Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 5

For scoring high marks, Kerala Syllabus 7th Standard Hindi Question Paper Set 5 play an important role.

Kerala Syllabus 7th Standard Hindi Model Question Paper Set 5

समयः 2: 15 घंटे

सामान्य निर्देशः

  • पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम प्रश्न पत्र वाचन के लिए है।
  • कुल 6 गतिविधियाँ हैं। सभी के उत्तर लिखना अनिवार्य हैं।
  • दो गतिविधियों में विकल्प है।

I. सूचना : नीचे दिये गए खंड पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।

एशिया का सबसे साफ-सुथरा गाँव मावलिन्नोंग मेघालय में है। साल 2003 में इस गाँव को ऐशिया के सबसे साफ-सुथरे गाँव के तौर पर चुना गया। इस गाँव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ की सारी साफ-सफाई गाँववाले खुद ही करते हैं । स्वच्छता के लिए यहाँ के लोग किसी तरह से प्रशासन पर निर्भर नहीं है ।

(क) एशिया का सबसे साफ-सुथरा गाँव कौन है ?
(च) मेघालय
(ज) चेन्नई
(छ) मावलिन्नोंग
(झ) दिल्ली
उत्तर :
(छ) मावलिन्नोंग

(ख) इस गाँव को एशिया के सबसे साफ-सुथरे गाँव के तौर पर कब चुना गया ?
(च) 2003 में
(छ) 2008 में
(ज) 2007 में
(झ) 2004 में
उत्तर :
च) 2003 में

(ग) यहाँ की सबसे बड़ी खासियत क्या है ?
(च) स्वच्छता
(छ) जल-संरक्षण
(ज) सारी साफ – सफाई गाँववाले ही करते हैं।
(झ) सारी साफ – सफाई कर्मचारी ही करते हैं ।
उत्तर :
(ज) सारी साफ-सफाई गाँववाले ही करते हैं।

(घ) ‘स्वच्छता’ के विषय पर एक पोस्टर तैयार कीजिए ।
उत्तर :
Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 5 1

II. सूचना: कवितांश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें ।
दरख्त अपने फूलों से
इतना प्यार करे कि
वह दे सके फूल
दुनिया को भी !

(क) दरख्त किससे प्यार करते हैं?
(च) पेड़ से
(ज) फूल से
(छ) टहनी से
(झ) फल से
उत्तर :
(ज) फूल से

(ख) कविता का आशय लिखें।
उत्तर :
दरख्त अपने फूलों से प्यार करता है । और वह इस प्यार को केवल अपने तक सीमित नहीं रखता । दरख्त अपने फूलों की सुंदरता, खुशबू और रंगीनता को दुनिया के साथ साझा करता है । इससे वह अपनी खूबसूरती और मधुरता को दूसरों के जीवन में भी बाँटता है, जिससे चारों ओर खुशहाली और सुंदरता फैलती है।

Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 5

III. सूचना : नीचे दिए गए खंड पढें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।

उन दिनों अंग्रेज़ों ने भारत में नमक पर टैक्स लगा रखा था। इससे नमक बहुत महँगा हो गया था । अंग्रेज़ों ने भारत के लोगों को खुद नमक बनाने से रोक रखा था। अगर कोई अपनी ही समुद्र पानी से नमक बनाना, उसे सज़ा हो सकती थी ।

(क) नमक क्यों बहुत महँगा हो गया था ?
(च) टैक्स लगाने से
(छ) भारत में यह बनाने से
(ज) समुद्र से बनाने के कारण
(झ) अंग्रेज़ों के आने से के
उत्तर :
(च) टैक्स लगाने से

(ख) नमक कैसे बनाना हैं ?
(च) नदी से
(छ) समुद्र से
(ज) तालाब से
(झ) कुएँ से
उत्तर :
(छ) समुद्र से

(ग) गाँधीजी अहमदाबाद से पैदल चलकर दांडी पहूँचे । खुद नमक बनाकर अंग्रेज़ों का कानून तोड़ा। इस घटना पर समाचार पत्र के लिए एक रपट तैयार करें।
उत्तर :
महात्मा गाँधी ने तोड़ा नमन कानून
दांडी, 6 अप्रैल 1930 : महात्मा गाँधी ने 12 मार्च 1930 को अहमदाबाद से दांडी तक की ऐतिहासिक यात्रा प्रारंभ की। यह यात्रा ब्रिटीश सरकार के नमक कर के विरोध में थी, जो भारतियों को नमक बनाने से रोकती थी। तीन हफ्तों से अधिक चली इस पदयात्रा में गाँधीजी के साथ हज़ारों लोग जुड़ते गए। 6 अप्रैल को गाँधीजी ने दांडी के समुद्र तट पर पहुँचकर समुद्र पानी से नमक बनाकर ब्रिटीश कानून का उल्लंघन गिया । इस प्रतीकात्मक कार्य ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी ।

IV. A. सूचना: ‘बया हमारी चिड़िया रानी’ कविता की पंक्तियाँ पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों को उत्तर दीजिए ।
तुझको दूर न जाने देंगे,
दानों से आँगन भर देंगे,
और हौज में भर देंगे हम
मीठी-मीठा ठंड़ा पानी ।

(क) चिड़िया के लिए आँगन में क्या भर देंगे ?
उत्तर :
दाना

(ख) कवितांश के आधार पर दो सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
(क) वह आँगन में दाना भर देंगे
(ख) वह तिनके से दाना बनाती है ।
(ग) वह पानी का इंतज़ाम करती है ।
(झ) वह अपने लिए भोजन स्वयं बनाती है।
उत्तर :
वह आँगन में दाना भर देंगे ।
वह पानी का इंतज़ाम करती है।

(ग) ‘चिड़िया दूर न जाए इस के लिए आँगन में दाना-पानी भर देंगे।’ यह आशयवाली दो पंक्तियाँ चुनकर लिखें।
उत्तर :
तुझको दूर न जोने देंगे।
दानों से आँगन भर देंगें ।

अथवा

B. सूचना: ‘यह धरती है उस किसान की’ कविता की पंक्तियाँ पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों को उत्तर दीजिए ।
देख रहा है मिट्टी में सोने का सपना,
मिट्टी की महिमा गाता है,
मिट्टी के ही अंतस्तल में,
अपने तन की खाद मिलाकर
मिट्टी को जीवित रखता है,
खुद जीता है।
यह धरती है उस किसान की ।

(क) कवितांश में ‘स्वप्न’ के लिए प्रयुक्त शब्द कौन-सा है ?
(च) महिमा
(ज) सपना
(छ) धरती
(झ) मिट्टी
उत्तर :
(ज) सपना

(ख) कवितांश के आधार पर दो सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
(क) यह धरती किसान की है।
(ख) यह धरती किसान की नहीं है।
(ग) किसान मिट्टी की निंदा करता है।
(झ) किसान मिट्टी की महिमा गाता है।
उत्तर :
यह धरती किसान की है।
किसान मिट्टी की महिमा गाता है।

(ग) मिट्टी में ही सुख-समृद्धि का सपना देखते हैं। वे अपना मिट्टी की महिमा और महत्व को समझते हैं। यह आशयवाली दो पंक्तियाँ चुनकर लिखें।
उत्तर :
देख रहा है मिट्टी में सोने का सपना
मिट्टी की महिमा गाता है।

Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 5

V. सूचना: खंड पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 में उत्तर प्रदेश के वारणासी में हुआ था । वे 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना के रूप में भाग लेते हैं । झांसी की लड़ाई और ग्वालियर का युद्ध उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएँ हैं। 18 नवंबर 1858 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में उनकी मृत्यु हुई।
(क) खंड़ के आधार पर प्रोफाइल तैयार करें ।

रानी लक्ष्मीबाई

  • जन्म:
  • जन्मस्थान:
  • कार्यक्षेत्र:
  • महत्वपूर्ण घटनाएँ:
  • मृत्युतिथि और स्थान:

उत्तर :

रानी लक्ष्मी बाई

  • जन्म :19 नवंबर 1828
  • जन्मस्थान : वारणासी, उत्तरप्रदेश
  • कार्यक्षेत्र : 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना के रूप में योगदान
  • महत्वपूर्ण घटनाएँ : झाँसी की लड़ाई ग्वालियर का युद्ध
  • मृत्यु : 18 नवंबर 1858 ग्वालियर, मध्यप्रदेश

(ख) झांसी रानी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएँ क्या-क्या है?
उत्तर :
झांसी की लड़ाई और ग्वालियर का युद्ध

VI. A. सूचना : पोस्टर पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 5 2
यह हिन्दी क्लब के नेतृत्व में तैयार किया गया है।
(क) हिन्दी क्लब के नेतृत्व में ‘ईरानी फिल्म का प्रदर्शन’ कहाँ हुआ था?
उत्तर :
स्कूल सभागृह में

(ख) पोस्टर के आधार पर रपट तैयार करें
उत्तर :
ईरानी, फिल्म का प्रदर्शन
कोट्टयम, 13 जून 2025: हमारे विद्यालय में 15 जून 2025 को ईरानी फिल्म का प्रदर्शन चल रहा था। स्कूल के सभागृह में सुबह दस बजे इसकी शुरुआत की। इस फिल्म का प्रदर्शन हिन्दी क्लब के नेतृत्व में था । हमारा प्रधानाध्यापक श्री सुनील जी इसका उद्घाटन किया।

अथवा

B. सूचना : हिन्दी क्लब के द्वारा ‘हिन्दी दिवस’ पर चलाई गई हिन्दी प्रतियोगिता की सूचनाएँ पढ़ें ।
Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 5 3
(क) हिन्दी दिवस कब मनाता है?
उत्तर :
चौदह सितंबर को

(ख) सूचनाओं के आधार पर पोस्टर तैयार कीजिए ।
उत्तर :
Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 5 4

Leave a Comment