Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 5

Reviewing solved Hindi Question Paper Class 10 Kerala Syllabus Set 5 helps in understanding answer patterns.

Hindi Class 10 Kerala Syllabus Model Question Paper Set 5

Time: 90 Mts.
Total Score: 40 Marks

सामान्य निर्देश:

  1. पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
  2. वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें।

I. सूचना: ‘व्हाइट कैप’ कहानी का यह अंश पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

‘तब खिलाड़ी की कमी की पूर्ति केशव से की जाती। मगर दूर इमारतों से, झाडियों से, गंदी नाली से बॉल लेने
का जिम्मा केशव का ही होता, चाहे वह दोनों टीमों में किसी का भी हिस्सा हो ।’

Question 1.
‘किसीका’ इसमें प्रयुक्त सर्वनाम कौन-सा है? (1)
Answer:
कोई

Question 2.
यहाँ केशव के प्रति लड़कों का कौन-सा मनोभाव स्पष्ट है? (2)
Answer:
पहले लड़कों ने केशव को अपनी हँसी-मज़ाक का
विषय बना लिया था। फिर उसे कुछ काम सौपने लगे
जैसे किसी लड़के को घर जाकर बुलाना, दूर जानेवाली बॉल को उठाकर लाना आदि।
यहाँ केशव के प्रति लड़कों की उपेक्षा मनोभाव स्पष्ट है।

Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 5

Question 3.
चार सही प्रस्ताव चुनकर लिखें। (4)
केशव के माता-पिता शहर में अस्थायी डेरे में रहते थे।
केशव अमीर परिवार का लड़का था।
केशव के मन में क्रिकेट खेलने की बड़ी इच्छा थी।
क्रिकेट खेलनेवाले लड़कों से केशव बुरा व्यवहार करता था।
किसी इमारत से गिरकर केशव को चोट लगी थी।
केशव सबकी सहायता करने में तत्पर था।
Answer:
केशव के माता-पिता शहर में अस्थायी डेरे में रहते थे।
केशव के मन में क्रिकेट खेलने की बड़ी इच्छा थी।
किसी इमारत से गिरकर केशव को चोट लगी थी।
केशव सबकी सहायता करने में तत्पर था।

अथवा
केशव के चरित्र पर टिप्पणी लिखें।
Answer:
केशव कहानी का नायक है। वह गरीब मज़दूर परिवार का लड़का है। उसे अपने माता-पिता से बड़ा प्रेम है। तीसरी कक्षा की परीक्षा के बाद वह अपने गाँव से माता-पिता के पास शहर जाने के लिए ज़िद करता है। शहर जाकर केशव क्रिकेट खेलनेवाले कुछ लड़कों से मिलता है। वे उससे उपेक्षा का व्यवहार करते हैं। लड़के उसे अपनी टीम में भी शामिल न करते हैं। पर केशव किसी इमारत पर गिरी बॉल लेने में उनकी सहायता करता है। इस श्रम में वह बुरी तरह घायल भी हो जाता है। पर उसके मन में किसीसे विद्वेष की भावना नहीं। इसलिए ही सब अंत में अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इस तरह केशव का चरित्र सबको प्रभावित करता है। उसके सद्गुणों का अनुभव हमें कहानी के आरंभ लेकर अंत तक मिलता है।

II. सूचना: ‘मधुर वचन’ दोहा पढ़ें औप 4 और 5 के उत्तर लिखें।

ऐसी बाणी बोलिए, मन का आपा खोय।
अपना तन सीतल करैं, औरन को सुख होय।

Question 4.
‘आपा’ का समानार्थी शब्द कौन सा है?
(कृपा, अहंकार, सुख, भाषा) (5)
Answer:
अहंकार

Question 5.
दोहा का आशय अपने शब्दों में लिखें। (4)
Answer:
इस दोहे के रचयिता महात्मा कबीरदास हैं। इसके द्वारा कवि लोगों को उपदेश देते हैं कि मन का अहंकार छोड़कर मुँ से ऐसे मीठे वचन बोलें कि तुम्हारा अपना शरीर शीतल हो जाए, साथ ही सुननेवालों को भी सुख मिले। मधुर वचन की यही विशेषता है कि वह कहनेवाला और सुननेवाला दोनों को सुख प्रदान करता है।

III. सूचना : ‘परी लड़की’ कहानी का यह अंश पढ़ें, और 6 और 7 के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

” क्या वो बहुत पहले की मेरी परी लड़की हो सकती है ? डिनर के बाद, रोमा और मैं रेत पर चले। रेत । समुद्र के झाग। डूबता सूरज। मुझे जानना था कि क्या वह वही थी।

Question 6.
सही मिलान करें। (3)

(क) हरमन (त) उसे सेब फेंककर देती थी।
(ख) परी लड़की (थ) भोजन नहीं मिलता था।
(ग) वहाँ उसे ठीक तरह से (द) कैदी शिविर में था।

(क) – (क – द) – (ख – त) – (क – थ)
(ख) – (क – थ) – (ख – द) – (ग – त)
(ग) – (क – त) – (ख – द ) – (ग – थ)
Answer:

(क) हरमन (द) कैदी शिविर में था।
(ख) परी लड़की (त) उसे सेब फेंककर देती थी।
(ग) वहाँ उसे ठीक तरह से (थ) भोजन नहीं मिलता था।

Question 7.
प्रस्तुत प्रसंग पर हरमन और रोमा के बीच की बातचीत लिखें। (4)
Answer:
हरमन : रोमा, मुझे तुम परिचित सी लगती हो।
रोमा : परिचित ! वह कैसे?
हरमन : कई वर्ष पहले क्या तुम एक लड़के के लिए सेब देती थी?
रोमा : कहाँ ?
हरमन : एक कैदी शिविर के पास।
रोमा : हाँ, हाँ, कैदी शिविर के एक लड़के के लिए।
हरमन : क्या उसने यही कहा था कि तुम मेरी परी लड़की हो?
रोमा : हाँ, मुझे अच्छी तरह याद है।
हरमन : वही लड़का मैं हूँ। तुम मेरी परी लड़की हो।
रोमा : यह तो बड़ी आश्चर्य की बात है!

IV. सूचना: ‘पैदल चलता हुआ आदमी’ कविता की पंक्तियाँ पढ़ें और 8 और 9 के उत्तर लिखें।

चमकदार सड़क पर चल रहे कारों
के हुजूम में कितना निरीह दिख रहा है
पैदल चलता हुआ आदमी

Question 8.
यहाँ कौन पैदल चल रहा है? (1)
(आदमी, कार, चमकदार, लोग)
Answer:
आदमी

Question 9.
‘समाज के निर्माण में आम जन की भूमिका’ के विषय में लेख लिखिए। (2)
Answer:

V. सूचना: ‘खिड़की’ कहानी का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 10 और 11 के उत्तर लिखें।सर्दी हल्की-हल्की दस्तक देने लगी थी। इसलिए सोचा चलो इस

बार एसी के बजाय जनरल कोच से सफर का आनंद लिया जाए। पहले बीवी-बच्चे जनरल से जाने पर कुछ नाराज़ हुए, पर फिर थोड़ी ना नुकुर के बाद मान गए।

Question 10.
यात्रा का समानार्थी शब्द कौन-सा है?
( सर्दी, सफर, नाराज़, दस्तक) (2)
Answer:

Question 11.
वाक्य पिरमिड़ की पूर्ति करें।
(पत्नी के साथ, जनरल कोच में, यात्रा करने का) (3)
Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 5 - 3
Answer:
Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 5 - 4

VI. सूचना: ‘व्हाइट कैप’ कहानी का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 12 से 14 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

“अब आधा दिन बचा है और पास में कोई दुकान भी नहीं है। ”
सभी लड़के भुनभुनाते हुए नीम की छाया में ही निराश बैठ गए।
Answer:

Question 12.
‘गंदी गली’ से बॉल लाने का जिम्मा केशव का ही होता।’ इस वाक्य में विशेषण शब्द कौन-सा है? (1)
Answer:
गंदी

Question 13.
लड़कों ने केशव को ‘टार्जन’ क्यों कहा? (2)
Answer:
क्योंकि केशव ने निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़कर बॉल ले ली थी।

Question 14.
कहानी के अंत में केशव के प्रति लड़कों के मनोभाव में बदलाव आता है। केशव गाँव पहुँचने के बाद अपने अनुभव डायरी में लिखता है। वह डायरी लिखें। (2)
Answer:

05/10/2025
मंगलवार

आज मैं अपना गाँव वापस आया हूँ। मेरे माता-पिता शहर में कितना कष्ट सह रहे हैं। यह देखने का अवसर मुझे मिल गया। साथ ही क्रिकेट खेलने का कुछ अवसर भी। पर मैं बॉल लेने के लिए किसी इमारत की तीसरी मंजिल पर गया था। वहाँ से गिरकर चोट भी लगी। पर मुझे कुछ अच्छे दोस्त मिले। उन्होंने क्रिकेट के कुछ सामान भी मुझे दे दिए। अब मुझे स्वस्थ होने के लिए घर में कुछ दिन ज़रूर आराम करना है। फिर कभी शहर जाकर सबसे मिलना भी है।

अथवा
चर्चा करें और लिखें, कहानी का कौन-सा पात्र आपको सबसे पसंद आया और क्यों?
Answer:

पात्र का नाम – केशव

ईद-उल-फितर दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लिए एक विशेष उत्सव है। यह रमज़ान के नाम से जाने जाने वाले महीने भर के उपवास अवधि के बाद में आता है। दुनियाभर के लोग हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं । ये ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी दिन ईसा मसीहा का जन्म हुआ था, इसलिए इसे बड़ा दिन भी कहते हैं। इस दिन के लिए चर्चा को खासतौर से सजाया जाता है। क्रिसमस के पहले वाली रात में गिरजाघरों में प्रार्थना सभा की जाती है, जो रात के 12 बजे तक चलती है।

VII. सूचना : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए 15 और 16 प्रेशनों के उत्तर दीजिए।

Question 15.
दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष उत्सव कौन-सा है?
(रोज़ा / ईद / नमाज / क्रिसमस)
Answer:
ईद

Question 16.
अपने मनपसंदी त्योहार के बारे में टिप्पणी लिखिए।
Answer:
आज मैं अपना गाँव वापस आया हूँ। मेरे माता-पिता शहर में कितना कष्ट सह रहे हैं। यह देखने का अवसर मुझे मिल गया। साथ ही क्रिकेट खेलने का कुछ अवसर भी। पर मैं बॉल लेने के लिए किसी इमारत की तीसरी मंजिल पर गया था। वहाँ से गिरकर चोट भी लगी। पर मुझे कुछ अच्छे दोस्त मिले। उन्होंने क्रिकेट के कुछ सामान भी मुझे दे दिए। अब मुझे स्वस्थ होने के लिए घर में कुछ दिन ज़रूर आराम करना है । फिर कभी शहर जाकर सबसे मिलना भी है।

अथवा
नमूने के अनुसार सही मिलान करें।
Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 5 - 1
Answer:
Kerala Syllabus Class 10 Hindi Model Question Paper Set 5 - 2

Leave a Comment