Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Annual Exam Question Paper 2023-24

Practicing with SCERT Class 6 Hindi Solutions and Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Annual Exam Question Paper 2023-24 will help students prepare effectively for their upcoming exams.

Class 6 Hindi Annual Exam Question Paper 2023-24 Kerala Syllabus

Time : 2 Hours

सामान्य निर्देश :

  • पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ़ टाइम प्रश्न-पत्र वाचन के लिए है ।
  • गतिविधि 1 का उत्तर लिखना अनिवार्य है।
  • 2 से 6 तक की गतिविधियों में से किन्हीम चार के उत्तर लिखें ।

गतिविधि 1
सूचनाः खंड पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें ।

किसी तालाब में एक मेंढ़क रहता था। उसके दाँत हमेशा गंदे और काले रहते थे। वह मक्खियाँ बहुत खाता था, शायद इसीलिए । वह चॉकलेट भी खाता था । उसे दो-चार चॉकलेट के बीच दो- चार मक्खियाँ रखकर खाना पसंद था । वह इसे मक्खी सेंडविच कहता था । दाँत -Jgj, मक्खियाँ – ഈച്ചകൾ

क) मेंढ़क कहाँ रहता था ?
अ) नदी में
आ) पत्थर में
इ) तालाब में
ई) सागर में
उत्तर :
इ) तालाब में

ख) मेंढ़क के दाँ कैसे रहते थे?
अ) गंदे औप पीले
आ) गंदे और सफ़ेद
इ) गंदे और नीले
ई) गंदे और काले
उत्तर :
ई) गंदे और काले

ग) मेंढ़क को क्या पसंद था?
अ) बतख सेंडविच
आ) मछली सेंडविच
इ) चिकन सेंडविच
ई) मक्खी सेंडविच
उत्तर :
ई) मक्खी सेंडविच

घ) मेंढ़क चॉकलेट के बीच क्या रखकर खाता था ?
अ) मक्खियाँ
आ) चींटियाँ
इ) मछलियाँ
ई) चिड़ियाँ
उत्तर :
अ) मक्खियाँ

Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Annual Exam Question Paper 2023-24

ङ) सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
अ) मेंढ़क करेला खाता था ।
आ) मेंढ़क चॉकलेट खाता था ।
इ) मेंढ़क आइस्क्रीम खाता था ।
ई) मेंढ़क सेब खाता था ।
उत्तर :
आ) मेंढ़क चॉकलेट खाता था ।

गतिविधि 2
सूचनाः’ ज़मीं को जादू आता है।’ कविता की यह पंक्तियाँ पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें ।

ये मेरे बाग की मिट्टी को कुछ तो है ।
ये जादुई ज़मीं है क्या ?
ज़मीं को जादू आता है ।
अमर अमरूद बीजूँ मैं,

तो ये अमरूद देती है,
अगर जामुन की गुठली डालूँ,
तो जामुन देती हैं,
करेला ता करेला ……. नींबू तो नींबू !

क) कवितांश में ‘भूमि’ के लिए किस शब्द का प्रयोग हुआ है ?
अ) आग
आ) नींबू
इ) ज़मीं
ई) जादू
उत्तर :
इ) ज़मीं

ख) निम्न लिखित आशय वाली पंक्ति चुनकर लिखें।
अमरूद के बीज बोने से अमरूद मिलता है ।
उत्तर :
अगर अमरूद बीजूँ मैं, तो ये अमहूत देती है ।

ग) कवितांश का आशय लिखें।
उत्तर :
श्री गुलज़ार की एक सुंदर कविता है ‘ज़मीं की जादू आता है’। इसमें कवि ज़मीं के कई जादू बताते हैं । जैसे मिट्टी में अमरूद बीजूँ तो अमरूद देती है मिट्टी से हम जो रंग माँगते हैं, वही रंग देती है। इसी प्रकार पूरी कविता में ज़मीं के जादू का चित्रण है। इसका शीर्षक हमें कविता पढ़ने में तत्पर बनाता है। सरल और रसीली भाषी में ज़मीं का जादू का वर्णन किया गया है ।

गतिविधि 3
सूचनाः ‘मार्च’ लेख का यह अंश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।

मार्च के दिनों हाथों में किताबें और आँखों में नींदें रहा करती थीं। दो पन्ने पलटते ही नींद के हाथ आकर आँखों पर पलकें खींच जाते। उन दिनों अकसर ये सोचते कि काश आँखें बंद किए पढ़ाई हो पाती। तब कितना मज़ा आता!

क) किसके हाथ आकर आँखों पर पलकें खींच जाते ?
अ) हवा के हाथ
आ) नींद के हाथ
इ) मार्च के हाथ
ई) किताब के हाथ
उत्तर :
आ) नींद के हाथ

ख) सूचनाओं की सहायता से ‘मार्च’ लेख का परिचय देते हुए अपने मित्र को पत्र लिखें।

  • हाथों में किताबें और आँखों में नींदे ।
  • परीक्षा का समय ।
  • घर में घूसती नीम की टहनियाँ ।
  • किताब पर गिरती पीली पत्ती ।

उत्तर :

स्थान,
तारीख

प्रिय मित्र,
तुम कैसे हो? मैं यहाँ ठीक हूँ। तुम्हारे परिवार में सब ठीक है न। मैं एक बात बताने के लिए यह पत्र लिख रहा हूँ। ‘मार्च’ संस्मरण मुझे बहुत अच्छा लगा। मार्च के दिन मेरे लिए भी ऐसे ही हैं। पढ़ने के लिए बैठते वक्त नींद भी आती है। नींद आती तो पढ़ना बंद | थोडी देर बाद फिर पढ़ाई शुरू होती है । बहुत व्यस्त थे वे दिन । ज़्यादा समय पढ़ने के कारण नींद भी जल्दी आती है। मार्च महीना जल्दी ही गुज़र जाता है।
अब इतना ही जवाब पत्र की प्रतीक्षा में ।

तुम्हारे प्रिय मित्र,
नाम
हस्ताक्षर

सेवा में
नाम
पता

गतिविधि – 4
सूचनाः खंड पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें ।

बंदर, बैल, बकरी, बिल्ली सबने मिलकर बादल को बचाया। पानी बरसने लगा……. सब नाचने लगे…..
क) सबने मिलकर किसको बचाया?
उत्तर :
बादल को

ख) पानी जीवन का आधार है। इस आशय पर एक पोस्टर तैयार करें ।
उत्तर :
Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Annual Exam Question Paper 2023-24 2

Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Annual Exam Question Paper 2023-24

‘गतिविधि – 5
सूचनाः चित्र देखें और उचित शब्द चुनकर वर्ग पहेली बुझाएँ ।

Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Annual Exam Question Paper 2023-24 1
उत्तर :
Kerala Syllabus 6th Standard Hindi Annual Exam Question Paper 2023-24 3

गतिविधि – 6
सूचनाः कवितांश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें ।

केरल के केले
केरल का पानी
केरल की नावें
लंबी पुरानी
केरल के हाथी
केरल के चावल
केरल की नदियाँ
केरल के बादल

क) कविता किस जगह के बारे में है?
उत्तर :
केरल

ख) कविता के लिए एक शीर्षक दें ।
उत्तर :
केरल

ग) सही मिलान करें ।

केरल का केले
केरल के नावें
केरल की पानी

उत्तर :

केरल का पानी
केरल के केले
केरल की नावें

Leave a Comment