Kerala Syllabus Class 9 Hindi Model Question Paper Set 5

Teachers recommend solving Kerala Syllabus 9th Standard Hindi Question Paper Set 5 to improve time management during exams.

Kerala Syllabus Std 9 Hindi Model Question Paper Set 5

Time : 90 Minutes
Score : 40

सामान्य निर्देश:

  • पहला पंद्रह मिनट कूल ऑफ़ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
  • वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें |

सूचना: ‘घर’ कहानी का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 1 और 2 के उत्तर लिखें |

“हमारी तरह दीवारों, खिडकियों या छत से उनका ख़ास लेना नहीं है। ” ततैया ने कहा । “ख़ास क्या, उनका
तो कुछ भी लेना-देना नहीं है”। मकड़ी ने बहुत कम समय में ही यह बात समझ आ गई थी, इसलिए ज़ोर देकर बोली|

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनकर लिखें | (1)
(क) हम + री = हमारी
(ख) हमा+री = हमारी
(ग) हम + आरी = हमारी
(घ) हम + की = हमारी
उत्तर :
(घ) हम + की = हमारी

प्रश्न 2.
चार सही प्रस्ताव चुनकर लिखें। (4)

  • इस कविता में प्लास्टिक फूलों की स्थायी सुन्दरता को दर्शाती है |
  • ये फूल मौसम के बदलाव के हमेशा खिले रहते है |
  • यह असली फूलों की विशेषताओं को नज़रअंदाज़ करते हुए कृत्रिमता की महिमा को दर्शाता है ।
  • प्लास्टिक के फूलों के कारण घर में परिवर्तन नहीं है ।
  • बाच्चे असली फूलों की पहचान और उनकी विशेषताओं को समझना नहीं चाहता है ।
  • हवा, मधुमक्खी, तितली आदि प्लास्टिक के फूलों से असंतुष्ट हैं |

अथवा

हम प्रकृति को कैसे बचा सकते हैं? टिप्पणी लिखें
उत्तर :

  • इस कविता में प्लास्टिक फूलों की स्थायी सुन्दरता को दर्शाती है |
  • यह असली फूलों की विशेषताओं को नज़रअंदाज़ करते हुए कृत्रिमता की महिमा को दर्शाता है |
  • प्लास्टिक के फूलों के कारण घर में परिवर्तन नहीं है ।
  • हवा, मधुमक्खी, तितली आदि प्लास्टिक के फूलों से असंतुष्ट हैं |

अथवा

प्रकृति को बचाने के लिए हमें कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। सबसे पहले, हमें अपने रोजमर्रा के जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करना होगा, जैसे कि प्लास्टिक का कम उपयोग करना और कागज की रिसाइक्लिंग | इसके अलावा, हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना चाहिए, क्योंकि ये हवा को साफ करते हैं और जलवायु को संतुलित रखने में मदद करते हैं। हमें पानी और ऊर्जा का सही उपयोग करना चाहिए, ताकि इनकी बर्बादी न हो। साथ ही, हमें स्वच्छता और साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए, ताकि प्रदूषण कम हो सके। सामूहिक प्रयासों से ही हम प्रकृति की सुरक्षा कर सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुंदर पर्यावरण छोड़ सकते हैं।

सूचना: ‘फूल’ कविता की ये पंक्तियाँ पढ़ें, प्रश्न 3 और 4 के उत्तर लिखें |

घर पहुँचते ही उन्हें उखाड़ फेंका
और दहकते हुए बाज़ार को सज़ा दिया
घर के पूरे अंतराल में
दिन बीते
महीने बी
मौसम बीते
सारा घर एकरस इन रंगों में डूबा रहा |

प्रश्न 3.
घर किसमें डूबा रहा? (1)
(क) शांति
(ख) अंधकार
(ग) रंगों
(घ) संगीत
उत्तर :
(ग) रंगों

Kerala Syllabus Class 9 Hindi Model Question Paper Set 5

प्रश्न 4.
‘सारा घर एकरस इन रंगों में डूबा रहा’ इसका मतलब क्या है? (4)

सेनापति: आज मेरे पास कोई अधिकार नहीं है महाराज |
राजा: न्यायाधीश! ऐसे बदमाशों को तुम सज़ा क्यों नहीं देते ?
न्यायाधीश: इसलिए कि न्याय इन्हींके हाथ में है। और इनके साथ पूरी सेना भी है |
आप भी अब खामोश रहिए | राजमुकुट उतार दीजिए | जनता की भीड़ में मिल जाइए |

उत्तर :
इसका मतलब है कि प्लास्टिक के फूलों के कारण घर में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा था। उनकी एकरूपता ने घर के वातावरण को एकरस और बेजान बना दिया था, जो कि असली फूलों की ताजगी और विविधता से रहित था ।

सूचना: ‘राजा और विद्रोही’ नाटक का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 5 से 7 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

प्रश्न 5.
न्याय किसके हाथ में है? (1)
उत्तर :
बदमाशों

प्रश्न 6.
जनता की भीड़ में जाना इसका मतलब क्या है ? (1)
उत्तर :
पूरा अधिकार नष्ट होकर राजा एक साधारण आदमी हो गया । यही इसका मतलब है |

प्रश्न 7.
कोष्टक के उचित परसर्ग चुनकर रिक्त स्थान भरें। (2)
(का, के)
नाटक ___ पात्र मंच पर आते हैं |
बच्चों ___ नाटक जोशीला था |
उत्तर :
नाटक … के … पात्र मंच पर आते हैं ।
बच्चों ….का…… नाटक जोशीला था |

सूचना: ‘जन जन का चेहरा एक’ कविता का यह अंश पढ़ें और 8 से 10 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें |

पृथ्वी के गोल चारों ओर के धरातल पर
है जनता का दल एक, एक पक्ष ।
जलता हुआ लाल कि भयानक सितारा एक
उद्दीपित उसका विकराल सा इशारा एक ।

प्रश्न 8.
“जलता हुआ लाल कि भयानक सितारा एक” किसका प्रतीक है? (1)
उत्तर :
क्रांति

प्रश्न 9.
समान आशय वाली पंक्तियाँ चुनकर लिखें:- (2)

शोषितों के सपने का जलता लाल सितारा एक है।

उत्तर :
“जलता हुआ लाल कि भयानक सितारा एक |”

प्रश्न 10.
कवि ने सितारे को भयानक क्यों कहा है? सितारे का इशारा किस ओर है ? (4)
उत्तर :
कवि ने सितारों को भयानक कहा क्योंकि उनकी चमक इतनी विकराल और भयानक है। समय आने पर वह एक लाल ज्वाला की तरह लाल हो जाता है। सितारा एक संघर्षशील जनता की ओर संकेत करता है जो शोषण करने वालों के लिए काल बन सकती है और एक भयानक और विचित्र रूप ले सकती है।

सूचना: ‘फुटबॉल के दिल का राजा’ का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 11 और 12 के उत्तर लिखें |

फुटबॉल की लोकप्रियता पेले की ख्याति के साथ दुनिया भर मैं फैली | और यह सब उन्होंने तब किया जब अफ्रीकी मूल के काले वर्ण के लोगों का दुनिया भर में अपमान होता था | उन्हें कमतर आँका जाता था |

प्रश्न 11.
फुटबॉल की लोकप्रियता किस खिलाड़ी की ख्याति के साथ दुनिया भर में फैली ? (1)
(क) डिएगो माराडोना
(ख) लियोनेल मेस्सी
(ग) पेले
(घ) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
उत्तर :
(ग) पेले

प्रश्न 12.
वाक्य पिरामिड की पूर्ती करें। (2)
पेले की, फुटबॉल की लोकप्रियता)
Kerala Syllabus Class 9 Hindi Model Question Paper Set 5 1
उत्तर :
Kerala Syllabus Class 9 Hindi Model Question Paper Set 5 2

सूचना: ‘झटपट और नटखट’ कहानी का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 13 से 15 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

झटपट को तैरना आता था | उसने झट अपना बस्ता पीठ से उतारकर पुल की मुंडेर पर रखा और नदी में कूद पड़ा | थोड़ी दूर तैरने के बाद ही उसने नटखट को पकड़ लिया और किनारे पर ले आया |

प्रश्न 13.
झटपट ने नदी में कूदने से पहले क्या किया? (1)
(क) उसने अपने जूते उतारे
(ख) उसने अपने बस्ते को मुंडेर पर रखा
(ग) उसने तैरना सीखा
(घ) उसने नटखट को पुकारा
उत्तर :
(ख) उसने अपने बस्ते को मुंडेर पर रखा

प्रश्न 14.
सही विकल्प लिखें | (1)
(क) नदी- जल
(ख) नदी- सरिता
(ग) नदी – तरंग
(घ) नदी – हिम
उत्तर :
(ख) नदी- सरिता

प्रश्न 15.
सही मिलान करें । (4)

नटखट
झटपट
को कागज़ की नाव बनाना आता है।
नदी में तैरना आता है ।
शिकायत करता है
बाग़ से आम तोड़ता है |

उत्तर :
नटखट को कागज़ की नाव बनाना आता है ।
झटपट को नदी मैं तैरना आता है ।
नटखट बाग़ से आम तोड़ता है
झटपट माँ से शिकायत करता है ।

सूचना: ‘घर, पेड़ और तारे की याद’ लोककथा का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 16 और 17 के उत्तर लिखें |

उत्तरी ध्रुव के पड़ोस में जो देश हैं उनमें फ़िनलैंड भी है । उसकी सीमाएं रूस से मिलती हैं | करीब दो सौ साल पहले फ़िनलैंड को युद्ध में बहुत नुकसान हुआ | शहरों को जला दिया गया | फ़सलों नष्ट हो गई | हज़ारों लोग मारे गए |

प्रश्न 16.
‘घर, पेड़ और तारे की याद’ किसने लिखा है? (1)
(क) मंगलेश डबराल
(ख) प्रभात
(ग) राजेश जोशी
(घ) रामनरेश त्रिपाठी
उत्तर :
(क) मंगलेश डबराल

प्रश्न 17.
सही मिलान करें | (4)

पात्र कथन
भाई मुझे पता था कि आज कोई अच्छी बात होनेवाली है ।
अभिभावक भाई, हम खडी पहाड़ियों पर कैसे पहूँचेगे |
बहन घर लौटते हुए तुम मुसीबत में ही पड़ेगे |
माँ अब हमें अपना घर मिल गया है | हमारी भटकन ख़त्म हो गई है।

अथवा

युद्ध के शिकार लोगों को कौन -कौन सी परेशानियाँ झेलनी पड़ती है ?
उत्तर :

पात्र कथन
भाई अब हमें अपना घर मिल गया है । हमारी भटकन ख़त्म हो गई है।
अभिभावक घर लौटते हुए तुम मुसीबत में ही पड़ेगे |
बहन भाई, हम खड़ी पहाड़ियों पर कैसे पहूँचेगे |
माँ मुझे पता था कि आज कोई अच्छी बात होनेवाली है

अथवा

शहरों को जला दिया गया। फसलें नष्ट हो गई। हज़ारों लोग मारे गए। हज़ारों मौतों के बाद कई बीमारियाँ फैल गई। हज़ारों लोग अपने घरों को छोड़कर जाने के लिए मज़बूर हो गए। कुछ लोगों को दुश्मनों की सेना पकड़ कर ले गई। बहुत से परिवारों में माता – पिता और बच्चे भी अलग-अलग हो गए।

सूचना:’कब-तक?” कविता का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 18 और 19 के उत्तर लिखें |

कब तक जोहते रहोगे
अपनी पहचान जानने
केलिए दूसरे का मूँह
और कब तक आसरे में
रहोगे कि कोई आए |
और तुम्हारे लिए लड़ें |
कब तक खुश होते रहोगे
कि उनकी कहानी में तुम्हारा ज़िक्र है
कि तुम्हारा इतिहास
तुमने नहीं उसने लिखा है |

प्रश्न 18.
‘सहारा’ केलिए कविता में प्रयुक्त शब्द कौन सा है ? (1)
(क) ज़िक्र
(ख) आसरा
(ग) इतिहास
(घ) पहचान
उत्तर :
(ख) आसरा

प्रश्न 19.
कवि और कविता का परिचय देते हुए कवितांश का आशय लिखें | (4)
अथवा
इस कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखिए |
उत्तर :
‘कब तक’ कविता में कवयित्रि वन्दना टेटे ने आत्म सम्मान के बारे में लिखा है। आत्म सम्मानवाले व्यक्ति अपनी पहचान केलिए और अपने लिए लड़ने के लिए दूसरों का सहारा नहीं लेता है। वह अपने संबन्ध में कहानी और इतिहास में लिखी वर्णना देखकर खुश नहीं होता । वह अपने उद्धार केलिए अवतारों का आगमन और अपने दु:ख दूर करनेवालों का इन्तज़ार नहीं करता है। समय के बदलने के साथ सबको बदलना है। कोई अपना निवाला नहीं देता है और दूसरों को गाली देकर स्वयं अपमानित होना नहीं चाहता है। अंत में कवयित्री कहती है कि आत्म सम्मान ही सबसे बड़ी चीज़ है ।

Leave a Comment