Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 4

For scoring high marks, Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Question Papers Set 4 play an important role.

Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Model Question Paper Set 4

Time: 90 minutes
Max. Score : 40

सामान्य निर्देश:

  1. पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
  2. वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें।

सूचना : ‘बाइसिकल थीव्स’ फिल्मी लेख का यह अंश पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

हमें कहीं पहुँचने की जल्दी नहीं थी। हम रास्ते में कहीं भी रुककर नाचने गाने बजाने लगते थे। जिस शहर में शाम को परफॉर्म करते, वहीं रात गुजारते थे। मैं इन सबको कागज़ पर उकेरता रहता। शुरुआत नदी से दुआ माँगने से हुई। कैटरीना ने एक सुंदर गाना गाया। कइयों की आँख भीग गई।

प्रश्न 1.
कागज़ पर उकेरना – यहाँ इसका मतलब क्या है ?
(क) कागज़ पर लिखना।
(ख) कागज़ पर चित्र खींचने।
(ग) कागज़ को फाड़ना।
(घ) कागज़ देखकर पढ़ना।
उत्तर:
(क) कागज़ पर लिखना।

Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 4

प्रश्न 2.
कइयों की आँखें भीग गई। क्यों?
उत्तर:
गीत सुनकर

प्रश्न 3.
प्रस्तुत प्रसंग को लेकर लेखक अपने मित्र के नाम पत्र लिखता है। वह पत्र कल्पना करके लिखिए। (4)
उत्तर:

II. सूचना : ‘मेरी माँ’ कविता का यह अंश पढ़ें और 4 से 6 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

भीड़ में, यू न छोड़ो मुझे
घर लौट के भी आना पाऊँ माँ
भेज ना इतना दूर मुझको तू
याद भी तुझको आना पाऊँ माँ
क्या इतना बुरा हूँ मैं माँ
क्या इतना बुरा ……….. मेरी माँ।
उत्तर:
मुंबई,
15/10/2025

प्रिय मित्र,
नमस्कार !
आप कैसे हैं? अब मैं ‘ कला थिएत्रो’ नामक एक संस्था में चित्रकार के रूप में काम करता हूँ। यहाँ अनेक अच्छे कलाकार हैं। हम रास्ते में कहीं रुककर नाचने-गाने-बजाने लगते हैं। जिस शहर में शाम को परफॉर्म करते, वहीं रात गुज़ारते हैं। मैं इन सबको
कागज़ में चित्रों के रूप में उकेरता। आज कैथरीना नामक एक गायिका ने सुंदर गीत गाया। सुनकर सबकी आँखें भीग गईं। कभी हमसे मिलने यहाँ आना।

आपका दोस्त
नाम

प्रश्न 4.
यहाँ बेटा क्यों कहता हू – क्या इतना बुरा हूँ मैं माँ ? (1)
(क) क्योंकि बेटा सचमुच बुरा है।
(ख) माँ ने उसे पढ़ाई के लिए दूर भेज दिया है।
(ग) बेटा माँ की बात मानने वाली नहीं।
उत्तर:
माँ ने उसे पढ़ाई के लिए दूर भेज दिया है।

प्रश्न 5.
गीत के आधार पर दो सही प्रस्ताव चुनकर लिखिए। (2)
(क) बेटा अंधेरे से डरता है।
(ग) बेटे को हमेशा माँ की याद आती है।
(ख) बेटा अपनी माँ से प्यार नहीं करता है।
(घ) बेटा अपने घर से दूर जाना चाहता है।
उत्तर:
(क) बेटा अंधेरे से डरता है।
(ग) बेटे को हमेशा माँ की याद आती है।

Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 4

प्रश्न 6.
प्रस्तुत कविता के आस्वादन टिप्पणी लिखिए। (4)
उत्तर:
बेटे बहुत भावुक प्रकृति का है। जो उसके मन में है, वह कहने में भी उसे कोई संकोच नहीं। वह भोलेपन से कहता है कि उसे अंधेरे से डर है। इस डर का प्रमुख कारण यह है कि उसकी माँ उसके पास नहीं। बेटा पढ़ाई के लिए दूर है। पर वह घर जाकर माँ से मिलना चाहता है। माँ के प्रति उसका प्यार अनुपम है। वह किसी भी हालत में माँ को दुःख पहुँचाना नहीं चाहता है। इसलिए अपने डर को अपने मन में ही रहने देता है। पर वह सोचता है कि माँ सब कुछ जानती है। इस तरह बेटे का चरित्र हमारे मन को छूने वाला है।

अथवा
इन बातों के प्रसंग पर ईशान अवस्थी की डायरी कल्पना करके लिखिए।
उत्तर:
10 जनवरी 2025
बुधवार
आज मुझे नींद नहीं आ रही है। लगातार मुझे माँ की याद आ रही है। माँ, मुझसे कितनी दूर है! पर माँ को पता है कि माँ से अलग होने पर मैं कितना डरता हूँ। मुझे अंधेरे से भी डर होने लगता है। जब पापा मुझे झूला झुलाते थे, तब भी मुझे डर लगता था । तब मैं यही सोचता कि माँ आकर मुझे पकड़ेगी। अपने डर को मैं कैसे माँ से बताता ! इससे माँ निश्चय ही दुखी हो जाएगी। मैं हमेशा माँ के पास ही रहना चाहता हूँ। मैं कब वापस घर चला जा सकता हूँ? कौन जाने!

III. सूचना: ‘बाइसिकल थीव्स’ कहानी यह अंश पढ़ें, प्रश्न 7 से 9 के उत्तर लिखें।

रोम में रहने वाले अंतोनियो को नौकरी चाहिए। लेकिन नौकरी ऐसी मिली है जिसके लिए साइकिल होना ज़रूरी है। उसकी पत्नी मरिया बड़ी मुश्किलों से घर का सामान बेचकर साइकिल के पैसे जुटाती है। काम के पहले ही दन अंतोनियो की साइकिल चोरी हो जाती है। वह अपने दस साल के बेटे ब्रूनो के साथ साइकिल खोजने निकलता है।

प्रश्न 7.
सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1)
(क) जो + का = जिसके
(ख) जो + की = जिसके
(ग) जो + को = जिसके
(घ) जो + के = जिसके
उत्तर:
(घ) जो + के = जिसके

प्रश्न 8.
अंतोनियो कहाँ रहते थे? (2)
उत्तर:
रोम में

प्रश्न 9.
किसी मनपसंद सिनेमा की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए एक फिल्मी लेख तैयार करें। (4)
उत्तर:
‘गाँधी’ फिल्म महात्मा गाँधी के जीवन पर आधारित है। रिचर्ड एटनबरो ने इसका निर्देशन किया था। इसमें बेन किंग्सले ने महात्मा गाँधी की भूमिका निभाई थी। यह फ़िल्म 1982 में बनी थी। इस फ़िल्म में गाँधीजी के जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षण हमें देखने को मिलते हैं। दक्षिण अफ्रीका में उनका जीवन, भारत की संवतंत्रता के लिए उनका संघर्ष, सत्याग्रह आंदोलन, उनकी अहिंसात्मक विचारधारा आदि की स्पष्ट झलक इसमें है। 1948 में उनकी हत्या तथा अंतिम संस्कार के साथ फ़िल्म समाप्त होती है। इस फ़िल्म ने आठ ऑस्कार पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते। आज भी यह सिनेमा सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

अथवा
आपके स्कूल के फिल्मोत्सव में बाइसिकल थीव्स सिनेमा का प्रदर्शन होने वाला है। उसके लिए एक नोटिस तैयार करें।
उत्तर:
Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 4 - 1

IV. सूचना: ‘हाची की कहानी’ का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 10 और 12 के उत्तर लिखें।

हाची का अर्थ होता है आठ, वह अंक, जिसे पूरा जापान बहुत सौभाग्यशाली मानता है। लेकिन पिल्ला ऐसी मज़बूर हालत में था कि लगे, भाग्य का मारा है।

प्रश्न 10.
कोष्ठक के शब्दों की सहायता से वाक्य विस्तार करें।
(पूरे, बहुत, आठ, अंक)
जापान में सौभाग्यशाली मानता था।
उत्तर
पूरे जापान में सौभाग्यशाली मानता था।
पूरे जापान में आठ अंक सौभाग्यशाली मानता था।
पूरे जापान में आठ अंक बहुत सौभाग्यशाली मानता था।

Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 4

प्रश्न 11.
पहचानकर लिखें कि कौन – सा विकल्प पूर्ण रूप से सही है।

(क) प्रोफेसर हाची को (त) इंतज़ार करता है।
(ख) पत्नी अचरज (थ) घर लाता है।
(ग) हाची प्रोफेसर का (द) ढूँढती है।
(ध) हो जाती है।

(क) च – द, छ – त, ज – द
(ख) च – त, छ – ध, जं – द
(ग) च – थ, छ – ध, ज – त
(घ) च – ध, छ – द, ज – थ
उत्तर:

(क) प्रोफेसर हाची को (थ) घर लाता है।
(ख) पत्नी अचरज (ध) हो जाती है।
(ग) हाची प्रोफेसर का (त) इंतज़ार करता है।

प्रश्न 12.
प्रोफेसर युएनो के इंतज़ार में बैठे बैठे 1935 में हाची ने दम तोड़ दिया। इस पर समाचार तैयार करें। (4)
उत्तर:
प्रोफेसर की तलाश में हाची ने भी विदा ली

टोक्योः सालों पहले टोक्यो में सड़क पर टहलते हुए प्रोफेसर युएने को एक पिल्ला मिला। अकीता नस्ल का शानदार पिल्ला। उसके गले पर पट्टा बाँधा था, जिसपर लिखा था ‘हाची’। मतलब है ‘आठ’। जापानियों का भाग्यशाली अंक। हाची और प्रोफेसर की दोस्ती  दिन-व-दिन बढ़ती गई। हर सुबह प्रोफेसर को ट्रेन में बिठाकर विदा किया करता और शाम को स्टेशन के बाहर उनका इंतज़ार करता।

प्रोफेसर के आने पर उनके साथ घर लौटता। एक दिन प्रोफेसर दफ्तर से लौटकर नहीं आए। उस दिन दुपहर को दफ्तर में उनका निधा हो गया था। हाची को इस बात का पता न था। वह स्टेशन के बाहर उनका इंतज़ार करता रहा। एक या दो दिन नहीं…… पूरे नौ साल और नौ महीने तक। अपने प्रिय स्वामी के इंतज़ार में बैठे-बैठे कल उसी जगह हाची ने भी अपना दम तोड़ दिया। स्टेशन के आस-पास के लोग और कई यात्री हाची की लाश को देखने आए हुए थे।

अथवा
एक साल ……….. दो साल ……….. तीन साल …… पूरे नौ साल प्रतिमा स्थापित है। सर्दी, गर्मी, बरसात पर हाची को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ा। इससे क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
नौ साल और नौ महीने तक हाची प्रोफेसर का इंतज़ार करता रहा। समय के साथ मौसम भी बदलता रहा। हाची के मन में अपने स्वामी की ही चिंता थी। मौसम का कोई असर उसपर नहीं पड़ा।

V. सूचना: ‘जूलिया और लूना’ का यह अंश पढ़ें और 13 और 14 के उत्तर लिखें।

738 दिनों तक पेड़ काटने का इंतज़ार करने के बाद एक दिन वे आदमी चुपचाप वहाँ से जाने लगे। वादा करो यहाँ के किसी भी पेड़ को कभी नहीं काटोगे। ” लड़की ने सेठ से वादा ले लिया। सारे पेड़ बच गए। उस लड़की का नाम जूलिया है उस पेड़ का नाम है लूना

प्रश्न 13.
कब आदमी चुपचाप वहाँ से जाने लगा? (1)
उत्तर:
738 दिनों तक पेड़ काटने का इंतज़ार करने के बाद एक दिन वे आदमी चुपचाप वहाँ से जाने लगे।

प्रश्न 14.
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस है। इस पर आधारित एक पोस्टर तैयार करके लिखिए।
उत्तर:
Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 4 - 4

प्रश्न 15.
नीचे दिए चित्रों को पहचान कर किन्हीं दो के बारे में एक-एक वाक्य लिखें।
Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 4 - 2
उत्तर:
पहले चित्र में दो हँस तालाब में तैर रही थीं। दूसरी चित्र में सर्दी का मौसम का चित्रण मनमोहन रूप में चित्रित किया है।

प्रश्न 16.
चित्रों के आधार पर दो प्रश्न बनाएँ।
Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 4 - 3
उत्तर:
a) इस चित्र में किस समय का चित्रण किया है?
b) चिड़िया कहाँ बैठी है?

Leave a Comment