Teachers recommend solving Kerala Syllabus 9th Standard Hindi Question Paper Set 1 to improve time management during exams.
Kerala Syllabus Std 9 Hindi Model Question Paper Set 1
Time : 90 Minutes
Score : 40
सामान्य निर्देश:
- पहला पंद्रह मिनट कूल ऑफ़ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
- वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें |
सूचना:- ‘झटपट और नटखट कहानी का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 1 और 2 के उत्तर लिखें |
| सर्दियां अभी शुरू नहीं हुई थी | मौसम साफ़ था । चटकीली धुप निकली हुई थी । दोनों भाई मजे में दौड़ते चले गए । नाला पार किया। बाग़ पार किया। खेत पार किया। बरगद को भी पीछे छोड़ दिया | लेकिन पोखर तक पहुँचते-पहुँचते दोनों थक गए और रुक गए | |
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों से विशेषण शब्द चुनकर लिखें | (1)
(क) चटकीली
(ख) थक
(घ) सर्दियाँ
(ग) दौड़ते
उत्तर :
(क) चटकीली
प्रश्न 2.
चार सही प्रस्ताव चुनकर लिखें | (4)
सीखना – सिखाना बचपन से लेकर मृत्यु तक चलने वाली प्रक्रिया है।
नटखट हमेशा खेल और मस्ती में रहता था।
नटखट की यही शरारतें और थीमी गति से चलना, झटपट को परेशान नहीं करती थी ।
बड़ा भाई पाँचवीं कक्षा में पढता है।
नटखट हमेशा रोते हुए स्कूल आता है ।
नटखट को गिट्टी परौना आता ही ।
अथवा
खटपट को तैरना आता है, नटखट को नाव बनाना आता है। आपको क्या-क्या आता है? लिखें|
उत्तर :
सीखना – सिखाना बचपन से लेकर मृत्यु तक चलने वाली प्रक्रिया है।
नटखट हमेशा खेल और मस्ती में रहता था।
बड़ा भाई पाँचवीं कक्षा में पढता है।
नटखट को गिट्टी परौक्षा आता ही ।
अथवा
मुखे खाना बनाना आता है।
मुझे गिटार बजाना आता है।
मुझे हिंदी और अंग्रेजी बोलना आता है।
मुझे तैरना आता है |
सूचना: बहुत दिनों के बाद कविता की ये पंक्तियाँ पढ़ें, प्रश्न 3 और 4 के उत्तर लिखें |
| बहुत दिनों के बाद अबकी मैंने जी भर देखी पकी सुनहली फ़सलों की मुस्कान -बहतु दिनों के बाद |
![]()
प्रश्न 3.
कवि ने बहुत दिनों के बाद किसकी मुस्कान देखी? (1)
(क) आम के पेड़ की
(ख) पकी-सुनहली फसलों की
(ग) बच्चों की
(घ) सूरज की
उत्तर :
(ख) पकी-सुनहली फसलों की |
प्रश्न 4.
कवि और कविता का परिचय देते हुए पंक्तियों का आशय लिखें। (4)
उत्तर :
नागार्जुन का जन्म 30 जून, 1911 में हुआ था | नागार्जुन का वास्तविक नाम वौध्यनाथ मिश्र था| हिंदी में उन्होंने नागार्जुन तथा मैथिली में यात्री उपनाम से साहित्य सृजन किया |
प्रस्तुत कविता ‘बहुत दिनों के बाद’ कवि नागार्जुन के द्वारा लिखित है। कवि इस कविता मैं प्रकृति प्रेम का चित्रं करते हैं । इन पंक्तियों में कवि ने बहुत दिनों के बाद खेतों में पकी हुई और सुनहरी फ़सलों को देख है, जिससे उन्हें अत्यंत प्रसन्नता और संतोष की अनुभूति हुई है। पकी हुई फ़सलों किसान के मेहनत और धैर्य का प्रतिफल होती है, और उनकी मुस्कान कवि के लिए सुख और आनंद का प्रतीक है।
सूचना: बूढी काकी का यह अंश पढ़ें और 5 से 7 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
| आधुनिक हिंदी साहित्य के कालजयी कथाकार प्रेमचंद की एक मार्मिक कहानी है ‘बूढी काकी’ मानवीय करुना की भावना से ओतप्रोत इस कहानी में बुढापे की समस्या को प्रस्तुर किया गया है। |
प्रश्न 5.
प्रेमचंद की ‘बूढ़ी काकी’ कहानी किस भावनात्मक तत्व से ओतप्रोत है? (1)
उत्तर :
मानवीय करुणा की भावना से |
प्रश्न 6.
नमूने के अनुसार लिखें । (1)
| बूढी काकी | वृद्ध समस्या |
| गोदान | …….. |
उत्तर :
कृषक समस्या
प्रश्न 7.
प्रेमचंद की ‘बूढ़ी काकी’ कहानी में मुख्यतः किस समस्या को प्रस्तुत किया गया है?
सूचना:- ‘फूल’ कविता की ये पंक्तियाँ पढ़े और 8 से 10 के प्रश्नों के उत्तर लिखें | (2)
| हवाओं ने कहा- “हमें गंध चाहिए |” मैं चुप रहा मधुमक्खियों ने कहा- “हमें रस चाहिए” मैं चुप रहा तितलियों ने कहा- “हमें कोमल स्पर्श चाहिए” | मैं चुप रहा | |
उत्तर :
प्रेमचंद की बूढी काकी कहानी में बुढ़ापे की समस्या को प्रस्तुत किया गया है ।
प्रश्न 8.
तितलियों ने कवि से क्या माँगा ? (1)
उत्तर :
कोमल स्पर्श
![]()
प्रश्न 9.
निम्नलिखित आशय वाली पंक्तियाँ चुनकर लिखें | (2)
| जब मधुमक्खियाँ कहती हैं, “हमें रस चाहिए,” तो वे अपनी जीविका और अस्तित्व के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की माँग कर रही हैं। कवि का “चुप रहना” यह संकेत देता है कि वह इस प्राकृतिक प्रक्रिया और जीवों की आवश्यकताओं को समझता है, लेकिन उसे पूरा करने में असमर्थ या निष्क्रिय है। |
उत्तर :
मधुमक्खियों ने कहा-
“हमें रस चाहिए”
मैं चुप रहा
प्रश्न 10.
‘फूल’ कविता का अस्वादन टिप्पणी अपने शब्दों में लिखिए | (4)
उत्तर :
रामदरश मिश्र की “फूल” कविता में बाजार में सजे प्लास्टिक के फूलों और वास्तविक फूलों के बीच अंतर को संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया गया है। कवि ने प्लास्टिक की चीजों की भरमार और उनसे उत्पन्न समस्याओं को उजागर किया है।
कविता की शुरुआत बाजार के प्लास्टिक के फूलों की सुंदरता की तारीफ से होती है, जो बिना देखभाल के हमेशा खिले रहते हैं। इसके विपरीत, कवि को अपने आँगन के वास्तविक फूल याद आते हैं, जिनमें जीवन की चंचलता और नश्वरता होती है। घर लौटकर कवि ने अपने आँगन के फूलों को उखाड़ फेंका और प्लास्टिक के फूलों से घर सजा लिया। समय बीतता गया, लेकिन घर के रंग स्थिर बने रहे। हवाओं, मधुमक्खियों, और पत्नी की फूलों की मांग के बावजूद कवि चुप रहा। जब बच्चे ने फूलों की पहचान के लिए फूल मांगे, तो कवि का हृदय हाहाकार कर उठा। उसने प्लास्टिक के फूल तोड़ दिए और आँगन की मिट्टी से जूझना शुरू किया, जिससे प्रकृति की वापसी का संकेत मिला ।
इस कविता का संदेश है कि जीवन में वास्तविकता और प्राकृतिक सुंदरता का कोई विकल्प नहीं हो सकता। हमें अपने जीवन में प्राकृतिक और वास्तविक चीजों को महत्व देना चाहिए ।
सूचना: ‘जब गांधीजी की घडी चोरी चलती गई’ लेख का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 11 और 12 के उत्तर लिखें |
| गांधीजी अपनी धोती से अच्छी तरह बदन लपेटकर उस कमरे में अपनी कुर्सी पर सिकुड़- सिमटकर बैठ गए और कुनमुनाने लगे । लार्ड माउन्टबेटन उनसे बड़ी-बड़ी राजनीति की बातें कर रहे थे और गांधीजी बड़े अनमनेपन से हाँ-हूँ किए जा रहे थे । |
प्रश्न 11.
गांधीजी कमरे में कैसे बैठे हुए थे? (1)
(क) सीधे होकर
(ख) कुर्सी पर सिकुड़ – सिमटकर
(ग) खड़े होकर
(घ) बिस्तर पर लेटकर
उत्तर :
(ख) कुर्सी पर सिकुड़ – सिमटकर
प्रश्न 12.
वाक्य पिरामिड की पूर्ती करें
(लार्ड माउंटबेटन, चाय पार्टी) (2)

उत्तर :

सूचना: ‘फूटबॉल के दिल का राजा’ लेख का यह अंश पढ़ें और 13 से 15 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
| उनके समय में और उसके बाद कमाल के कई खिलाड़ी हुए | अर्जेंटीना में अरफ्रेडो डी स्तीफानो और बाद में डिएगो माराडोना और लायनल मेसी | |
प्रश्न 13.
‘फूटबॉल के दिल का राजा’- किसकी रचना है ? (1)
(क) सोपान जोशी
(ख) राजेश जोशी
(ग) कलाम की
(घ) नेहरू
उत्तर :
(क) सोपान जोशी
प्रश्न 14.
सही विकल्प चुनकर लिखें (1)
(क) वह + का = उसके
(ख) वह + की = उसके
(ग) वह + को = उसके
(घ) वह + के = उसके
उत्तर :
(घ) वह + के = उसके
![]()
प्रश्न 15.
सही मिलान करें | (4)
| लायनल मेसी | जर्मनी |
| योहान क्रायाफ़ | अर्जेंटीन |
| मारडोना | होलैंड |
| फ्रांज़ बेकनबाँअर | अर्जेंटीना |
उत्तर :
| लायनल मेसी | अर्जन्टीना |
| योहान क्रायाफ़ | होलैंड |
| मारडोना | अर्जेंटीना |
| फ्रांज़ बेकनबाँअर | गेर्मानि |
सूचना: ‘घर, पेड़ और आरे की याद कब तक?’ लोककथा का यह अंश पढ़ें और प्रश्न 16 से 17 के उत्तर लिखें|
| दोनों बच्चे हिम्मत के साथ आगे बढ़ते गए । लड़के ने अपनी और बहन की रक्षा के लिए बलूत कें एक पेड़ से एक अच्छी सी टहनी तोड़ कर अपने पास रख ली | |
प्रश्न 16.
लड़के ने अपनी और बहन की रक्षा के लिए क्या किया? (4)
(क) वह पेड़ पर चढ़ गया |
(ख) उसने बलू के पेड़ से एक टहनी तोड़ ली |
(ग) उसने एक पत्थर उठा लिया |
(घ) उसने कुछ नहीं किया |
उत्तर :
(ख) उसने बलू के पेड़ से एक टहनी तोड़ ली |
प्रश्न 17.
माँ-बाप से मिलने पर भाई अपनी डायरी लिखता है। वह डायरी कल्पना करके लिखें | (4)
अथवा
भाई के चरित्र पर टिप्पणी लिखें |
उत्तर :
| दिसंबर 1824 | बुधवार |
| आज मेरे जीवन में एक नया मोड़ हुआ। लंबी यात्रा के बाद घर पहुँचे। आज माँ-बाप से मिलकर उनको गले लगाया | पहले उन्होंने हमें नहीं पहचाना। फिर हम ने उनको बताया । वे बड़े खुश हुए। कितने अच्छे होते है! आँगन के सनोबर का पेड़ और उसकी पत्तियों के बीच से चमकनेवाला तारा | पेड़ पर बैठकर गानेवाले दो पक्षी ही हमें रास्ता बताते रहे । | |
अथवा
इस कहानी के भाई को हमें अधिक पसंद आया, क्योंकि वह उम्मीद, हिम्मत आदि से अपने जीवन की समस्याओं का सामना करता है। भाई अपनी बहन को ठीक तरह संभालता है। उसके मन में अपने देश और माँ-बाप के पास वापस लौटने की बड़ी इच्छा थी | लंबी यात्रा करके और कई मुसीबतों का सामना करके, अपनी, बहन को धैर्य बंधाकर वह अपने घर पहुँच गया | उसने अपने घर को आँगन में खड़े सनोबर के पेड़ को देखकर पहचान लिया। उस पेड़ पर हर सुबह दो छोटे पक्षी बैठकर गा रहे थे |
सूचना: ‘राजा और विद्रोही’ नाटक का यह अंश पढ़ें और प्रश्न 18 और 19 के उत्तर लिखें |
| न्यायाधीश : दरबारी कवि अब विजयी जनता की गौरव गाथा लिख रहा है। राजा : तो आओ मित्र हेम, तुम्हें बधाई ! धन्य तुम्हारा साहस । जाने के पहले तुम्हें दो एक सलाह देना चाहता हूँ । तुम राजचारण के पद को ख़तम कर देना | अब मैं विदा लेता हूँ साथियो! |
प्रश्न 18.
राजा ने विजयी जनता की गौरव गाथा लिखने वाले कवि को क्या सलाह दी ? (1)
(क) कवि को दरबार में बने रहने की सलाह दी ।
(ख) राजचारण के पद को समाप्त करने की सलाह दी |
(ग) अपनी बहादुरी की गाथा लिखने की सलाह दी |
(घ) और कविताएँ लिखने की सलाह दी |
उत्तर :
(ख) राजचारण के पद को समाप्त करने की सलाह दी |
![]()
प्रश्न 19.
सबसे बलवान राजा बनेगा। इस विचार से आप कहाँ तक सहमत है? (4)
अथवा
सेनापति के कहने के अनुसार हेम ने किस प्रकार राजा का अपमान किया?
उत्तर :
इस विचार से मैं सहमत नहीं हूँ क्योंकि बलवान राजा बनने की संभावना नहीं है। प्रजाओं की देखभाल अच्छी तरह निभानेवाला ही राजा बन सकते हैं ।
अथवा
सेनापति के कहने के अनुसार जब राजा हेम के मकान के सामने से गुज़र रहे थे तब वह खिड़की के पास खड़े होकर जंभाई ले रहा था | इस तरह हेम ने राजा का अपमान किया |