For scoring high marks, Kerala Syllabus 7th Standard Hindi Question Paper Set 4 play an important role.
Kerala Syllabus 7th Standard Hindi Model Question Paper Set 4
समयः 2: 15 घंटे
सामान्य निर्देशः
- पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम प्रश्न पत्र वाचन के लिए है।
- कुल 6 गतिविधियाँ हैं। सभी के उत्तर लिखना अनिवार्य हैं।
- दो गतिविधियों में विकल्प है।
I. सूचना : नीचे दिये गए खंड पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
| बरसात के समय पानी का संचयन करना है। इससे भूजल भंडार भी सुरक्षित रहेगा । तब हमें ज़रूरत के समय पानी की कोई कमी नहीं आएगी। यदि हमने जल चक्र का ठीक उपयोग नहीं किया तो हम पानी के चक्कर में फँसते चले जाएँगे । |
(क) पानी की कमी से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?
अ) केवल बरसात का इंतज़ार करना चाहिए ।
आ) भूजन भंडार को सुरक्षित रखना चाहिए ।
इ) पानी को बहा देना चाहिए।
ई) पानी के लिए दूसरों पर निर्भर रहना चाहिए।
उत्तर :
आ) भूजन भंडार को सुरक्षित रखना चाहिए ।
(ख) जल – चक्र का ठीक उपयोग नहीं करने पर क्या होगा ?
अ) पानी को सुरक्षित रख पाएँगे।
आ) पानी के चक्कर में फँसते चले जाएँगे ।
इ) सुख समृद्धि से हम जी पाएँगे।
ई) भूजल भंडार को सुरक्षित रख पाएँगे।
उत्तर :
आ) पानी के चक्कर में फँसते चले जाएँगे ।
(ग) खंड के अनुसार, बरसात होने पर हमें क्या करना चाहिए?
अ) बरसात में पानी को बहा देना चाहिए ।
आ) बरसात को अनदेखा करना चाहिए ।
इ) बरसात के पानी का संचयन करना चाहिए ।
ई) केवल बरसात की प्रतीक्षा करनी चाहिए ।
उत्तर :
इ) बरसात के पानी का संचयन करना चाहिए ।
(घ) जल संरक्षण विषय पर एक संकेत पट तैयार करें।
उत्तर :

![]()
II. सूचना: कवितांश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
माँ
माँ तुम कितनी भोली-भाली
कितनी प्यारी-प्यारी हो
दिल से सच्ची मिसरी जैसी
सारे जग से न्यारी हो ।
(मिसरी – കൽകണ്ട न्यारी – സമാനകളില്ലാത്ത)
(क)“सारे जग से न्यारी हो” का क्या अर्थ है ?
अ) माँ दुनिया में सबसे बुरी हैं।
आ) माँ दुनिया में सबसे साधारण हैं।
इ) माँ दुनिया में सबसे अलग और अनोखी हैं।
ई) माँ दुनिया में किसीसे प्यार नहीं करतीं ।
उत्तर :
इ) माँ दुनिया में सबसे अलग और अनोखी हैं।
(ख) कविता का आशय लिखें।
उत्तर :
यहाँ माँ के बारे में चित्रित किया गया है । माँ बहुत भोली-भाली है। वह बहुत प्यारी है। माँ दुनिया में सबसे अलग और अनोखी है। वह दिल से सच्ची मिसरी जैसी है।
III. सूचना: ‘साफ सफ़ाई में अव्वल गाँव’ लेख का यह अंश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें ।
| इस छोटे से गाँव में प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पूरे गाँव में जगह-जगह बांस से बने हुए डस्टबिन लगाए गए हैं। महिला, पुरुष और बच्चों समेत किसी भी गाँव वाले को अगर कहीं गंदगी नज़र आती तो वे फौरन सफ़ाई में लग जाते हैं। |
खंड के आधार पर भावलिन्नोंग गाँव में कौन-कौन सफ़ाई में लग जाते हैं-
अ) महिला
आ) पुरुष
इ) कर्मचारी
ई) बच्चे
क) इनमें कौनसा विकल्प सही है ?
i) अ, आ और इ
ii) अ, इ और ई
iii) केवल इ
iv) अ, आ और ई.
उत्तर :
महिला, पुरुष, बच्चे ( विकल्प iv)
ख) प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ानेवाली चीज़ है ।
यह संदेश देते हुए एक पोस्टर तैयार करें।
उत्तर :

IV. सूचना: खंड पढ़ें और प्रश्नो के उत्तर दीजिए ।
| सरोजिनी नायडू, ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध, महान कवयित्री है और स्वतंत्रता सेनानी थीं। उनका जन्म 13 फरवरी, 1879 में हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी कविताओं में भारतीय जीवन और संस्कृति को दर्शाया उनकी प्रमुख रचना ‘द ब्रेकिन विंग’ हैं। उनकी मृत्यु 1949 में हुआ। |
(क) खंड के आधार पर प्रोफ़ाइल तैयार करें।
सरोजिनी नायडू
|
उत्तर :
|
सरोजिनी नायडू
|
(ख) सरोजिनी नायडू किस नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर :
भारत कोकिला
V. A. सूचना: ‘यह धरती है उस किसान की’ कविता की ये पंक्तियाँ पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
| नए वर्ष में नई फ़सल के ढेर अन्न का लग जाता है। यह धरती है उस किसान की । नहीं राव की, नहीं रंक की, नहीं किसीकी, नहीं किसीकी धरती है केवल किसान की । |
(क) अन्न का ढेर कब लग जाता है ?
उत्तर :
नए वर्ष में
(ख) कवितांश के आधार पर दो सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
अ) यह धरती किसान की है।
आ) यह धरती किसान की नहीं है ।
इ) यह धरती केवल राव की है ।
ई) यह धरती केवल रंक की नहीं है ।
उत्तर :
यह धरती किसान की है।
यह धरती केवल रंक की नहीं है ।
ग) ‘यह धरती उस किसान की है, और किसीकी नहीं है’ यह आशय वाली दो पंक्तियाँ चुनकर लिखें ।
उत्तर :
नहीं किसी क, नहीं किसी की धरती है केवल किसान की ।
![]()
अथवा
B. सूचना: ‘यह धरती है उस किसान की’ कविता की यह अंश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें ।
देख रहा है मिट्टी में सोने का सपना,
मिट्टी की महिमा गाता है,
मिट्टी के ही अंतस्तल में,
अपने तन की खाद मिलाकर,
मिट्टी को जीवित रखता है;
खुद जीता है।
यह धरती है उस किसान की ।
(क) कवितांश में ‘स्वप्न’ के लिए प्रयुक्त शब्द कौन-सा है ?
अ) महिमा
आ) धरती
इ) सपना
ई) मिट्टी
उत्तर :
इ) सपना
(ख) कवितांश के आधार पर दो सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
अ) यह धरती किसान की है।
आ) यह धरती किसान की नहीं है ।
इ) किसान मिट्टी की निंदा करता है ।
ई) किसान मिट्टी की महिमा गाता है।
उत्तर :
यह धरती किसान की है।
किसान मिट्टी की महिमा गाता है।
ग) मिट्टी में ही सुख-समृद्धि का सपना देखते हैं। वे अपनी मिट्टी की महिमा और महत्व को समझते हैं।
यह आशय वाली दो पंक्तियाँ चुनकर लिखें ।
उत्तर :
देख रहा है, मिट्टी में सोने का सपना, मिट्टी की महिमा गाता है।
VI. A. सूचना : पोस्टर पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।

यह पोस्टर स्कूल सुरीली सभा के द्वारा तैयार किया गया है।
(क) सुरीली हिंदी सभा के नेतृत्व में सफ़ाई कार्यक्रम कहाँ हुआ ?
उत्तर :
पंचायत बाज़ार में
(ख) पोस्टर के आधार पर रपट तैयार करें ।
उत्तर :
सफाई कार्यक्रम
पालक्काड, 15 अगस्त 2025: जी. यू.पी.एस. स्कूल पालक्काड में ‘सफाई कार्यक्रम’ आयोजित किया गया है। सुरीली हिन्दी सभा के नेतृत्व में ही यह आयोजित किया है। हमारे पंचायत बाज़ार म 15 अगस्त 2025 को पंचायत, एस.पी.सी. की सहयोग से यह आयोजित किया गया है। माननीय पंचायत अध्यक्ष इसका उद्घाटक है। सबको इस अवसर पर स्वागत है।
अथवा
B. सूचना : सुरीली सभा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर चलाई गई चित्र प्रदर्शनी की सूचनाएँ पढ़ें।

(क) आज़ादी किसकी देन है?
उत्तर :
स्वतंत्रता सेनानियों के परिश्रम की देन है।
![]()
(ख) सूचनाओं के आधार पर पोस्टर तैयार कीजिए ।
उत्तर :
चित्र प्रदर्शन
पालक्काड, 15 अगस्त 2025: जी.यू.पी.एस. पालक्काड स्कूल सभागृह में सुरीली सभा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर “चित्र प्रदर्शनी’ आयोजित किया गया है। एस.पी. सी. लिटिल काईट्स के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया है। 15 सितंबर 2025 में सुबह दस बजे इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक ने किया है।