Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 1

For scoring high marks, Kerala Syllabus 7th Standard Hindi Question Paper Set 1 play an important role.

Kerala Syllabus 7th Standard Hindi Model Question Paper Set 1

समयः 2: 15 घंटे

सामान्य निर्देशः

  • पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम प्रश्न पत्र वाचन के लिए है।
  • कुल 6 गतिविधियाँ हैं। सभी के उत्तर लिखना अनिवार्य हैं।
  • दो गतिविधियों में विकल्प है।

I. सूचना : नीचे दिये गए खंड पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।

मैं एक अध्यापिका हूँ। मैं बालक-बालिकाओं को पढ़ना लिखना सिखाती हूँ। मेरा काम बच्चों को नई नई जानकारियाँ देना भी है। आज के बालक कल के नागरिक बनेंगे। इसलिए मैं उन्हें आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देती हूँ ।

(क) बालक-बालिकाओं को पढ़ना लिखना सिखाती हूँ। कौन ?
च) डॉक्टर
छ) किसान
ज) अध्यापिका
झ) सिविल इंजनीयर
उत्तर :
ज) अध्यापिका

(ख) अध्यापिका का काम क्या है?
च) बालिकाओं को पढ़ाना
छ) बच्चों को नई-नई जानकारियाँ देना ।
ज) बालक को लिखाना
झ) नागरिक बनाना
उत्तर :
छ) बच्चों को नई-नई जानकारियाँ देना ।

(ग) आज के बालक, कल कौन बनेंगे?
च) कर्मचारी
छ) बालक
ज) नागरि
झ) डॉक्टर
उत्तर :
ज) नागरि

(घ) आपके स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘शिक्षक दिवस समारोह’ हो रहा है। इस केलिए एक आकर्षक पोस्टर तैयार कीजिए ।
Answer:
Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 1 1

II. सूचना: कवितांश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
हम बालक नादान
शीश नावकर करें प्रणाम ।
उस प्रभु का करें गुणगान,
जिसने यह संसार रचाया
धरती-पानी-हवा बनाया ।

(क) बालक क्या नवाते हैं ?
च) हाथ
छ) शीश
ज) आँख
झ) कान
उत्तर :
छ) शीश

(ख) कविता का आशय लिखें।
उत्तर :
हम बालक नादान ईश्वर से प्रार्थन करते हैं। हम शीश नवाकर ईश्वर का प्रणाम करते हैं। हम लोग उस ईश्वर का गुणगान करते हैं जिसने यह संसार रचाता है और धरती, पानी और हवा बनाते हैं।

III. सूचना: ‘बारिश के बाद’ कहानी का खंड पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखें ।
वो दोनों एक बरसाती नाले में खडे थे । पानी उनके घटनों छू रहा है। दोनों पत्ते की नाव तैराने की कोशिश कर रहे थे। नाव में कुछ सवारियाँ भी जबरदस्ती बैठाई गई थी । एक चींटा, कोसम के पेड़ पर रहनेवाला एक लोल- काला कीड़ा और एक कचुआ।
क) वो दोनों कहाँ खड़े थे?
च) बरसाती नाले में
छ) नदी में
ज) सागर में
झ) झरने में
उत्तर :
च) बरसाती नाले में

ख) दोनों कैसे नाव तैराने की कोशिश कर रहे थे?
च) कागज़ की
छ) प्लास्टिक की
ज) पत्तों की
झ) सोने की
उत्तर :
ज) पत्तों की

ग) वो दोनों एक बरसाती नाले में खड़े थे। गुड्डू और गुठली के साथ जो बातचीत हुई, उसे लिखें।
उत्तर :
गुठली : गुड्डू, तुम क्या कर रहे हो ?
गुड्डू : मैं यहाँ पत्तों की नाव तैराने की कोशिश कर रहा हूँ।
गुठली : अच्छा, सवारियाँ कौन-कौन है?
गुड्डू : एक चींटा, कोसम के पेड़ पर रहनेवाला एक लाल- काला कीड़ा और एक केचुआ ।

IV. सूचना: खंड पढ़ें और प्रश्नो के उत्तर दीजिए ।
गाँधीजी का जन्म 2 अक्तूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गाँधी और माँ का नाम पुतलीबाई था । गाँधीजी ने प्रारंभिक शिक्षा राजकोट में प्राप्त की और फिर लंदन में कानून की पढ़ाई की। गाँधीजी ने सत्य, अहिंसा और आत्मशुद्धि पर ज़ोर दिया।

(क) खंड के आधार पर प्रोफ़ाइल तैयार करें।
Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 1 2
उत्तर :

महात्मा गाँधी

जन्म : 2 अक्तूबर 1869 को पोरबंदर में
माता पिता : करमचंद और पुतलीबाई
प्रारंभिक शिक्षा : राजोकट में प्राप्त की और फिर लंदन की पढ़ाई की।
गाँधीजी के विचार : सत्य, अहिंसा और आत्मशुद्धि

(ख) महात्मा गांधी का जन्म स्थान कहाँ है ?
उत्तर :
गुजरात के पोरबंदर

V. A. सूचना: ‘खुद से प्यार’ नामक कविता की ये पंक्तियाँ पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखें।
बादल अपने जल से
इतना प्यार करे कि
वह दे सके जल,
दुनिया को भी ।

(क) बादल किसको बहुत प्यार करता है?
उत्तर :
अपने जल को

(ख) कवितांश के आधार पर दो सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
च) बादल अपने जल से प्यार नहीं करता।
छ) बादल अपने जल से प्यार करता है।
ज) बादल दुनिया को जल देता है।
झ) बादल दुनिया को जल नहीं देता है।
उत्तर :

  • बादल अपने जल से प्यार करता है।
  • बादल दुनिया को जल देता है।

ग) ‘बादल अपने जल को बरसाकर धरती को तृप्त करता है’। यह आशयवाली दो पंक्तियाँ लिखिए ।
उत्तर :

अथवा

B. सूचना: ‘यह धरती है उस किसान की’ नामक कविता की पंक्तियाँ पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
नए वर्ष में नई फसल के
ढेर अन्न का लग जाता है ।
यह धरती है उस किसान की
नहीं राव की, नहीं रंक की
नहीं किसी की, नहीं किसीकी
धरती है केवल किसान की ।

(क) भूमि का समानार्थी शब्द क्या है?
च) धरती
छ) हवा
ज) बारिश
झ) धूप
उत्तर :
च) धरती

(ख) कवितांश के आधार पर दो सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
च) यह धरती राजा की है।
छ) यह धरती रंक की है।
ज) यह धरती केवल किसान की है।
झ) नई फसल के ढेर अन्न धरती में लगा जाता है।
उत्तर :

  • यह धरती केवल किसान की है।
  • नई फसल के ढेर अन्न धरती में लग जाता है।

VI. A. सूचना: पोस्टर पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 1 3
(क) राजू की बधाई समारोह कब और कहाँ होगा ?
उत्तर :
पंचायत सभागृह में सुबह दस बजे

(ख) पोस्टर के आधार पर रपट तैयार करें।
उत्तर :
बधाई समारोह
तिरुवल्ला, 12 सितंबर 2024: हमारे पंचायत के लड़का राजू एक बच्चे की जान बचाई। इस अवसर पर पंचायत की ओर से एक बधाई समारोह का आयोजन किया जाता है। 10 जुलाई 2023 में सुबह दस बजे पंचायत सभागृह में यह कार्यक्रम चलेगा। माननीय पंचायत सदस्य इसका उद्घाटन करेगा। सबको इस अवसर पर स्वागत है।

अथवा

B. सूचना: आपके विद्यालय में ‘पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर एक नाटक प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है। इस जानकारी को सभी के साथ साझा करने के लिए कुछ सूचनाएँ दी गई है।
Kerala Syllabus Class 7 Hindi Model Question Paper Set 1 4
(क) विद्यालय में किससे संबंधित नाटक प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है?
उत्तर :
पर्यावरण दिवस पर

(ख) उपर्युक्त सूचनाओं के आधार पर एक सूचना लेखन तैयार कीजिए ।
उत्तर :
सूचना
दिनांकः 01.06.2024
पर्यावरण दिवस पर नाटक
प्रिय छात्रों,
हमें खुशी है कि हमारे विद्यालय में ‘पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर हम एक स्पेशल नाटक प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इस नाटक के माध्यम से हम सभी को पर्यावरण के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार करने और समझने का मौका मिलेगा।
नाटक की प्रस्तुतिः
दिनांकः 05.06.2024
समय : सुबह 10 बजे
स्थान : विद्यालय सभागार
सबका स्वागत
राकी
कक्षाः 9
सचिव (छात्र परिषद)

Leave a Comment