Reviewing solved Hindi Question Paper Class 10 Kerala Syllabus Set 4 helps in understanding answer patterns.
Hindi Class 10 Kerala Syllabus Model Question Paper Set 4
Time: 90 Mts.
Total Score: 40 Marks
सामान्य निर्देश:
- पहला पंद्रह मिनिट का कूल ऑफ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
- वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें।
I. सूचना : ‘गैलीलियो’ लेख का यह अंश पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
उसने अपने दोस्त को बुलाया। और उसे पहाड़ी पर चढ़ने को कहा और खुद उतरने लगा। उसके दोस्त ने कहा, “चाँद तो मेरे साथ-साथ चढ़ रहा था। ” जबकि लड़के को लग रहा था कि चाँद उसके साथ उतर रहा था।
Question 1.
उसने अपने दोस्त को बुलाया। (रेखांकित अंश को बहुवचन में बदलकर लिखें।)
Answer:
उसने अपने दोस्तों को बुलाया।
Question 2.
‘मुझे वैज्ञानिक बनने का मन है तो मैं विज्ञान क्यों न पढूँ’ – गैलीलियो के स्वभाव की कौन-सी विशेषता यहाँ प्रकट होती है?
Answer:
किसी पहाड़ पर चढ़ते एवं उतरते समय गैलीलियो चाँद की वास्तविक स्थिति समझ लेता है। उसके मन में बचपन से ही वैज्ञानिक भावना है। इसलिए डॉक्टर बनने के बजाय वह वैज्ञानिक बनना चाहता था।
![]()
Question 3.
प्रस्तुत प्रसंग पर गैलीलियो और उसके दोस्त के बीच की संभावित बातचीत लिखें।
Answer:
गैलीलियो : अरे दोस्त! तुम मेरे साथ आओ न?
दोस्त : कहाँ?
गैलीलियो : पहाड़ी पर चढ़ने के लिए।
दोस्त : पहाड़ी पर ! क्यों?
गैलीलियो : जब मैं पहाड़ी पर चढ़ रहा था, मुझे लगा कि चाँद भी मेरे साथ चढ़ रहा है।
दोस्त : तो मुझे क्या कहना है?
गैलीलियो : तुम पहाड़ी पर चढ़ो और मैं नीचे की ओर चलूँगा।
दोस्त : अच्छा।
गैलीलियो : अब तुम्हें क्या लग रहा है?
दोस्त : चाँद भी मेरे साथ चढ़ रहा है।
गैलीलियो : पर मुझे लग रहा है कि चाँद मेरे साथ उतर रहा है।
दोस्त : यह तो आश्चर्य की बीत है न!
अथवा
गैलीलियो लेख के आधार पर चार सही वाक्य चुनकर लिखें।
गैलीलियो में वैज्ञानिक भावना बचपन से ही थी।
गैलीलियो डाक्टरी पढ़ने के इच्छुक थे।
गैलीलियो के पिता अपने पुत्र भी इच्छा के विरुद्ध थे।
गैलीलियो सच्चे अर्थों में वैज्ञानिक थे।
एक झूलते हुए फानूस को देखकर गैलीलियो ने पेंडुलम के नियम बनाए।
पेंडुलम के नियमों के आधार पर घडियाँ बनी हैं।
Answer:
- गैलीलियो में वैज्ञानिक भावना बचपन से ही थी।
- गैलीलियो सच्चे अर्थों में वैज्ञानिक थे।
- एक झूलते हुए फानूस को देखकर गैलीलियो ने पेंडुलम के नियम बनाए।
- पेंडुलम के नियमों के आधार पर घड़ियाँ बनी हैं।
II. सूचना: ‘पैदल चलता हुआ आदमी’ कविता की पंक्तियाँ पढ़कर प्रश्न 4 और 5 के उत्तर लिखें।
उन्हें पता नहीं कि पैदल चलता हुआ आदमी
कितना ताकतवर है,
वह जिस दिन होश में आ जाएगा
उनके साम्राज्य ढ़ह जाएँगे।
Question 4.
‘ताकतवर’ शब्द का अर्थ क्या है?
(शक्तिशाली, शक्तिहीन, शक्तिपूर्ण, शक्ति)
Answer:
शक्तिशाली
Question 5.
कविता का आशय लिखें।
Answer:
कवि के अनुसार कारों पर चलनेवाले लोग पैदल चलनेवाले को घृणा की दृष्टि से देखते हैं। यहाँ कवि कहना चाहते हैं कि पैदल चलनेवाला आदमी बड़ा शक्तिशाली है। यह बात उन्हें अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। क्योंकि यदि पैदल चलनेवाले किसी किसान या मज़दूर को अपने अधिकार और शक्ति का पूरा पता हो जाएगा तो वह कुछ भी कर सकता है। तब इन बड़े लोगों का साम्राज्य नष्ट हो जाएगा।
III. सूचना: ‘रैन बसेरे में’ यात्रावृत्त का यह अंश पढ़ें, और 6 और 7 के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
तभी एक विचित्र घटना घटी। अचानक उसने मेरे पैर दबाने शुरु कर दिए। उसके मज़बूत हाथों का स्पर्श अनुभव करते ही मैं काँप – सा गया। एक-एक करके दोनों पैर खूब अच्छी तरह से दबाए।
Question 6.
सही मिलान करें।
| (क) उसने मेरे पैर | (त) अनुभव करते ही काँप गया। |
| (ख) मज़बूत हाथों का स्पर्श। | (थ) ताकत थी। |
| (ग) उसमें बड़ी | (द) दबाने शुरु कर दिए। |
(क) – (क – द) – (ख – थ) – (ग – त)
(ख) – (क – द) – (ख – त) – (ग – थ)
(ग) – (क – थ) – (ख – ग) – (ग – त)
Answer:
| (क) उसने मेरे पैर | (द) दबाने शुरु कर दिए। |
| (ख) मज़बूत हाथों का स्पर्श। | (त) अनुभव करते ही काँप गया। |
| (ग) उसमें बड़ी | (थ) ताकत थी। |
Question 7.
शिक्षक दिवस में आपके स्कूल में प्रदर्शित करने के लिए एक पोस्टर तैयार करें।
Answer:

IV. सूचना: ‘सिला बीनता लड़कियाँ’ कविता की पंक्तियाँ पढ़ें और 8 और 9 के उत्तर लिखें।
दोपहर भर फैली रहती है।
पीली धूप में उनकी हँसी
और गुनगुनाहट।
Question 8.
उपर्युक्त पंक्तियों में क्या संदेश मिलता है?
(आराम करना, विपरीत स्थिति से सामना करना, काम से अलग होना, आलसी रहना)
Answer:
विपरीत स्थिति का सामना करना
Question 9.
यहाँ एक जून के भोजन के लिए लड़कियों को क्या करना पड़ता है? (2)
Answer:
धान कटाई के बाद लड़कियाँ खेतों में जाती हैं। वहाँ से सिले बीनती हैं। पूरे दिन काम करके एक जून का भोजन सुनिश्चित करती हैं।
V. सूचना: ‘परी लड़की’ कहानी का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 10 और 11 के उत्तर लिखें।
” क्या तुम्हारे पास कुछ खाना है ?”- मैं फुसफुसाया । मेरी परी लड़की ने सिर हिलाया। हम देखते रहे, इंतज़ार करते रहे।
Question 10.
इंतज़ार करना इसका मतलब क्या है?
(प्यार करना, घृणा करना, दया करना, प्रतीक्षा करना)
Answer:
प्रतीक्षा करना
Question 11.
वाक्य पिरमिड़ की पूर्ति करें।
(कम उम्र में, गंभीर, परिस्थितियों का)

Answer:

VI. सूचना : ‘दिल्ली में उनींदे’ संस्मरण का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 12 से 14 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
“ठीक है। मैं सब समझ रहा हूँ । आपके पास भी कोई ताकत नहीं है। आप भी मेरे जैसी हैं। मैं रोड़ पर सवारी ढूँढता हूँ, और आप कहानी ______.
Question 12.
लेखिका रिक्षा चालक को क्यों अपने घर बुलाती है?
(क) उसके बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए
(ख) कहीं यात्रा करने के लिए
(ग) उसे कुछ रुपए देने के लिए
(घ ) अपना घर दिखाने के लिए
Answer:
(क) उसके बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए
Question 13.
‘अगर मेरी कहानी सुनने से आपका काम होता है तो मैं आ जाऊँगा।” यहाँ रिक्षा चालक का कौनसा मनोभाव प्रकट होता है?
Answer:
रिक्षा चालक को मालूम होता है कि लेखिका को अपनी कहानी सुनाने से स्वयं कोई फायदा नहीं होता। पर लेखिका को उससे फायदा जरूर है।
![]()
Question 14.
राजा राम आटो रिक्षा में ही रात बिताता है। ‘बेघरों की समस्या’ विषय पर लघु लेख लिखें।
Answer:
हमारे देश में कई लोग बेघर हैं वास्तव में सरकार की समस्या है बेघरों की समस्या जिनके पास अपना घर है, वे बेघर लोगों की दुर्दशा को नहीं समझते। घर मनुष्य की बुनियादी जरूरतों में एक है। यह कहना समाज के लिए अपमान है कि हमारे कुछ भाइयों को सड़क के किनारे सोना पड़ रहा है। इन लोगों को अपने जीवन में कोई गोपनीयता नहीं होगी। वे अपने जीवन में समय की पाबंदी नहीं रख पाते। उनका जीवन अव्यवस्थित हो जाता है। किसी न किसी तरह इस समस्या का समाधान शीघ्र ही करना चाहिए। हमारी सरकार तथा हर नागरिक को इस दिशा में प्रयत्न करना होगा।
अथवा
मान लें, प्रस्तुत घटटना को रिक्षाचालक अपने डायरी में लिखता है।
Answer:
15/10/2025
बुधवार
आज एक मेम ने मेरी ऑटो में यात्रा की उनका व्यवहार आकर्षक था। बहुत पढ़ी-लिखी लगी। कई पत्र-पत्रिकाएँ थी उनके पास रेडियो के लिए प्रोग्राम बनानेवाली हैं वे । मेरा साक्षात्कार लेना चाहती है। उन्होंने अपने घर आमंत्रित किया है। जाना है कल सुबह मेरी कहानी सुनने से उनका काम होता है तो ज़रूर जाना है।
VII. सूचना : नीचे दिए गए खंड पढ़कर प्रश्न 15 और 16 के उत्तर लिखें।
इडली एक पारंपरिक, स्वादिष्ट भारतीय केक है जो कई दक्षिण भारतीय घरों में नाश्ते के तौर पर लोकप्रिय है, हालांकि यह पूरे देश में पाया जा सकता है। इसे किण्वित दाल और चावल के घोल से बनाया जाता है, जिसे फिर भाप में पकाया जाता है। इस स्वादिष्ट केक को आम तौर पर गरमागरम परोसा जाता है और अकेले ही खाया जाता है, सांभर या चटनी में डुबोया जाता है या कई तरह के मसालों के साथ परोसा जाता है।
Question 15.
इडली कहाँ का पारंपरिक भारतीय केक है?
(उत्तर भारत के, दक्षिण भारत के, पूर्वी भारत के, पश्चिमी भारत के)
Answer:
दक्षिण भारत के
Question 16.
अपने मनपसंदी खाने के बारे में टिप्पणी लिखिए।
Answer:
पराठा एक परतदार, सुनहरे भूरे रंग की भारतीय रोटी है, जिसे आम तौर पर नाश्ते में खाया जाता है। यह सूबत गेहूँ के आटे से बना होता है जिसे घी, भारतीय स्पष्ट मक्खन में पकाया जाता है, और यह गोल, त्रिकोणीय, कौकोर या षटकोणीय आकार में आता है। अक्सर पराठों में उबले हुए आलू, फूलगोभी, लहसुन, अदरक, मिर्च, पनीर या मूली जैसी सामग्री भरी जाती है। कभी-कभी उन्हें अचार, दही, घर की बनी चटनी के साथ परोसा जाता है और कभी-कभी मांस और सब्जी की करी के साथ परोसा जाता है।
अथवा
नमूने के अनुसार सही मिलान करे।

Answer:
