You can Download राग गौरी Questions and Answers, Summary, Activity, Notes, Kerala Syllabus 9th Standard Hindi Solutions Unit 5 Chapter 2 help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.
Kerala State Syllabus 9th Standard Hindi Solutions Unit 5 Chapter 2 राग गौरी (पद)
राग गौरी Text Book Activities
प्रश्ना 1.
समानार्थी शब्द कविता में ढूँढ़ें :
उत्तर:
| खड़ीबोली | व्रज |
| मुझे | मोहिं |
| मुझसे | मोसों |
| तुझे | तोहि |
| क्रोध | रिस |
| श्याम | स्याम |
| देखकर | लखि |
![]()
प्रश्ना 2.
कविता में कृष्ण अपनी माँ से कुछ शिकायतें कर रहा है। कविता के प्रसंग में यशोदा और बालक कृष्ण के बीच का वार्तालाप लिखें।

उत्तर:
यशोदा : बेटा, क्या हुआ? बताओ न?
कृष्ण : क्या बताऊँ? जाके भैया से पूछ।
यशोदा : बोलो मेरे लाल,क्या हुआ?
कृष्ण : बलराम भैया बहुत तंग करता है मुझे। कहता है मुझे मोल में लिया है?
यशोदा : ऐसा कहा उसने!
कृष्ण : हाँ मैया, उसी के वास्ते मैं खेलने भी नहीं जाता। तेरी माँ कौन है, पिता कौन है कहकर बहुत चिढ़ाता है।
यशोदा : फिर?
कृष्ण : भैया कहता है माँ गोरी हैं, पिताजी गोरे हैं, केवल तू ही काला है।
यशोदा : सच? उसने ऐसा कहा?
कृष्ण : हाँ माँ, दूसरे लड़के भी मेरा मज़ाक करते हैं। भैया ने ही उन्हें सब कुछ सिखाया है।
यशोदा : ऐसा थोड़ा ही है?
कृष्ण : मुझे पता है, तू तो हमेशा भैया के साथ देती है। तू मुझे ही मारती है, भैया को कभी नहीं।
यशोदा : सुनो कान्ह, तेरा भैया तो जन्म से ही झूठा है। उसका कहना मत मान।
कृष्ण : माँ, तू मुझे मनाने के लिए ऐसा कहती है न?
यशोदा : नहीं..नहीं… मैं कसम खाती हूँ कि तू मेरा लाल है और मैं तेरी माँ।
कृष्ण : सच माँ?
यशोदा : सच।
राग गौरी Summary in Malayalam and Translation
