For scoring high marks, Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Question Papers Set 3 play an important role.
Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Model Question Paper Set 3
Time: 90 minutes
Max. Score : 40
सामान्य निर्देश:
- पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
- वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें।
सूचना : ‘बाइसिकल थीव्स’ फिल्मी लेख का यह अंश पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
| 738 दिनों तक पेड़ काटने का इंतज़ार करने के बाद एक दिन वे आदमी चुपचाप वहाँ से जाने लगे। वादा करो यहाँ के किसी भी पेड़ को कभी नहीं काटोगे।” लड़की ने सेठ से वादा ले लिया। |
प्रश्न 1.
सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
(क) सेठ पेड़ काटने में सफल हुआ।
(ख) सेठ ने पेड़ काटने का वादा किया।
(ग) सेठ पेड़ काटने में असफल हुआ।
(घ) सेठ ने पेड़ काटने का दावा किया।
उत्तर:
(ग) सेठ पेड़ काटने में असफल हुआ।
प्रश्न 2.
“वादा करो यहाँ के किसी भी पेड़ को कभी नहीं काटोगे।” जूलिया ने सेठ से ऐसा वादा क्यों ले लिया? (2)
उत्तर:
क्योंकि वह पेट काटने को पसंद नहीं करता।
![]()
प्रश्न 3.
लूना की रक्षा करने के लिए जूलिया 738 दिनों तक उस पेड़ पर ही रही। इस पर समाचार तैयार करें। (4)
उत्तर:
पेड़ पर लड़की
चेन्नई: पिछले 738 दिनों तक एक लड़की पेड़ के ऊपर बैठी है और पेड़ को काटने से मना कर रही है। पिछले एक दिन कुछ हट्टे कट्टे आदमी एक बड़े पेड़ को काटने पहुँचे। लेकिन एक लड़की ने उन्हें देख लिया। वह झट से पेड़ पर चढ़ गई और चिल्लाई। फिर
एक शाखा पर जा बैठी।
II. सूचना : ‘खुशबू रचते हैं हाथ’ कविता का यह अंश पढ़ें और 4 से 6 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
उभरी नसों वाले हाथ
घिसे नाखूनों वाले हाथ
पीपल के पत्ते से नए-नए हाथ
जूही की डाल – से खुशबूदार हाथ
गंदे कटे-पिटे हाथ
ज़ख़्म से फटे हुए हाथ
खुशबू रचते हैं हाथ
खुशबू रचते हैं हाथ ।।
प्रश्न 4.
‘उभरी नसों वाले हाथ’ यहाँ किसका प्रतिनिधित्व करते हैं ?
(बड़ों के, बच्चों के, गरीबी से सूखे आदमियों के)
उत्तर:
गरीबी से सूखे आदमियों के
प्रश्न 5.
पीपल के पत्ते के समान कोमल हाथ – यह आशय वाली पंक्तियाँ चुनकर लिखिए।
उत्तर:
पीपल के पत्ते से नए-नए हाथ।
![]()
प्रश्न 6.
मज़दूर वर्ग के लोग ही इस दुनिया को सुंदर और खुशबूदार बनाते हैं। क्या आप इससे सहमत हैं? समर्थन करें। (4)
उत्तर:
मैं इससे सहमत हूँ। मज़दूरों के हाथ ही अगरबत्तियों का निर्माण करते हैं तथा सारी दुनिया को सुगंध से महमह कर देते हैं। मज़दूरों ने जिस बस्ती में अगरबत्तियाँ फिर भी वे लोग इस दुनिया को सुगंध से महमह कर देते हैं।
अथवा
कविता की आस्वादन टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
“खुशबू रचते हैं हाथ” कविता में कारीगरों मज़दूरों और गरीबों की आर्थिक दुर्दशा का चित्रण किया गया है। जो लोग खुशबू देने वाली अगरबत्तियाँ बनाते हैं, संसार में खुशबू फैलाते हैं, वे स्वयं नालों के आस- पास, कूड़े-कर्कट के ढ़ेर के पास बदबू -भरे वातावरण में रहते हैं। चाहे उभरी हुई नसों वाली बूढ़ी महिलाएँ हों या जख्म से फटे हाथों वाला गरीब या कोमल हाथों वाली नन्हीं बालिकाएँ – सभी गरीब मजबूरी में कूड़े- कर्कट के पास रहते हैं और संसार भर को खुशबू देने वाली अगरबत्तियाँ बनाते हैं। यह मज़दूरों का दुर्भाग्य है।
III. सूचना : ‘सीरिया की बेटी’ का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 7 से 9 के उत्तर लिखें।
| इसीने थकान को और बढ़ा दिया था। अजब-सी बोरियत ने मुझे घेर लिया था। ऊपर से विमान लेट पर लेट होता जा रहा था। मेरे पास टर्की का वीज़ा भी नहीं था कि कहीं बाहर जाकर घूम ही आऊँ। |
प्रश्न 7.
सही विकल्प चुनकर लिखिए।
(1)
क) मैं + का = मुझे
(ख) मैं + के = मुझे
(ग) मैं + को = मुझे
(घ) मैं + की = मुझे
उत्तर:
(ग) मैं + को = मुझे
प्रश्न 8.
उसको क्यों बाहर जाकर घूमने का अवसर नहीं मिला?
उत्तर:
क्योंकि उसको टर्की का वीज़ा नहीं है।
![]()
प्रश्न 9.
यहाँ ‘अजीब सी बोरियत’ का प्रयोग क्यों किया होगा?
उत्तर:
लेखिका छह-सात घंटे से फ्लाइट का इंतज़ार कर रहा था। वह बहुत थका हुआ था। उसके पास टर्की का वीज़ा भी नहीं था कि कहीं बाहर जाकर घूमने के लिए। इसलिए यहाँ ‘अजब-सी बोरियत’ का प्रयोग किया होगा।
अथवा
“युद्ध की हर कहानी ही बेचैन करने वाली होती है” – युद्ध के विरुद्ध एक पोस्टर तैयार कीजिए।
उत्तर:

IV. सूचना : ‘सयानी बुआ’ का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 10 और 12 के उत्तर लिखें।
उनकी एक-एक बात पिताजी हम लोगों के सामने उदाहरण के रूप में रखते थे जिसे सुनकर हम सभी खैर माया करते थे कि ससुराल में ही रहा करें वरना हम जैसे अस्त व्यस्त और अव्यवस्थित जनों का तो जीना ही हराम हो जाएगा।
प्रश्न 10.
कोष्ठक के शब्दों की सहायता से वाक्य विस्तार करें।
(हम लोगों, के सामने, उदाहरण के रूप में) पिताजी रखते थे।
उत्तर:
पिताजी हम लोगों को रखते थे।
पिताजी हम लोगों के सामने रखते थे।
पिताजी हम लोगों के सामने उदाहरण के रूप में रखते थे।
प्रश्न 11.
पहचानकर लिखें कि कौन-सा क्रम सही है।
| (क) पिताजी पढ़ाई के विषय में | (च) सयानी बुआ |
| (ख) अस्त व्यस्त जीवन | (छ) सतर्क थे |
| (ग) उदाहरण | (ज) हराम हो जाएगा |
(क) क – छ, ख – च, ग – च
(ख) क – ज, ख – च, ग – छ
(ग) क – छ, ग – ज, ग – ज
उत्तर:
| (क) पिताजी पढ़ाई के विषय में | (छ) सतर्क थे |
| (ख) अस्त व्यस्त जीवन | (ज) हराम हो जाएगा |
| (ग) उदाहरण | (च) सयानी बुआ |
![]()
प्रश्न 12.
लड़की बुआ के घर में रहने लगी वह पिता के नाम पत्र लिखती है। वह पत्र कल्पना करके लिखें।
उत्तर:
चेन्नई,
12/05/2025
आप कैसे हैं ? ठीक हैं न……? मेरी पढ़ाई शुरु हुई। कॉलेज तक पैदल चलने का दूर है । मैं सुबह नौ बजे घर से निकलती हूँ। 10 मिनट का दूर है। पिताजी, बुआ के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है। सब उसी प्रकार है। अन्नू की हालत भी ठीक नहीं। उसमें बच्चों का सा उल्लास नहीं, बेचारी …..। एक सुराही तोड़ने के कारण बुआ ने कल एक नौकर को बहुत पीटा। इस परिवेश में मेरी भी हँसी-खुशी मारी गई। कोई बात नहीं पिताजी। मैं पढ़ने के लिए आयी हूँ। पढूँगी ज़रूर।
माँ और छोटे भाई को प्यार।
आपकी पुत्री,
नाम
अथवा
सयानी बुआ शीर्षक की सार्थकता पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
सयानी बुआ’ कहानी का मुख्य पात्र बुआ के वास्तविक नाम पर कोई पता नहीं। कहानी में कुल चार पात्र हैं, बुआ, बुआ के पति, पाँच साल की बेटी और बुआ के भाई की पुत्री। कहानी पढ़ने से पता चलता है कि बुआ की बेटी का नाम अन्नू है और किसी पात्र के नाम का उल्लेख कहानी में कहीं नहीं। सयानी बुआ का नाम वास्तव में सयानी था या उसके सयानेपन को देखकर लोग उसे सयानी कहने लगे थे, यह नहीं जानते। इस कहानी का मुख्य पात्र सयानी बुआ है। कहानी का मुख्य विषय बुआ का व्यक्तित्व और व्यवहार तथा उससे होनेवाली छोटी-छोटी समस्याएँ है। अकसर कहानियों के लिए मुख्य पात्र का नाम शीर्षक के रूप में दिया जाता है। इस दृष्टि से ‘सयानी बुआ’ शीर्षक सार्थक ही है।
V. सूचना: ‘हाची की कहानी’ का यह अंश पढ़ें और 13 और 14 के उत्तर लिखें।
प्रोफेसर ने तय किया कि मैं इस कुत्ते के मालिक को खोजूँगा। जब तक वह नहीं मिलेगा, यह मेरे साथ ही रहेगा। उसे साथ लेकर वह रोज़ उसके मालिक को खोजने निकलते, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
प्रश्न 13.
प्रोफेसर ने किसको खोजने के लिए तय किया ?
क) कुत्ता
ख) कुत्ते का मालिक
ग) लेखक
घ) हाची
उत्तर:
ख) कुत्ते का मालिक
![]()
प्रश्न 14.
प्रोफेसर और हाची का संबंध कैसा है ? व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
प्रोफेसर को 1923 में हाची को मिला। उसके गले में हाची लिखा गया है जापानी भाषा में हाची का अर्थ है आठ। उन्होंने तय किया कि हाची के मलिक को खोजें। जब तक वह नहीं मिलेगा हाची उनके साथ ही रहेगा। हाची और प्रोफेसर के बीच में दिनों दिन प्यार बढ़ते जा रहा था । बह सबह ट्रेन में ऑफिस जाकर अपना काम किया और शाम को घर जाकर हाची के साथ खेलता था। इस प्रकार हाची और प्रोफेसर के बीच में एक अटूट संबंध था।.
प्रश्न 15.
नीचे दिए चित्रों को पहचान कर किन्हीं दो के बारे में एक-एक वाक्य लिखें।

उत्तर:
पहले चित्र में एक लड़की तालाब से कमल लेती है।
दूसरी चित्र में दो लड़कियाँ और एक लड़का खेलते हैं।
प्रश्न 16.
चित्रों के आधार पर दो प्रश्न बनाएँ।

उत्तर:
चित्र में कुम्हार क्या कर रहा है?
लड़का क्या खेलता है?