Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 1

For scoring high marks, Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Question Papers Set 1 play an important role.

Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Model Question Paper Set 1

Time: 90 Minutes
Max. Score : 40

सामान्य निर्देशः

    1. पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
    2. वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें।

I. सूचना: ‘जूलिया और लूना’ कहानी का यह अंश पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

उसने चिड़ियों की तरह पेड़ पर अपना घोंसला बना लिया। बारिश आई, सर्दी आई, भयंकर आँधी तूफान आए,
बर्फ पड़ी। पर पेड़ ने लड़की को बचाए रखा और लड़की ने पेड़ को।

प्रश्न 1.
सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
(क) पेड़ ने लड़की को बचाए रखा।
(ख) पेड़ ने लड़की को नहीं बचाए रखा।
(ग) पेड़ ने लड़की को बचाने लगा।
(घ) पेड़ ने लड़की को और लड़की ने पेड़ को बचाए रखा।
उत्तर:
पेड़ ने लड़की को और लड़की ने पेड़ को बचाए रखा।

प्रश्न 2.
‘पेड़ ने लड़की को बचाए रखा और लड़की ने पेड़ को ऐसा क्यों कहा गया?
उत्तर:
कुछ आदमी एक बड़े पेड़ को काटने के लिए आए थे। तब लड़की ने उसे बचाने के लिए उसपर चढ़ गई। दिन बीत गये। बारिश, सर्दी, आंधी-तूफ़ान, बर्फ आदि को सहते हुए लड़की ने पेड़ को बचाए रखा। लड़की भी पेड़ पर सुरक्षित थी।

प्रश्न 3.
पाँच जून – विश्व पर्यावरण दिवस है। इस पर आधारित एक पोस्टर तैयार करें।
उत्तर:
Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 1 - 1

II. सूचनाः ‘खुशबू रचते हैं हाथ’ कविता का यह अंश पढ़ें और 4 से 6 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

दुनिया की सारी गंदगी के बीच
दुनिया की सारी खुशबू रचते हैं हाथ
खुशबू रचते हैं हाथ
खुशबू रचते हैं हाथ

प्रश्न 4.
दुनिया की सारी गंदगी के बीच यहाँ हाथ क्या रचते हैं?
(अगरबत्ती, फूल, कविता, केवड़ा)
उत्तर:
अगरबत्ती

8th Standard Hindi Model प्रश्न Paper Set 1 Kerala Syllabus

प्रश्न 5.
यह आशयवाली पंक्तियाँ कविताँश से चुनकर लिखें।

उन्हें स्वयं दुनिया भर की गंदगी के बीच रहना पड़ता है।

उत्तर:
दुनिया की सारी गंदगी के बीच

प्रश्न 6.
कवि और कविता का परिचय देते हुए इन पंक्तियों का आशय लिखें।
उत्तर:
खुशबू रचते हैं हाथ’ कविता, अरुण कमल द्वारा
लिखित, समाज के गरीब और उपेक्षित मज़दूर वर्ग की विडंबना को दर्शाती है, जो गंदगी और बदबूदार बस्तियों में रहकर दूसरों के लिए खुशबूदार अगरबत्तियाँ बनाते हैं, जबकि उनके अपने हाथ फटे, गंदे और जख्मी होते हैं, जो समाज की आर्थिक असमानता और
शोषण को उजागर करती है। यद्यपि अगरबत्ती बनानेवाले कारीगर दुनिया भर को सुगंधित अगरबत्ती प्रदान करते हैं और वातावरण में सुगंध फैलाते हैं किंतु उन्हें स्वयं दुनिया भर की गंदगी के बीच रहना पड़ता है। उनके चारों ओर गंदगी का ही साम्राज्य रहता है। वे शोषित हैं, पीड़ित हैं।

अथवा
‘खुशहाल समाज के निर्माण में मजदूर वर्ग की भूमिका’ विषय पर लेख लिखें।
उत्तर:
खुशहाल समाज के निर्माण में मज़दूर वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मज़दूर वर्ग, जो समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है, देश की आर्थिक, सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है। मज़दूर वर्ग के बिना, कोई भी राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता। मज़दूर वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वे विभिन्न उद्योगों, कृषि, निर्माण और सेवा क्षेत्रों में काम करके वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करते हैं। उनके श्रम से ही देश की जीडीपी बढ़ती है और आर्थिक विकास होता है। मज़दूर वर्ग न केवल आर्थिक विकास में योगदान देता है, बल्कि सामाजिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे समाज में समानता और न्याय की भावना को बढ़ावा देते हैं।

मज़दूर वर्ग पुलों, सड़कों, इमारतों और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये बुनियादी ढांचे देश के विकास के लिए आवश्यक है। मज़दूर वर्ग सांस्कृतिक विकास में भी योगदान देता है। वे विभिन्न कला, साहित्य और संगीत के माध्यम से अपनी संस्कृति को व्यक्त करते हैं। मज़दूर वर्ग राजनीतिक रूप से भी जागरूक होता है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता है। वे लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए आवाज़ उठाते हैं। मज़दूर वर्ग के बिना, एक खुशहाल और समृद्ध समाज की कल्पना करना मुश्किल है। उनका योगदान अमूल्य है और हमें हमेशा उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करनी चाहिए।

III. सूचना: ‘हाथी की कहानी’ का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 7 से 9 के उत्तर लिखें।

बीच में कभी, किसी बरस प्रोफेसर की पत्नी अपने पति की कब्र पर फूल चढ़ाने आ जाती तब वह हाची के साथ सड़क पर बैठकर रोती रहती। और शायद उस मूक जानवर के प्रेम, समर्पण व प्रतीक्षा पर अचरज करती।

प्रश्न 7.
सही विकल्प चुनकर लिखिए।
(क) वह + ने = उसने
(ग) ये + ने उसने
(ख) यह + ने = उसने
(घ) वे + ने = उसने
उत्तर:
(क) वह + ने = उसने

प्रश्न 8.
प्रोफेसर की पत्नी क्यों अपने पति के कब्र में आती है?
उत्तर:
प्रोफेसर की पत्नी फूल चढ़ाने के लिए अपने पति के कब्र में आती है।

8th Standard Hindi Model प्रश्न Paper Set 1 Kerala Syllabus

प्रश्न 9.
कहानी के इस संदर्भ के आधार पर प्रोफेसर की पत्नी की डायरी लिखें।
उत्तर:
बुधवार
23/05/1984

आज एक दुख भरे दिन है। मैं अपने पति के कब्र पर फूल चढ़ाने आ जाती हूँ| तब हाची के साथ सड़क पर मैं बैठकर रोती रहती और मैं यह देखकर बहुत आश्चर्यचकित होती हूँ कि उसे मूक जानवर के प्रेम और समर्पण एकदम अजीब है। वह प्रोफेसर को बहुत
अधिक प्यार करता है। उसका प्यार देखकर मेरे मन में बहुत खुशी मिलती है।

अथवा
हाची के इंतज़ार के बारे में प्रोफेसर की पत्नी ने अपनी बेटी के नाम पत्र लिखा। वह पत्र तैयार करें।
उत्तर:
हणी
नंबर 29
दिल्ली
प्रिय बेटी,

आज मैं बहुत दुखी हूँ साथ में बहुत खुश भी हूँ। आज मैं तुम्हारे पिताजी के कब्र पर फूल चढ़ाने जाती है तब हाची के साथ सड़क पर बैठकर रोती रहती शायद उस मूक जानवर के प्रेम समर्पण व प्रतीक्षा पर मैं अचरज करती हूँ। वह अभी भी प्रोफेसर की प्रतीक्षा करती है। वो प्रोफेसर को बहुत अधिक प्यार करती है। हमारे मनुष्यों के बीच में भी ऐसा व्यवहार कभी नहीं मैंने देखा। एक मूक जानवर होने पर भी इतना प्यार ! तुम कैसी हो बेटी ? ठीक है न। तुम्हारी पढ़ाई केसी है? तुम्हारे प्रति मेरा स्नेह!

IV. सूचना : ‘सीरिया की बेटी’ का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 10 और 12 के उत्तर लिखें।

युद्ध से बनी अनिश्चितता में लेखिका को टर्की एयरपोर्ट में एक दिन घंटों गुज़रना पड़ा। एक अनिश्चितता बनी हुई थी। इसीने थकान को और बढ़ा दिया था। अजब-सी बोरियत ने मुझे घेर लिया था। ऊपर से विमान लेट पर लेट होता जा रहा था। मेरे पास टर्की का वीज़ा भी नहीं था कि कहीं बाहर जाकर घूम ही आऊँ।

प्रश्न 10.
कोष्ठक के शब्दों की सहायता से वाक्य विस्तार करें।
( एयरपोर्ट में, एक दिन, घंटों)
लेखिका को गुज़रना पड़ा।
उत्तर:
लेखिका को एयरपोर्ट में गुजारना पड़ा।
तुम्हारी माँ लेखिका को एयरपोर्ट में एक दिन गुजारना पड़ा।
लेखिका को एयरपोर्ट में एक दिन घंटों गुजारना पड़ा।

प्रश्न  11.
पहचानकर लिखें कि कौन – सा विकल्प पूर्ण रूप से सही है।

(क) छोटे बच्चे की आँखें (च) बेचैन करने वाली होती है।
(ख) युद्ध की हर कहानी (छ) डर के साये में जीते थे।
(ग) युद्ध के समय सीरिया के लोग (ज) कलियों की तरह उभरी हुई थी।

(क) क – ज, ख – च, ग – छ
(ख) क – च, क – छ, ग – ज
(ग) ग – छ, ख – ज, ग – ज
उत्तर:

(क) छोटे बच्चे की आँखें (ज) कलियों की तरह उभरी हुई थी।
(ख) युद्ध की हर कहानी (च) बेचैन करने वाली होती है।
(ग) युद्ध के समय सीरिया के लोग (छ) डर के साये में जीते थे।

प्रश्न 12.
युद्ध से बनी अनिश्चितता में लेखिका को टर्की एयरपोर्ट में एक दिन घंटों गुज़रना पड़ा। उस दिन के अनुभवों के
आधार पर लेखिका डायरी लिखती है। लेखिका की वह डायरी कल्पना करके लिखें।
उत्तर:
बुधवार
28/06/2025
आज के दिन के बारे में, मैं सोच भी नहीं सकता। मुझे टर्की का एयरपोर्ट में फ्लाइट के इंतज़ार में छह-सात घंटे बिता चुकी थी। मेरे पूरे शरीर में टूटन थी। फोन की बैटरी खतम हो गई थी। उस पर इंटरनेट भी काम नहीं कर रहा था। इसी बीच मुझे बहुत प्यास लगी। आसपास की दूकान से मैं ने एक बोतल उठा ली। लेकिन मेरा कार्ड नहीं चलेगा। इसलिए मुझे बोतल वहाँ रखना पड़ेगा। इसी समय मेरे पीछे एक लड़की खड़ी थी, उसने मुझे उसकी बोतल दी। उसके बाजू में एक छोटा बच्चा था। जब मैंने पूछा तो उसने बताया कि वह सीरिया जा रही है। उसकी माँ की तबीयत ठीक नहीं है। जब मैंने सीरिया जाने के बारे में सुनता हूँ तो मुझे बहुत डर लगता है। क्योंकि वहाँ युद्ध चल रहा है। ऊपर से उसके साथ एक छोटा-सा बच्चा भी था।

अथवा
‘युद्ध की हर कहानी ही बेचैन करनेवाली होती है। ” युद्ध के विरुद्ध नारा बनाएँ। (4)
उत्तर:
एक युद्ध अपने विरुद्ध………
था एक युद्ध अपने विरुद्ध, जीता भी मैं हारा भी मैं
युद्ध या युद्ध विचारों में विरुद्ध…..
जीतकर कुछ खोया था मैंने,
खोकर कुछ पाया था मैं ने
युद्ध या युद्ध विचारों के विरुद्ध

V. सूचना : ‘बाइसिकल थीव्स’ फिल्मी लेख का यह अंश पढ़ें और 13 और 14 के उत्तर लिखें। (4)

लेकिन सबसे ज़रूरी बात हम अकेले नहीं हैं। दुनिया भर में, दूर-दूर देशों में, ऐसे देशों में जहाँ लोग भाषा भी हमारी नहीं बोलते, ऐसे लोग हैं जो हमारी जैसे खुशियों से खुश हो रहे हैं, हमारे जैसे दुखों से टूट रहे हैं।

प्रश्न 13.
यहाँ किसके बारे में कह रहे हैं?
(क) अकेलापन
(ग) ममता
(ख) दूसरों की मदद
(घ) घृणा
उत्तर:
(ख) दूसरों की मदद

8th Standard Hindi Model प्रश्न Paper Set 1 Kerala Syllabus

प्रश्न 14.
‘दुनिया भर के मनुष्य एक है’ विषय पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अलग-अलग दिखते हैं। ऐसे अनेक लोग हैं जो अलग-अलग भाषा बोलने वाले हैं, अलग-अलग रंग, संस्कार और धर्म के हैं। पर वास्तव में देखा जाए तो सभी मनुष्यों के मन एक जैसे हैं क्योंकि सभी मनुष्य खुशी में खुश हो जाते हैं। उसी प्रकार दुख में दुखी हो जोते हैं। करुणा की भावना सभी मनुष्यों में है उसी प्रकार परस्पर सहायता करने की भावना भी। यदि मनुष्य सच्चे अर्थों में एक दूसरे की सहायता करेंगे तो दुनिया स्वर्ग के समान हो।

प्रश्न 15.
नीचे दिए चित्रों को पहचान कर किन्हीं दो के बारे में एक-एक वाक्य लिखें।
Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 1 - 2
उत्तर:
पहली चित्र में एक लड़का और लड़की खुशी से वर्षा में नाच रही है।
दूसरी चित्र में इंद्रधनुष का वर्णन किया है, दो बच्चों ने इस इंद्रधनुष में झाँकते रहे हैं।

प्रश्न 16.
चित्रों के आधार पर दो प्रश्न बनाएँ।
Kerala Syllabus Class 8 Hindi Model Question Paper Set 1 - 3
उत्तर:
a) सूरज के हाथ में क्या है?
b) चित्र में कौन-कौन हैं?

Leave a Comment