You can Download सबसे बड़ा शो मैन Questions and Answers, Summary, Activity, Notes, Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 2 Chapter 2 help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.
Kerala State Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 2 Chapter 2 सबसे बड़ा शो मैन (जीवनी (अंश))
सबसे बड़ा शो मैन Text Book Activities & Answers
सबसे बड़ा शो मैन विश्लेषणात्मक प्रश्न
Sabse Bada Showman प्रश्ना 1.
‘इस अभद्र शोर ने माँ को स्टेज से हने को मजबूर कर दिया’ -उस समय माँ की हालत कैसी होगी?

उत्तर:
माँ ने बहुत तनाव का अनुभव किया होगा। जब तारीफ़ करने वाले माँ की हालत समझे बिना शोर मचा रहे थे। किसी भी कलाकार के लिए यह सह पाना मुश्किल की बात है। माँ विवश हुई होगी।
सबसे बड़ा शो मैन प्रश्ना 2.
पाँच साल का चार्ली स्टेज पर अकेला था- उस समय चार्ली ने क्या सोचा होगा?

उत्तर:
चार्ली ने सोचा होगा कि माँ ने क्यों गाना बंद किया? माँ ने क्यों मुझे यहाँ अकेला छोड़ दिया है। इतने अधिक लोगों के सामने क्या करूँ। माँ ने गाने को कहा है, इसलिए मैं गाऊँगा।
![]()
Malayalam Sabse Bada प्रश्ना 3.
‘इस बात ने हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया’ – क्यों?.
![]()
उत्तर:
चार्ली स्टेज के व्यवहार नहीं जानता था। वह स्टेज में बाल-सहज भोलेपन से जी रहा था। उसका .. गाना रोककर पैसा बटोरने की घोषणा, मैनेजर के पीछे संदेह के साथ जाना आदि इसका उदाहरण है। किसी भी बालक के इसी प्रकार के व्यवहार देखने पर लोग सब कुछ भूलकर हँसने लगते हैं।
Sabse Bada Malayalam प्रश्ना 4.
‘उसने जन्म ले लिया था।’ इससे क्या मतलब है?
![]()
उत्तर:
चार्ली चैप्लिन विश्व के इतिहास में एक अद्वितीय व्यक्तित्व है। अपनी माँ की विवशता ही उसके स्टैज में आने का कारण बना। पाँच साल के उस भोलेपन में ही उसने लोगों को आनंदित कर दिया। इसलिए ऐसा कहा गया है।
सबसे बड़ा शो मैन Text Book Activities & Answers
सबसे बड़ा शो मैन विधात्मक प्रश्न
बड़ा प्रश्ना 1.
‘दुनिया के सबसे बड़े शो मैन का यह पहला शो था’ इस घटना के आधार पर एक रपट तैयार करें।

ध्यान दें,
1. रपट वस्तुनिष्ठ हो।
![]()
2. रपट क्या, कौन, कब, कैसे, कहाँ आदि प्रश्नों के उत्तर देने लायक हो।

3. रपट में लेखक का अपना दृष्टिकोण प्रकट हो।
![]()
4. शीर्षक आकर्षक हो।
![]()
उत्तर:
पाँच साल के बच्चे ने हॉल को हँसीघर में बदल दिया
लंदन :
आज शहर के प्रसिडेंसी हॉल को पाँच साल का चार्लस स्पेनसर चैप्लिन नामक बच्चे ने अपना गाना तथा भोलापन से हँसीघर में तब्दील कर दिया। हॉल में चैप्लिन की माँ हन्ना का गाना चल रहा था। अचानक उसकी आवाज़ फट गई। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। हन्ना स्टेज से हटने को मज़बूर हुई। मैनेजर के आदेश से हन्ना के पाँच साल के बच्चे को गाने के लिए स्टेज पर लाया गया। चैप्लिन ने अपने सहज भोलेपन से गाना शुरू किया। लोग खुश होकर स्टेज पर पैसे फेंकने लगे। बच्चा गाना रोककर पैसा बटोरने की घोषणा की। बच्चे के इस व्यवहार ने हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया। लोग इस छोटे से बच्चे में भविष्य के मशहूर कलाकार को देख रहे थे।
सबसे बड़ा शो मैन Orakkum Questions and Answers
गतिविधि -1
सूचना : ‘सबसे बडा शो मैन’ जीवनी का यह अंश पढ़ें और अनुबद्ध प्रश्नों के उत्तर लिखें।
‘गाना अभी आधा ही हआ था कि स्टेज पर पैसों की बौछार शरू हो गई। चार्ली ने गाना रोक दिया और घोषण की कि पहले मैं ये पैसे बटोरूँगा और उसके बाद गाऊँगा। इस बात ने हाँल को हँसीघर में तबदील कर दी।’
10th स्टैंडर्ड प्रश्ना 1.
चार्ली को क्यों स्टेज जाना पड़ा?
उत्तर:
स्टेज में गाते माँ की आवाज़ फटकर फुसफुसाहट में तब्दील हो गई। लोग चिल्लाने लगे। माँ को स्टेज से हटाना पड़ा। तब मैनेजर ने चार्ली को स्टेजपर भेजने की ज़िद किया। इसलिए चार्ली को स्टेज जाना पड़ा।
![]()
स्टैंडर्ड गाना प्रश्ना 2.
‘चार्ली ने गाना रोक दिया।’ इस वाक्य में ‘रोक दिया’ शब्द का सीधा संबंध वाक्य के किस शब्द से हैं?
उत्तर:
वाक्य में रोक दिया’ शब्द का सीधा संबंध ‘गाना’ शब्द से हैं।
Sabse Bada English प्रश्ना 3.
पाँच साल के एक बालक ने हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया। इस शीर्षक में एक रपट तैयार करें।
उत्तर:
‘पाँच साल के एक बालक ने हाँल को हँसीघर में तब्दील कर दिया।
लंदन : कल लंदन के बालवर्त थिएटर में स्टेज पर सुप्रसिद्ध गायिका हेन्ना गा रही थी। अचानक उसकी आवाजं फटकर फुसफुसाहट में तब्दील हो गई। लोक चिल्लाने लगे। तब मैनेजर ने उसका बेटा चार्ली को स्टेज पर भेजा गया। उस ने मशहूर गीत ‘जैक जोन्स गाना’ शुरु किया। आर्केस्ट्रावाले उसका गाना सजाने लगा। गाना आधा ही हुआ था कि स्टेज पर पैसों की बौछार शुरु हो गई। हाँल हँसी से तब्दील हो गया। लोगों ने चार्ली की प्रशंसा की।
सबसे बड़ा शो मैन SCERT Question Pool Questions and Answers
गतिविधि – 1
सूचना : ‘सबसे बडा शो मैन’ जीवनी का यह अंश पढ़े और अनुबद्ध प्रश्नों के उत्तर लिखें।
गाना अभी आधा ही हुआ था कि स्टेज पर पैसों की बौछार शुरु हो गई। चार्ली ने गाना रोक दिया और घोषणा की कि पहले मैं ये पैसे बटोरूँगा और उस के बाद ही गाऊँगा। इस बात ने हाँल को हँसीघर में तब्दील कर दिया। तब तक मैनेजर एक रुमाल लेकर आया और पैसे बटोरने लगा।
Hindi Mein Sabse प्रश्ना 1.
मैनेजर के स्थान पर ‘माँ’ का प्रयोग करके वाक्य बदलकर लिखें।
मानेजर एक रुमाल लेकर आया।
उत्तर:
माँ एक रुमाल लेकर आयी।
प्रश्ना 2.
मान लें, चार्ली की माँ इस दिन डायरी लिख रही हैं। उसने डायरी में क्या – क्या लिखा होगा? कल्पना करके लिखें।
उत्तर:
20 आगस्त 2017
रविवार
आज एक अविस्मरणीय दिन था। मैं स्टेज पर गा रही थी, अचानक मेरी आवाज़ फटकर फुसफुसाहट में तब्दील हो गई। लोग चिल्लाने लगे। तब मैनेजर को मेरा बेटा चाली को स्टेज पर भेजना पडा। चाली ने मशहर गीत ‘जैक जोन्स गाना’ शुरु किया। आर्केस्ट्रा वाले उस का गाना सजाने लग। गाना आधा ही हुआ था कि स्टेज पर पैसों की बौछार शुरू हो गई। चार्ली ने पैसों को बटोरना चाहा पर मैनेजर ने एक रुमाल लेकर पैसों को बटोरकर मुझे सौंप दिया। मेरा प्यारा बेटा अपना गीत से हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया। वह ऐसा नहीं किया तो… क्या करें? आज का दिन मैं कभी भी भलँगी।
गतिविधि – 2
सूचना : ‘सबसे बडा शो मैन’ जीवनी का यह अंश पढ़े और अनुबद्ध प्रश्नो के उत्तर लिखें।
चार्ली ने जनता में गुदगुदी फैला दी थी। उसके बाद उसने दर्शकों से बातचीत की, नृत्य किया और अपनी माँ सहित कई गायकों की नकल उतारी।
प्रश्ना 1.
‘उसके’ में निहित सर्वनाम कौन-सा हैं ? (वह, हम, वे)
उत्तर:
वह।
प्रश्ना 2.
‘अनुकरण करना’ के अर्थ में प्रयुक्त प्रयोग चुनकर लिखें। (नकल उतारना, फैला देना, बातचीत करना)
उत्तर:
नकल उतारना।
गतिविधि – 3
सूचना : संबंध पहचानें और सही मिलान करें।
| चार्ली ने गाना रोक दिया और घोषणा की | और माँ आखिरी बार। |
| मैनेजर एक रुमाल लेकर आया | पहले मैं ये पैसे बटोरूँगा। |
| चार्ली स्टेज पर पहली बार आया | और पैसे बटोरने लगा। |
उत्तर:
| चार्ली ने गाना रोक दिया और घोषणा की | पहले मैं ये पैसे बटोरूँगा। |
| मैनेजर एक रुमाल लेकर आया | और पैसे बटोरने लगा। |
| चार्ली स्टेज पर पहली बार आया | और माँ आखिरी बार। |
सबसे बड़ा शो मैन Grammar Questions and Answers
सबसे बड़ा शो मैन व्याकरण के प्रश्न
प्रश्ना 1.
पढ़ें
1. लोग चिल्लाने लगे।
![]()
2. कहीं से कछ लोग म्याऊं-म्याऊं की आवाज़ निकालने लगे।
![]()
3. वह उसे स्टेज पर भेजने की ज़िद करने लगा।
![]()
4. मैनेज़र एक रूमाल लेकर आया और पैसे बटोरने लगा।
![]()
रेखांकित शब्दों पर ध्यान दें और पहचानें इन शब्द-रूपों में समानता कहाँ है? चचो करे।
![]()
![]()
उत्तर:
यहाँ रेखांकित शब्द ‘लग’ सहायक क्रिया के विभिन्न रूपों में है। ‘लग’ सहायक क्रिया के रूप में प्रयुक्त होते समय यह किसी व्यापार के आरंभ को सूचित करती है। मुख्य क्रिया के चिल्लाना, निकालना, ज़िद करना, बटोरना आदि के रूपों के साथ लग’ सहायक क्रिया लगती है। ‘लग’ सहायक क्रियावाले वाक्य के कर्ता के साथ कोई परसर्ग नहीं जुड़ता। यह कर्ता के लिंग-वचन का अनुसरण करती है।

![]()
सबसे बड़ा शो मैन अनुबद्ध कार्य
प्रश्ना 1.
चार्ली चैप्लिन पर एक विशेषांक निकालें।
![]()
उत्तर:
चाप्लिन की ज़िंदगी
जन्मः
1889 ब्रिटन में
1925 ‘द गोल्ड रश’
1889 हास्य प्रदर्शनियों की शुरूआत
1931 ‘सिटी लाइट्स”
1910 अमरीका में भ्रमण
1936 ‘मॉर्डन टाइम्स’
1913 सिनेमा जीवन का आरंभ
1940 ‘ग्रेट डिक्टेटर’
1914 पहली सिनेमा ‘मेकिंग ए लिविंग’ ।
1952 अमरीका से निकाला गया।
1918 अपनी स्टुडियो की स्थापना
1972 स्पेशल ऑस्कार
1919 यूनाइटड आर्टिस्ट की स्थापना
1975 सर की उपाधि
1921 ‘द किड’
1977 मृत्यु
![]()
प्रश्ना 2.
चार्ली चैप्लिन और सत्यजीत रे- दोनों की फिल्म की शैली अलग-अलग है। दोनों की फिल्मों के फेस्टिवल का आयोजन करें।



सबसे बड़ा शो मैन Summary in Malayalam and Translation




![]()
सबसे बड़ा शो मैन शब्दार्थ
