You can Download नंगे पैर(Nange pair) Questions and Answers, Summary, Activity, Notes, Kerala Syllabus 9th Standard Hindi Solutions Unit 3 Chapter 1 help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.
Kerala State Syllabus 9th Standard Hindi Solutions Unit 3 Chapter 1 नंगे पैर (कहानी)
नंगे पैर Textual Questions and Answers
नंगे पैर विश्लेषणात्मक प्रश्न
प्रश्ना 1.
‘बंद दरवाज़ा खोलने में उसे थोड़ा समय लगा। दरवाज़े से बाहर और हॉल को पारकर आगे आने में देर लगी।’ देर लगने का कारण क्या होगा?

उत्तर:
बेबी एक अपाहिज लड़की है। उसके एक पैर नहीं है। वह बैसाखियों के सहारे चलती है। इस लिए देर लगी।
![]()
प्रश्ना 2.
‘दोपहर में बेबी को अकेलापन लगता’ -बेबी बाहर निकल नहीं पाती। जो अकेलापन सहते हैं, वे हमसे क्या-क्या चाहते होंगे?

उत्तर:
जो अकेलापन सहते हैं वे दूसरों की हाज़िरी चाहते हैं। बोलने-बियाने के लिए दोस्तों को चाहते हैं। उनकी आँखें हमेशा दूसरों के आने की प्रतीक्षा करती रहती हैं।
नंगी और गंदी प्रश्ना 3.
लगने दो बहिन! पोस्टमैन का काम जिस-तिस की डाक जिस-तिस के हाथ में सौंपने का है- अहाते में फेंकने का नहीं।” यहाँ पोस्टमैन का कौन-सा मनोभाव प्रकट होता है?

उत्तर:
इससे स्पष्ट होता है कि पोस्टमैन अपने काम के प्रति ईमानदार है। वह अपना दायित्व समझता है। उसे ईमानदारी के साथ निभाता है। अपने काम के प्रति पोस्टमैन का सकारात्मक मनोभाव यहाँ हम देख सकते हैं।
प्रश्ना 4.
बेबी ने मन ही मन निश्चय किया कि वह उस पोस्टमैन को नंगे पैर चलने नहीं देगी । यह तय करते ही उसे सुखद अनुभूति हुई’ कारण क्या होगा?’

उत्तर:
दूसरों की खुशी में खुशी ढूँढ़ना बड़ी बात है। यही सबसे बड़ी खुशी है। बेबी ने पोस्टमैन को जूते देकर खुश करने का निश्चय किया। इससे ही वह खुश हो जाती है। यहाँ बेबी के खुले दिल का परिचय मिलता है। इससे ही उसे सुखद अनुभूति होती है।
![]()
प्रश्ना 5.
‘तब होली का त्योहार मनाया जा चुका था।’ इस प्रस्ताव का तात्पर्य क्या है?

उत्तर:
बेबी पोस्टमैन को चप्पल सीधे देना नहीं चाहती है। वह उपहार के रूप में देने का बहाना ढूँढ़ती है। लेकिन होली का त्योहार बीत गया था।
प्रश्ना 6.
‘साहब मेरी लाइन बदल दीजिए, सिटी में कहीं भी बदली दीजिए’ ऐसा क्यों कहा होगा?

उत्तर:
पोस्टमैन बिना चप्पल चलता था। यह देखकर बेबी ने उसे जूते दिए। बेबी के एक पैर ही नहीं है। लेकिन पोस्टमैन उस अभाव की पूर्ति करने में असमर्थ है। उसे यह हाल सह नहीं पाता होगा। इससे बदली माँगी होगी।
नंगे पैर Text Book Activities
नंगे पैर अभ्यास के प्रश्न
प्रश्ना 1.
‘पोस्टमैन की आवाज़ उसके कानों में आई, पर फर्श पर डाक गिरने की आवाज़ सुनाई नहीं दी। बेबी पीछे मुड़ी। सँभालकर पलंग से उतरी। फिर बैसाखियों के सहारे एक-एक कदम चलकर दरवाजे तक आई।’

i. बेबी हर बात का सूक्ष्म निरीक्षण करती है। उसके मुताबिक व्यवहार भी करती है।

जैसे,

बेबी नंगी प्रश्ना 2.
लिखें, इसपर आपकी प्रतिक्रिया।
![]()
उत्तर:
| रसोई से खाने की महक आ रही है। | जल्दी रसोई पहुँता है / पहुँचती है। |
| स्तक देने की आवाज़ आ रही है। | दरवाज़ा खोलने के लिए आता है । आती है। |
| स्कूल में घंटी लंबी बज रही है। | घर जाने की तैयारी करता है/करती है। |
| बादलों के गरजने की आवाज़ आ रही है। | बारिश की प्रतीक्षा में बैठता है। बैठती है। |
| कोई दोस्त पुकार रहा है। | उसके साथ खेलने जाता है | जाती है। |
नंगे पैर विधात्मक प्रश्न
प्रश्ना 1.
डायरी लिखें :
‘बेबी ने मन ही मन निश्चय किया कि वह उस पोस्टमैन को नंगे पैर चलने नहीं देगी। यह तय करते ही उसे सुख अनुभूति हुई।’ सोचें, उस दिन बेबी के मन में कौन-कौन से विचार आए होंगे? बेबी के विचारों को डायरी के रूप में लिखें।

उत्तर:
14 सितंबर 2016
सोमवार
आज कितना अच्छा दिन है। जीवन में एक अच्छा निर्णय लिया। कितने दिन से उस पोस्टमैन को नंगे पैर चलते देख रही हूँ। लेकिन उसे ऐसे चलने देना सही नहीं है। बेचारे के पैर गर्मी से तपते होंगे। जो भी हो अपना निर्णय सही है। उसे मैं जूते बनवाकर दूंगी। इससे बढ़िया और क्या मैं कर सकती हूँ।
![]()
प्रश्ना 2.
टिप्पणी लिखें :
‘नंगे पैर’ शीर्षक इस कहानी के लिए कहाँ तक सार्थक है? अपना मत स्पष्ट करते हुए एक टिप्पणी लिखें।

उत्तर:
इस कहानी में दो विशेष पात्र हैं- पोस्टमैन और बेबी। बेबी अपाहिज है, उसके एक पैर नहीं है। पोस्टमैन बिना चप्पल चलता है। बेबी पोस्टमैन की हालत सह नहीं पाती है। पोस्टमैन के लिए वह जूता बनवाकर देती है। बेबी के पैर नहीं है लेकिन वह नंगे पैर चलनेवाले पोस्टमैन की कठिनाई को महसूसती है। यह कहानी नंगे पैर के इर्द-गिर्द घूमती है। इससे हम यह कह सकते हैं कि यह शीर्षक बिल्कुल सार्थक है।
नंगे पैर Additional Questions and Answers
नंगे पैर आशयग्रहण के प्रश्न
प्रश्ना 1.
दुपहर के समय बेबी के कमरे का माहौल कैसा था?
![]()
उत्तर:
बीच हॉल में रखे रेडियो में साढ़े बारह बजे के रिकॉर्ड बज रहे थे। शांत माहौल में गीतों के सुर गूंज रहे थे।
प्रश्ना 2.
नए पोस्टमैन को धक्का-सा लगने का कारण क्या था?
![]()
उत्तर:
नए पोस्टमैन ने एक नज़र बेबी के पैरों की ओर देखा। बेबी के एक पैर नहीं था। वह बैसाखियों के सहारे चलती थी। यह देखकर उसे धक्का-सा लगा।
प्रश्ना 3.
पोस्टमैन को बिना चप्पल चलने के संबंध में बेबी ने क्या सोचा? ।
![]()
उत्तर:
बेबी ने सोचा कि शायद उसके जूते फट गए होंगे, वे मरमत होकर आते होंगे। .
प्रश्ना 4.
पोस्टमैन के अभावों को कहानी में कैसे दर्शाया गया है?
![]()
उत्तर:
पोस्टमैन के पास छाता नहीं, साइकिल नहीं और जूता भी नहीं था। धूप से उसका चेहरालाल-पीला होता। पसीने से उसकी कमीज़ पीठ से चिपकी रहती।
प्रश्ना 5.
बेबी ने पोस्टमैन के पैर का नाप लेने के लिए कौन-सा तरकीब अपनाया?

उत्तर:
पोस्टमैन के डाक देकर चले जाने पर बेबी अहाते के किनारे आई, सीढियों से नीचे उतर आई। फ्रॉक की जेब से परकार निकालकर जानेवाले पोस्टमैन के पैरों के निशान का नापजोख किया।
नंगे पैर Grammar
नंगे पैर व्याकरण के प्रश्न
प्रश्ना 1.
इस वाक्य पर ध्यान दें
![]()
‘पैरों की. गोलाई आदि का ठीक-ठीक माप।’
![]()
![]()
प्रश्ना 2.
इसमें ‘गोलाई’ शब्द ‘गोल’ और ‘आई’ के मेल से बना है। ध्यान दें, इससे अर्थ में कौन-सा परिवर्तन आता है। इस तालिका में इसी प्रकार के और कुछ शब्दों को जोड़ें।

उत्तर:
| विशेषण | प्रत्यय | संज्ञा |
| गोल | आई | गोलाई |
| चतुर | आई | चतुराई |
| सुंदर | ता | सुंदरता |
| चिकना | आई | चिकनाई |
| बुरा | आई | बुराई |
| काला | पन | कालापन |
| पागल | पन | पागलपन |
नंगे पैर Summary in Malayalam and Translation







![]()
नंगे पैर शब्दार्थ

