Reviewing solved Hindi Question Paper Class 10 Kerala Syllabus Set 3 helps in understanding answer patterns.
Hindi Class 10 Kerala Syllabus Model Question Paper Set 3
Time: 90 Mts.
Total Score: 40 Marks
सामान्य निर्देश:
- पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
- वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें।
I. सूचना: ‘खिड़की’ लघुकथा का यह अंश पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
बेटी की गोद में बिठा रेलगाड़ी की खिड़की से झाँकता मैं सोच रहा था मेरे पिता भी रेलगाड़ी में सामान बेच जब थके-हारे घर आते, तो उनकी आँखों में भी वही नमी थी, जो आज उस युवती की आँखों में थी।
Question 1.
‘उनकी’ में निहित सर्वनाम कौन-सा है?
Answer:
वे
Question 2.
पति के पिताजी क्या काम करते थे?
Answer:
रेलगाड़ी में सामान बेचते थे।
![]()
Question 3.
रेलगाड़ी के अनुभव ने पति को अपने पिता की याद दिलाई। उसकी डायरी लिखें।
Answer:
तारीख,
दिन
शादी में लेना था होशियारपुर में परिवार के साथ निकला। इस बार का सफर जनरल कोच में था। एक युवती शॉल बेचने आई, रंग बिरंगी शॉलों का भारी गठर था उसके पास उसने पत्नी से बातें कीं, प्रत्येक शॉल के लिए अढ़ाई सौ रुपए मांगे। दोनों तोल-मोल करने लगीं। अंत में बिक्री 150 रुपए पर तय हुई। पत्नी ने 5 शालें / पीस ले लीं। मुझसे 750 रुपए लेकर युवती चली गई। तोल-मोल के बीच पत्नी ने कहा “एक पीस के लिए सौ रुपए।”
“सौ तो बहुत कम है दीदी” यह कहते – हुए उसकी आँखें भर गई थीं। यह देखकर मुझे पिताजी की याद आई। वे भी रेलगाड़ी में सामान बेचते थे। जब वे थके- हारे घर आते, तो उनकी आँखों में भी वही नमी थी, जो उस युवती की आँखों में थी।
अथवा
लघुकथा के आधार सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
• पति, पत्नी और बच्चे शादी में भाग लेने के लिए जा रहे हैं।
• युवती एक शॉल के लिए पाँच सौ रुपए माँगती है।
• पति ने जनरल कोच में यात्रा करने का निश्चय किया।
• पत्नी खिड़कीवाली सीट पर बैठ गई।
• पत्नी ने पाँच शॉलें खरीदीं।
• पति के पिताजी रेलगाड़ी में सामान बेचते थे।
Answer:
पति, पत्नी और बच्चे शादी में भाग लेने के लिए जा रहे हैं।
पति ने जनरल कोच में यात्रा करने का निश्चय किया।
पत्नी ने पाँच शॉलें खरीदीं।
पति के पिताजी रेलगाड़ी में सामान बेचते थे।
II. सूचना: ‘एक तिनका’ कविता की पंक्तियाँ पढ़कर प्रश्न 4 और 5 के उत्तर लिखें।
मैं झिझक उठा, हुआ बेचैन -सा,
लाल होकर आँख भी दुखने लगी।
मूँठ देने लोग कपड़े की लगे,
ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी।
Question 4.
ऐंठ को यहाँ ‘बेचारी’ क्यों कहा गया है?
Answer:
ऐंठ तो अपने को शक्तिशाली और अपराजेय समझती
थी। पर एक छोटे से तिनके से उसे हार मानना पड़ा।
इस कारण उसे बेचारी कहा गया है।
![]()
Question 5.
कवि और कविता का परिचय देकर पंक्तियों का आशय लिखें।
Answer:
एक तिनका कविता में कवि हरिऔध जी ने हमें घमंड ना करने की प्रेरणा दी है। इस कविता के अनुसार, एक दिन वो बड़े घमंड के साथ अपने घर की मंडेर पर खड़े होते हैं, तभी उनकी आँख में एक तिनका गिर जाता है। उन्हें बड़ी तकलीफ होती है और जैसे-तैसे तिनका उनकी आँख से निकल जाता है। आँख में तिनका पड़ने से मैं परेशान हो गया। आँख लाल रंग की हो गई, उसमें दर्द होने लगा। लोग कपड़े की मूँठ बनाकर आँख से तिनका निकालने की कोशिश करने लगे। इसी बीच बेचारा घमंड दबे पाँव कहीं भाग गया।
III. सूचना: ‘दिल्ली में उनींदे’ संस्मरण का यह अंश पढ़ें, और 6 और 7 के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
अगले दिन वह आता है। मेरे घर। करीब साढ़े पाँच फीट ऊँची उसकी दुबली काया बड़े कमरे के दरवाज़े पर ही सिकुड़ जाती है। वह सोफा पर नहीं, फर्श पर बैठ जाता है मुझे यहीं बैठा रहने दीजिए। मैं आपका सोफा गंदा नहीं करना चाहता।
Question 6.
सही मिलान करें।
| (क) राजा राम को पुराना ऑटो ले दिया। | (च) राजा-राम |
| (ख) बचपन से ही बाप अँधा हो गया। | (छ) सैंडी |
| (ग) साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग कर रहा है। | (ज) दयालु अमीर आदमी |
(क) – (क ज) – (ख – च) – (ग – छ)
(ख) – (क – छ) – (ख – च) – (ग – ज)
(ग) – (क – ज) – (ख – छ) – (ग- च)
Answer:
| (क) राजा राम को पुराना ऑटो ले दिया। | (ज) दयालु अमीर आदमी |
| (ख) बचपन से ही बाप अँधा हो गया। | (च) राजा-राम |
| (ग) साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग कर रहा है। | (छ) सैंडी |
Question 7.
प्रस्तुत प्रसंग के आधार पर पटकथा का एक दृश्य लिखें। (4)
Answer:
स्थान : शहर का एक बड़ा घर।
समय : सुबह दस बजे।
पात्र : लेखिका लगभग 60 साल रिक्षाचालक (राजा राम) लगभग 40 साल
सैंडी : लेखिका का मित्र लगभग 60 साल लेखिका और सैंडी बड़े कमरे के अंदर सोफे पर बैठते हैं। रिक्षाचालक कमरे के दरवाज़े पर विनम्रता से खड़ा है। लेखिका को देखकर _______
रिक्षावाला : नमस्ते मेम।
लेखिका : नमस्ते, आइए बैठिए। ( रिक्षावाला ज़मीन पर बैठता है।)
लेखिका : आप ज़मीन पर क्यों बैठते हैं? साफे पर बैठिए।
रिक्षावाला : नहीं मेम मुझे यहीं बैठा रहने दीजिए। में आपका सोना गंदा नहीं करना चाहता।
लेखिका : कुछ चाय वगैरह लेंगे?
( रिक्षावाला संकोच के साथ हँसता है, लेखिका चाय लाने जाती है। सैंडी टेपरिकार्डर लगा रहा है और रिक्षावाले की ओर देखकर हँसता है।)
IV. सूचना : ‘मेरी दुनिया के तमाम बच्चे’ कविता की पंक्तियाँ पढ़ें और 8 और 9 के उत्तर लिखें।
एक दिन तुम्हारे महफूज़ घरों से बच्चे
बाहर निकल आएँगे।
और पेड़ों पे घोंसले बनाएँगे।
उन्हें गिलहरियाँ काफी पसंद हैं
वो उनको साथ ही बड़ा होना चाहेंगे।
![]()
Question 8.
यहाँ ‘महफूज़’ का मतलब क्या है?
(छोटा, बड़ा, सुरक्षित, असुरक्षित)
Answer:
सुरक्षित
Question 9.
निम्मलिखित आशयवाली पंक्तियाँ लिखें।
बच्चे प्रकृति की हर चीज़ को परख लेंगे और उन्हें और सुंदर बनाने की कोशिश करेंगे।
Answer:
एक दिन तुम्हारे महफूज़ घरों से बच्चे बाहर निकल आएँगे और पेड़ों पे घोंसले बनाएँगे।
V. सूचना: ‘खिड़की’ कहानी का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 10 और 11 के उत्तर लिखें।
“दीदी ! जम्मू की शॉल ले लो ! बहुत बढ़िया है !” रंग-बिरंगी शॉलों का भारी गठर उठाए एक साँवली सलोनी कजरारी आँखोंवाली युवती पत्नी को इसरार करने लगी।
Question 10.
शॉल की क्या-क्या विशेषताएँ बताई गई हैं?
Answer:
जम्मू की है, बहुत बढ़िया है और रंग-बिरंगी है।
Question 11.
वाक्य पिरमिड़ की पूर्ति करें।
(युवति, अढाई सौ एक शॉल के लिए)

Answer:

VI. सूचना: ‘गैलीलियो’ लेख का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 12 से 14 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
अपनी इस खोज पर वह बहुत खुश हुआ। वह दौड़कर अपने एक दोस्त के घर गया। उसने एक डोर और कई धातुओं के गोले लिए। जैसे, लोहा, पीतल, शीश आदि। इससे उनसे पेंडुलम बनाए और कई तजुर्बे किए।
Question 12.
यहाँ गैलीलियो के चरित्र की कौन-सी विशेषता स्पष्ट है?
(क) जिज्ञासु
(ख) आलसी
(ग) दौड़ने में समर्थ
(घ) खेलने में समर्थ
Answer:
(क) जिज्ञासु
Question 13.
“विज्ञान का मतलब प्रयोग है।” इससे आप क्या समझते हैं?
Answer:
विज्ञान में परीक्षण और प्रमाण के बिना किसी वस्तु या घटना का कोई स्थान नहीं है। विज्ञान का आधार प्रयोग के माध्यम से प्राप्त ज्ञान है। ऐसा ज्ञान अधिकाधिक प्रयोग के माध्यम से बढ़ता और मजबूत होता जाता है। इसलिए सच्चे अर्थों में विज्ञान का मतलब प्रयोग है।
![]()
Question 14.
प्रस्तुत प्रसंग के आधार पर रपट तैयार करें।
Answer:
गैलीलियो ने पेंडुलम के नियमों की खोज की……
विज्ञान के क्षेत्र में लगातार काम करने वाला गैलीलियो ने पेंडुलम के नियमों की खोज की। एक झूलते हुए फानूस को देखकर ही उन्होंने इसपर विचार किया था। उन्होंने यह भी देखा था कि नब्ज़ की गति का इस्तेमाल घड़ी के रूप में किया जा सकता है। इन खोजों पर उन्होंने बहुत सारे परीक्षण भी किए। एक डोर और कई धातुओं के गोलों को लेकर भी उन्होंने परीक्षण किए। इस तरह ही उन्होंने पेंडुलम के नियम खोज निकाले। बचपन से ही उनकी प्रतिभा का परिचय मिल चुका था। आशा करते हैं कि वे और भी कई खोजें करेंगे।
अथवा
15 फरवरी ‘गैलीलियो दिवस’ है। मान लें इस अवसर पर आपके स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी होनेवाली है। इसके प्रचार के लिए पोस्टर तैयार करें।
Answer:

VII. सूचना : नीचे दिए गए खंड पढ़कर प्रश्न 15 और 16 के उत्तर लिखें।
होली रंगों का त्योहार है। यह भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली ‘फाल्गुन’ March के महीने में मनाई जाती है। हम होली में रंग लगाते हैं। होली ऐतिहासिक हिन्दु त्योहारों में से एक है। होली में हम अपने विचार, रिश्तेदारों से मिलते हैं। होली में हम रंग और मीठे खाने का लुत्फ उठाते हैं। होली की शुरुआत भगवान कृष्ण और राधा जी ने की थी। यह एकता और सफलता का पर्व हैं।
Question 15.
रंगों का त्योहार कौन है?
(होली, क्रिसमस, ईद, पोंगल)
Answer:
होली
Question 16.
अपने मनपसंदी किसी त्योहार के बारे में टिप्पणी लिखिए।
Answer:
दीपावली हिन्दुओं का महत्वपूर्ण त्योहार है।
- यह अक्टूबर या नवंबर में आता है।
- दीपावली प्रकाश का त्योहार है।
- इस दिन भगवान राम वनवास से वापस आये थे।
- इस दिन हम अपने घरों को दीयें से सजाते है।
- इस रात सभी पटाखें उड़ाते हैं।
- इस रात आसमान जगमगा उठता है।
- इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
- यह अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।
- दीपावली प्रेम और एकता का प्रतीक है।
अथवा
नमूने के अनुसार तालिका की पूर्ति करें

Answer:
