Students can read Kerala SSLC Hindi Board Model Paper March 2019 with Answers and Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Papers with Answers helps you to score more marks in your examinations.
Kerala Syllabus Class 10 Hindi Board Model Paper March 2019 with Answers
Time: 1½ Hours
Total Score: 40
सामान्य निर्देश :
- पहला 15 मिनट कूल ऑफ़ टाईम है।
- इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
सूचना : ‘गुठली तो पराई है’ कहानी का अंश पढ़ें, प्रश्न 1 और 3 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
| “अरे छोरी, लोग नाम तो तेरी माँ को ही रखेंगे। कहेंगे कुछ सिखाया ही नहीं। ऐसे ही करेगी क्या अपने घर जाकर?” गुठली बोली, “अपना घर? यही तो है मेरा घर, जहाँ मैं पैदा हुई।’ बुआ हँसके बोली, “अरी बेवकूफ यह घर तो पराया है। बाकी लड़कियों की तरह तू भी किसी और की अमानत है।” |
प्रश्न 1.
सही प्रस्ताव चुनकर लिखें। (1)
बुआ की राय में लड़कियों के लिए…..
(क) पिता का घर ही अपना घर है।
(ख) पति का घर ही अपना घर है।
(ग) भाई का घर ही अपना घर है।
(घ) बहन का घर ही अपना घर है।
उत्तर:
(ख) पति का घर ही अपना घर है।
प्रश्न 2.
‘तेरी’ में निहित सर्वनाम कौन-सा है? (1)
(क) तुम
(ख) आप
(ग) तू
(घ) वह
उत्तर:
(ग) तू
प्रश्न 3.
कहानी के इस प्रसंग के आधार पर पटकथा का एक दृश्य तैयार करें। (4)
उत्तर:
सीन सं: 6.
स्थान : गुठली का घर
समय : सुबह दस बजे
पात्र : (1) बुआ (साठ साल)
(2) गुठली (पंद्रह साल)
वेशभूषा : बुआ साड़ी ब्लाउज़ पहनी है।
गुठली सलवार-कमीज़ पहनी है।
![]()
संवाद
बुआ : (गुस्से में) ऐसे ही करेगी क्या अपने घर जाकर?
गुठली : (आश्चर्य) अपना घर?
बुआ : हाँ अपना घर।
गुठली : यही तो है मेरा घर, जहाँ मैं पैदा हुई।
बुआ : (हँसते हुए) अरी बेवकूफ, यह घर तो पराया है।
गुठली : (गुस्से में) मैं नहीं मानती।
बुआ : (समझाते हुए) अरी, तू भी किसी ओर की अमानत है।
गुठली : (गुस्से में) नहीं नहीं।
(चली जाती है।)
सूचनाः ‘ऊँट बनाम रेलगाड़ी’ संस्मरण का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 4 और 5 का उत्तर लिखें।
| तीन बार लेने का फायदा यह हुआ कि सवारों को दम निकल जाने का अभिनय नहीं करना पड़ेगा। जटायु की हालत तो ऐसी थी कि किसी तरह जान छूटे। तीसरी बार दृश्य सही तरह से फिल्मा लिया गया। |
प्रश्न 4.
यहाँ ‘दम निकल जाना’ का मतलब है- (1)
(क) थक जाना
(ख) मर जाना
(ग) समय बीत जाना
(घ) साँस निकल जाना
उत्तर:
Out of Syllabus
प्रश्न 5.
जटायु डर-डरकर ऊँट पर सवार करता है। उस दिन के अनुभवों को जटायु अपना डायरी में लिखता है। जटायु की संभावित डायरी लिखें। (4)
उत्तर:
Out of Syllabus
सूचना: ‘अकाल और उसके बाद’ कवितांश की पंक्तियाँ पढ़ें, 6 से 8 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
दाने आए घर के अंदर कई दिनों के बाद
धुआँ उठा आँगन से ऊपर कई दिनों के बाद
चमक उठीं घर भर की आँखें कई दिनों के बाद
कौए ने खुजलाई पाँखें कई दिनों के बाद।
प्रश्न 6.
‘आँखें चमक उठीं’ का तात्पर्य है- (1)
(क) घर के सभी बीमार हो गए।
(ख) घर के सभी बेसहारे हो गए।
(ग) घर के सभी दुखी हो गए।
(घ) घर के सभी संतुष्ट हो गए।
उत्तर:
घर के सभी संतुष्ट हो गए।
प्रश्न 7.
‘घर भर की आँखें’ – कवि के अनुसार यहाँ घर के सदस्य कौन-कौन हैं? (2)
उत्तर:
‘घर भर की आँखें’ से मतलब है कि घर के तथा घर के आसपास रहनेवाले जीव जैसे कुतिया, चूहा, छिपकलियाँ, कौआ, आदि।
प्रश्न 8.
‘खेती नहीं तो खाना नहीं’ – खेती के विकास की आवश्यकता का संदेश देते हुए पोस्टर बनाएँ। (4)
अथवा
खाना जीवों की आधारभूत आवश्यकता है। खेती के महत्व पर लघु लेख लिखें। (लेख 80 शब्दों का हो)
उत्तर:

लघु लेख
खाना जीवों की आधारभूत आवश्यकता है।
खाना कोई भी जीवों की आधारभूत आवश्यकता है। खाना नहीं है तो कोई भी जीव अपनी जिंदगी को आगे नहीं लें जा सकती हैं। अकाल की वजह से केवल मनुष्य ही नहीं अन्य जीव भी मुसीबत में पड़ जाते हैं। अकाल के कई कारण होते हैं।
आज की पीढ़ी खेती के महत्व को भूल जाते हैं। नई पीढ़ी खेती से मुँह मोड़ कर आ रही है। सब लोग सफ़ेदपोश नौकरी के पीछे पड़े रहे हैं। हमारे राज्य में खेत और खेती दिन व दिन कम होता जा रहा है। नई पीढ़ी का दायित्व है खेती के प्रति रुचि पैदा होना। सब लोग खेती के महत्व को समझें और खेती की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए।
सूचना: ‘ठाकुर का कुआँ’ कहानी का यह अंश पढ़ें, पश्न 9 और 11 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
| ठाकुर ‘कौन है, कौन है?’ पुकारते हुए कुएँ की तरफ आ रहे थे और गंगी जगत से कूदकर भागी जा रही थी। घर पहुँचकर देखा कि जोखू लोहा मुँह से लगाए वही मैला गंदा पानी पी रहा है। |
पश्न 9.
गंगी ठाकुर के कुएँ से पानी ले नहीं सकती थी। क्यों? (1)
(क) ठाकुर के कुएँ का पानी गंदा था।
(ख) ठाकुर के कुएँ में जानवर मरा पड़ा था।
(ग) गंगी निम्न जाति की मानी जाती थी।
(घ) ठाकुर का कुआँ गाँव के उस सिरे पर है।
उत्तर:
(ग) गंगी निम्न जाति की मानी जाती थी।
![]()
पश्न 10.
‘जोखू’ के स्थान पर ‘गंगी’ का प्रयोग करके वाक्य का पुनर्लेखन करें।
जोखू गंदा पानी पी रहा है।
गंगी गंदा पानी पी …………..। (1)
उत्तर:
1गंगी गंदा पानी पी रही है।
पश्न 11.
गंगी पानी लिए बिना घर आती है तब जोखू मैला-गंदा पानी पी रहा था। इस प्रसंग पर गंगी और जोखू के बीच की संभावित बातचीत लिखें। (बातचीत में पाँच विनिमय हों) (4)
अथवा
संकेतों की सहायता से गंगी की चरित्रगत विशेषताओं पर टिप्पणी लिखें। (टिप्पणी 80 शब्दों की हो)
- पति से प्यार रखनेवाली।
- रिवाज़ी पाबंदियों का विरोध करनेवाली।
- जातीय असमता के विरुद्ध सोचनेवाली।
उत्तर:
गंगी : अरे…. आप क्या कर रहे हैं?
जोखू : क्या करूँ मैं?
गंगी : गंदा पानी पी रहे हैं?
जोखू : क्या तुम्हें पानी मिला?
गंगी : नहीं। पानी लेनेवाली थी तब तक ठाकुर आ गया।
जोखू : हे भगवान! तुम्हें देख लिया क्या?
गंगी : नहीं, नहीं देखा था।
जोखू : चलो अंदर चलो।
चरित्र चित्रण
हिम्मतवाली गंगी
गंगी प्रेमचंद की कहानी ‘ठाकुर का कुआ’ का मुख्य स्त्री. पत्र है। वह जोखू की पत्नी है। वह निम्न वर्ग की नारी है। वह अपने पति से बहुत प्यार करती है। इसलिए रात के समय ठाकुर के कुएँ से पानी भरने निकल जाती है। वह एक हिम्मतवाली नारी है। वे ठाकुरों और साहुओं के अन्यायों के विरुद्ध आवाज़ उठानेवाली है। छुआछूत और अन्य अन्यायों के विरुद्ध सोचनेवाली है। वे स्वयं सामाजिक असमानता का शिकार है।
सूचना: ‘बीरबहूटी’ का अंश पढ़ें और 12 से 15 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
| पाँचवीं कक्षा का रिज़ल्ट आ गया। दोनो छठी में आ गए। यह स्कूल पाँचवीं तक ही था। “साहिल अब तुम कहाँ पढ़ोगे?” बोले ने पूछा। “और तु कहाँ पढ़ोगी बेला?” साहिल ने पूछा। “मेरे पापा कह रहे थे कि तुझे राजकीय कन्या पाठशाला में पढ़ाएँगे और तुम?” “मुझे अगले साल अजमेर भेज देंगे। वहाँ एक होस्टल है, घर से दूर वहाँ अकेला रहूँगा।” |
पश्न 12.
नमूने के अनुसार वाक्य का पुनर्लेखन करें। (1)
| बेला पाठशाला में पढ़ती है। | बेला पाठशाला में पढ़ेगी। |
| साहिल पाठशाला में पढ़ता है। | ___________________ |
उत्तर:
साहिल पाठशाला में पढ़ेगा।
पश्न 13.
बेला और साहिल अब फुलेरा के स्कूल में नहीं पढ़ सकते। क्यों? (1)
उत्तर:
क्योंकि फूलेरा के स्कूल से पाँचवीं तक ही कक्षाएँ थी।
![]()
पश्न 14.
मान लें, साहिल अजमेर से बेला के नाम पत्र लिखता है। संकेतों की सहायता से साहिल का संभावित पत्र लिखें। (पत्र का कलेवर 70 शब्दों का हो) (4)
- नया स्कूल और नए दोस्त
- होस्टल का अकेलापन
- फुलेरा के स्कूल की यादें
उत्तर:
अजमेर,
दिनांक
प्रिय बेला,
नमस्ते।
तुम कैसी हो बेला? तुम्हारी स्कूल कैसी है? मैं यहाँ होस्टल में रहता हूँ। तुम्हारे घर में माँ-बाप सब ठीक हैं न?
मुझे यहाँ कुछ नए मित्र मिल गया है। ये सब अच्छे हैं। लेकिन तुम्हारे जैसी कोई नहीं है। होस्टल में मैं अकेलापन महसूस कर रहा हूँ। होस्टल के खाने-वाने कुछ अच्छे नहीं है। सच में हमारे पुराने स्कूल की यादें बहुत सता रही है। सुबह-सुबह निकलना, बीरबहूटियों को खोजना, गाँधी चौक में लंगड़ी टाँग खेलना, मस्ती करना, सब बहुत याद आ रहा है। सुरेंदर माटसाब से डरना आदि कभी. कभी याद आता है। हमारे नए टीचर बहुत अच्छी है। राधा टीचर। तुम्हारी पढ़ाई कैसी चल रहीं है?
बस अब इतना ही बाकी अगले पत्र में घर में सब को मेरा प्रणाम।
तुम्हारा प्रिय मित्र,
साहिल,
(हस्ताक्षर)
सेवा में
नाम
पता
सूचना: ‘बसंत मेरे गाँव का’ लेख का यह अंश पढ़ें, 15 से 17 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
| बसंत फूलदेई का त्योहार लेकर आता है। देर शाम तक बच्चे फूल चुनते हैं। इन फूलों को रिंगाल से बनी खास तरह की टोकरियों में रखा जाता है। टोकरियों को रात भर पानी से भरी गागरों के ऊपर रखा जाता है ताकि वो सुबह तक मुरझा न पाएँ। सुबह पौ फटते ही बच्चों की टोलियाँ गाँव भर में घूमती हैं। |
पश्न 15.
फूलदेई का त्योहार किस ऋतु में मनाया जाता है? (1)
(क) शिशिर ऋतु में
(ख) बसंत ऋतु में
(ग) वर्षा ऋतु में
(घ) शरद ऋतु में
उत्तर:
(ख) बसंत ऋतु
पश्न 16.
फूल न मुरझाएँ; इसके लिए बच्चे क्या करते हैं? (2)
उत्तर:
फूलों को रिंगाल से बनी खास तरह की टोकरियों में रखा जाता है। टोकरियों को रात भर पानी से भरी गागरों के ऊपर रखा जाता है।
पश्न 17.
आशय का विस्तार करके वाक्य पिरामिड की पूर्ति करें। (2)

उत्तर:
- टोलियाँ गाँव भर में घूमती है।
- बच्चों की टोलियाँ गाँव भर में घूमती है।
सूचना: कहानी का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 18 और 19 का उत्तर लिखें।
| दिन के उजाले में मैं खाली बैठ रहा था। तभी मुझे एक चीख सुनाई दी। मैं फौरन नीचे दौड़ा। मैंने देखा कि एक छोटी सी चिड़िया मेरी माँ के पास गिरी हुई थी। वह घायल थी। मेरे पिताजी ने उसका उपचार किया। वह धीरे-धीरे ठीन होने लगी। एक दिन वह उड़ गई। मैं बहुत खुश हुआ। |
पश्न 18.
बच्चा क्यों फौरन नीचे दौड़ा? (1)
उत्तर:
किसी की चीख सुनकर बच्चा फौरन नीचे दैड़।
![]()
पश्न 19.
आशय समझकर सही मिलान करें। (4)
| खाली बैठते मुझे | उपचार किया |
| नीचे जाकर देखा कि | चिड़िया उड़ गई |
| पिताजी ने चिड़िया का | एक चीख सुनाई दी |
| ठीक होने के बाद | एक चिड़िया गिरी हुई थी |
उत्तर:
- खाली बैठते मुझे एक चीख सुनाई दी।
- नीचे जाकर देखा कि एक चिड़िया गिरी हुई थी।
- पिताजी ने चिड़िया का उपचार किया।
- ठीक होने के बाद चिड़िया उड़ गई।