ एकदम शायराना था। लगता है वह एक गरीब मांझी है। केवल एक लुंगी पहना था बनियान तक नहीं। क्या सर्दी थी। लौट जाने की बात कहने पर अविनाश ने अपना कोट उतारकर उसे दे दिया था। फिर वह गालिब की एक गज़ल पेश की। वाह… एकदम बढ़िया गज़ल…. यह रात मैं नहीं भूल पाऊँगा।
बस….. इतना ही। बाकी कल कल सुबह दस बजे वाली गाड़ी पकड़ना है।

अथवा

चरित्र पर टिप्पणी बड़े शायर, गजलकार जब्बार

हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार मोहन राकेश की यात्रावृत्तांत दिशाहीन दिशा का एक प्रमुख पात्र है अब्दुल जब्बार। है वह बड़ा मेहनती व्यक्ति है। वह गरीब भी है। रात को भी वह काम करने के लिए तैयार है। वह केवल एक लुंगी ही पहनता है। सर्दी का मौसम होने पर भी। वह सदा जीवन बितानेवाला आदमी है। वह बड़ा गायक है। खासकर गालिब की गज़लें अच्छी तरह पेश करता है। उनकी आवाज़ एकदम खास है। गज़ल सुनाने का अंदाज़ भी। वह बड़ा खुशमिजाज आदमी है। आधी रात होने पर भी अविनाश के कहने पर तालाब के बीच में रहकर गज़ल सुनाने को तैयार हो जाता है। वह अपने ग्राहकों को खुश रखना चाहता है।

सूचना: ‘ठाकुर का कुआँ’ कहानी का यह अंश पढ़ें और प्रश्न 14 से 16 तक के उत्तर लिखें।

गंगी का विद्रोही दिल रिवाजी पाबंदियों और मज़बूरियों पर चोटें करने लगा – हम क्यों नीच हैं और ये लोग क्यों ऊँच हैं? इसलिए कि ये लोग गले में ताग डालते हैं? यहाँ तो जितने हैं, एक-से-एक छंटे हैं। चोरी ये करें, जाल-फ़रेब ये करें, झूठे मुकदमे ये करें।

Kerala SSLC Hindi Question Paper March 2020 with Answers

प्रश्न 14.
‘ठाकुर का कुआँ’ कहानी में चर्चित मुख्य समस्या क्या है? (1)
(क) नारियों पर अत्याचार
(ख) ऊँच-नीच का भेदभाव
(ग) बेकारी
(घ) बालविवाह
उत्तर:
(ख) ऊँच-नीच का भेदभाव

प्रश्न 15.
‘हम क्यों नीच हैं और ये लोग क्यों ऊँच हैं?’ गंगी के इस विचार पर आपका मत क्या है? (2)
उत्तर:
गंगी को अपने वैयक्तिक जीवन में उच्च जातिवालों के अत्याचारों और शोषणों की शिकार बननी पड़ती है। इसलिए उसके मन में उच्च जातिवालों के खिलाफ क्रांतिकारी की भावना उठना स्वाभाविक है।

प्रश्न 16.
सही मिलान करें। (4)

रिवाज़ी पाबंदियों का अपराध करते हैं।
ऊँच-नीच का भेदभाव विरोध करना चाहिए।
छंटे लोग सारा गाँव पीता है।
ठाकुर के कुएँ का पानी स्वस्थ समाज का लक्षण नहीं है।

उत्तर:

रिवाज़ी पाबंदियों का विरोध करना चाहिए।
ऊँच-नीच का भेदभाव स्वस्थ समाज का लक्षण नहीं है।
छंटे लोग अपराध करते हैं।
ठाकुर के कुएँ का पानी सारा गाँव पीता है।

सूचना: ‘बसंत मेरे गाँव का’ लेख का यह अंश पढ़ें और प्रश्न 17 से 19 तक के उत्तर लिखें।

बसंत फूलदेई का त्यौहार लेकर आता है। देर शाम तक बच्चे फूल चुनते हैं। इन फूलों को रिंगाल से बनी खास तरह की टोकरियों में रखा जाता है। टोकरियों को रात भर पानी से भरी गागरों के ऊपर रखा जाता है ताकि वे सुबह तक मुरझा न पाएँ।

प्रश्न 17.
फूलदेई का त्योहार किस ऋतु में मनाया जाता है? (1)
उत्तर:
वसंत ऋतु में

प्रश्न 18.
सही विकल्प चुनकर लिखें। (4)
(क) बच्चा फूल चुनती है।
(ख) बच्चा फूल चुनते हैं।
(ग) बच्चा फूल चुनता है।
(घ) बच्चा फूल चुनते हो।
उत्तर:
(घ) बच्चा फूल चुनते हो।

Kerala SSLC Hindi Question Paper March 2020 with Answers

प्रश्न 19.
कोष्ठक के शब्दों से पिरामिड़ की पूर्ति करें।
(खुशी से, गाँव-गाँव में)
Kerala SSLC Hindi Question Paper March 2020 with Answers Q19
उत्तर:

  • टोलियाँ घूमती हैं।
  • बच्चों की टोलियाँ घूमती हैं।
  • बच्चों की टोलियाँ खुशी से घूमती हैं।
  • बच्चों की टोलियाँ खुशी से गाँव-गाँव में घूमती हैं।

Leave a Comment