Kerala Plus Two Hindi Board Model Paper 2020 with Answers

Teachers recommend solving Kerala Syllabus Plus Two Hindi Previous Year Question Papers and Answers Pdf Board Model Paper 2020 to improve time management during exams.

Kerala Plus Two Hindi Board Model Paper 2020 with Answers

Time : 2 1/2 Hours
Maximum : 80 scores

सूचना: 1 से 5 तक के प्रश्नों के उत्तर कोष्ठक से चुनकर लिखें: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 1.
‘मेरे भारतवासियों ……… किसका भाषण है? ( नेहरू, तिलक, पटेल)
उत्तरः
नेहरू

प्रश्न 2.
‘बेटी के नाम किस विधा की रचना है? ( कहानी, जवाबी पत्र, कविता )
उत्तरः
जवाबी पत्र

प्रश्न 3.
‘रत्नाकर’ शब्द का अर्थ क्या है? (पहाड़, सागर, पयोद )
उत्तरः
सागर

प्रश्न 4.
‘राजवंती माँ’ किस कहानी का पात्र है? (दवा, ज़मीन एक स्लेट का नाम है, मुरकी उर्फ़ बुलाकी)
उत्तरः
मुर्की उर्फ बुलाकी

Kerala Plus Two Hindi Board Model Paper 2020 with Answers

प्रश्न 5.
दोस्ती’ फिल्मी गीत के रचनाकार कौन हैं? (आनंद बख्शी, ओ.एन. वी. कुरूप, बच्चन)
उत्तरः
आनंद बख्शी

सूचना: कवितांश पढ़ें और 6 से 8 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें:

इक कमरे वाली झोंपड़ी में
बच्चों के सो जाने पर
मैं अपनी मन- दीवार पर
अपना विस्तृत घर खींचने लगी।

खाने-पीने सीने के
अलग-अलग कमरे,
रसोई यदि बैठक के
निकट रखती तो
पूजा का कमरा कहाँ होगा?

प्रश्न 6.
झोंपड़ी में कौन सो रही है?
उत्तरः
गरीब मजदूरिन

प्रश्न 7.
सपने में रसोई का स्थान किसके निकट है?
उत्तरः
बैठक के निकट

प्रश्न 8.
कवितांश की आस्वादन टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
डॉ. जे बाबू समकालीन विषयों पर कविता लिखनेवाला कवि है। गरीबों के प्रति उनकी विशेष सहानुभूति है। गरीब मज़दूरिन की अवस्था पर सहानुभूति प्रकट करते हुए ही उन्होंने सपने का भी हक नहीं” नामक कविता लिखी है। एक कमरे में रहनेवाली मजदूरिन बच्चों के सो जाने पर अपनी झोंपडी की जगह एक इमारत का सपना देखती है। सपने के घर में खाने-पीने सोने के लिए अलग-अलग कमरे हैं। पूजा का कमरा ऊपर की मंजिल पर रखने के लिए वह सोचती है। इस प्रकार घर के बारे में सब कुछ वह सपने में देखती है।

इस प्रकार सोनेवाली मजदूरिन सपने के अंत में एक कड़वी सच्चाई देखती है जो आज के समाज में गरीबों की स्थिति व्यक्त करती है सपने के अंत में बैंक की नोटीस धमकी के रूप में उसको दिखाई देती है। प्रस्तुत कविता के माध्यम से कवि ने आधुनिक समाज में गरीबों की अवस्था का मार्मिक चित्रण किया है।

प्रश्न 9.
सही मिलान करें:
उत्तरः
Certificate – भूगोल
Discount – प्रमाणपत्र
Atom – प्रतिशत
Geography – मानविकी
Percent – टीकाकरण
Ratio – बट्टा
Humanities – अनुपात
Vaccination – परमाणु

सूचना : 10 से 14 तक के प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें। ( 3 × 2 = 6 )

प्रश्न 10.
“मेरी ओर बढ़ाते फूल और उसके मुखड़े दोनों को देखा मैंने” कवि ने क्या-क्या देखा?
उत्तरः
अपनी ओर बढ़ाते फूल और फूल बेचनेवाली लड़की का चेहरा दोनों को कवि ने देखा।

प्रश्न 11.
अपने वतन दिल्ली से सैकड़ों कोस दूर, घर से जुदा और ऐसे जुदा कि अब जीते-जी किसी से मिलने की आस नहीं है। बादशाह ऐसा क्यों सोचते हैं?
उत्तरः
सालों की कैदी जीवन से बादशाह को समझ में आया कि उनकी कब्र परदेश में ही बनेगी। बेटी की लिखी हुई पत्र में भी अंग्रेज़ों की क्रूरताओं का चित्रण था।

प्रश्न 12.
मुरकी पहले किस प्रकार राजवंती के घर आ पहुँची?
उत्तरः
मुरकी के पिता राजवंती के घर में नौकर था। जब उसकी स्त्री मर गई, तो उसने राजवंती से अपनी बेटी को यहाँ लाने के लिए प्रार्थना की।

Kerala Plus Two Hindi Board Model Paper 2020 with Answers

प्रश्न 13.
‘ज़मीन एक स्लेट का नाम है’ आत्मकथांश के पिताजी क्यों दुःखी हैं?
उत्तरः
पिताजी के लिए अपने घर में दो विदाइयाँ होनेवाला था। एक उसकी बेटी की और दूसरी ज़मीन की। इसलिए पिताजी व्याकुल था।.

प्रश्न 14.
“आज जब अपना सामान खुद उठाया एक आदमी का चेहरा याद आया। ” कुली का दर्द पहचानने का अवसर कवि को कब मिला?
उत्तरः
जब कवि ने एक बार जीवन में पहली बार अपना सामान खुद उठाया तब उसको परिश्रम के महत्व का पता चला। उसको समझ में आया कि सभी श्रम महत्वपूर्ण है। सभी परिश्रमी लोग देश की प्रगति के लिए ही काम कर रहे हैं।

सूचना: 15 से 19 तक के प्रश्नों में से किन्दीं 3 के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें। (3 × 3 = 12)

प्रश्न 15.
कवि ने मातृभूमि का वर्णन किस प्रकार किया है?
उत्तरः
हरी भरी धरती पर आकाशरूपी नीला वस्त्र सुंदर लग रहा है। सूर्य और चन्द्र मातृभूमि के मुकुट हैं। समुद्र उसकी करधनी है। फूल और तारे मातृभूमि के आभूषण है और पक्षीगण मातृभूमि के गुणगायक हैं। शेषनाग का फण मातृभूमि का सिंहासन है। ऐसी मातृभूमि पर बादल वर्षा कर रही है। कवि ने मातृभूमि का वर्णन इस प्रकार किया है।

प्रश्न 16.
बहादुर शाह ज़फर के पत्र के निम्नलिखित वाक्य पढ़ें:
• तीन दफ़ा सुनने के बाद भी दिल को करार नहीं आया।
• ‘दिल्लीवाले मुझको रोते होंगे। वे क्या यह जानते कि मैं भी उनको रोता हूँ।’
उपर्युक्त वाक्यों के आधार पर बादशाह के चरित्र पर टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
बहादुरशाह ज़फर अंग्रेज़ों के कैद में है। वह देशप्रेमी एवं स्वाभिमानी है। अपने देश और देशवासियों के प्रति उसके दिल में अपार प्यार है। अपने परिवारवालों के प्रति उसके दिल में प्यार और ममता है। इसलिए ही वह बार-बार पत्र पढ़कर सुनता है। देशवासियों के लिए, खासकर दिल्लीवालों के लिए ही वह रोता है। अपने देश, देशवासियों और अपने परिवारवालों के प्रति उसके दिल में एक सम्राट का प्यार ममता और सहानुभूति है।

प्रश्न 17.
जीवन-वृत्त के आधार पर प्रसिद्ध कवि ओ. एन.वी. कुरूप के बारे में अनुच्छेद तैयार करें।
नाम : ओ.एन.वी.कुरूप
जन्म : 1931
जन्म स्थान : चवरा, कोल्लम
रचनाएँ : दाहिक्कुन्न पानपात्रं, माट्टुविन चट्टंङले, भूमिक्कु ओरु चरमगीतं
पुरस्कार : ज्ञानपीठ, पद्मविभूषण
मृत्यु : 2016
उत्तरः
ओ. एन. वी. कुरुप
ओ.एन.वी. कुरुप मलयामल के विख्यात कवि है। उनका जन्म 1931 में हुआ। कोल्लम जिला के चवरा उनका जन्मस्थान है। मलयालम के लोकप्रिय एवं प्रगतिशील कवि है आप उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं दाहिक्कुन्न पानपात्रम्, माट्टुविन चट्टनङले भूमिक्कु ओरु चरमगीतं आदि । ज्ञानपीठ, पद्मविभूषण आदि से वे! पुरस्कृत भी हैं। उनकी मृत्यु 2016 में हुई। मलयालम के साहित्य नभ में उनका नाम अमर रहेगा।

Kerala Plus Two Hindi Board Model Paper 2020 with Answers

प्रश्न 18.
‘धन्य है वर्षा
खेतों में कविताएँ
बोते किसान वर्षा जीवनदाता है।
हाइकू के आधार पर अपना विचार स्वष्ट करें।
उत्तरः
हिंदी काव्य जगत में हाइकू को एक अलग पहचान दिलाने में सशक्त है श्री भगतवतशरण अग्रवाल। उनका प्रसिद्ध हाइकू संग्रह है ‘इंद्रधनुष’ प्रस्तुत हाइकू इससे लिया गया है। वर्षा का महत्व बताते हुए कवि कह रहे हैं वर्षा धन्य है, वह जीवनदायिनी है। वर्षा होने पर किसान लोग खेतों में बीजों के ज़रिए कविताएँ बोते हैं। वर्षा अत्यंत महत्वपूर्ण और शक्तिशाली है। कम शब्दों में बड़ी बातें कहने की क्षमता हाइकू में है। प्रस्तुत हाइक इसका सफल उदाहरण है।

प्रश्न 19.
1947 अगस्त 15 को आरत स्वतंत्र हुआ। स्वतंत्रता प्राप्ति के अगले दिन के समाचार-पत्र का प्रस्तुत समाचार कल्पना करके लिखें।
उत्तरः
स्वतंत्र भारत:
नई दिल्लीः माँ भारती स्वतंत्र हुआ। सालों की लड़ाई का फल मिला। माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए लाखों ने अपनी जान कुर्बान की थी। उनके चरणों की वन्दना । भारत की आज़ादी का खबर दिल्ली के लाल किले में अनेकों भारतवासियों के आगे नेहरूजी ने घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा, हम भारतीयों को आगे भी मिलकर काम करना है, आगे भी मिलकर कठिन परिश्रम करना है। देश के कोने-कोने को जागरित करना है। उन्होंने यह भी कहा, आज जो प्राप्त हुआ है वह केवल एक शुरुआत ही है। भारती को दुनिया में अलग पहचान दिलाना है। इसके लिए हर भारतीय को अपना तन-मन भारत माता के चरणों पर सौंपना है।

सूचना: गद्यांश पढ़ें और प्रश्न संख्या 20, 21 के उत्तर लिखें।

जिस हिंदी को भोजपुरी – अवधी के रूप में, ‘हनुमानचालीसा’ तथा ‘रामचरितमानस’ आदि धर्मग्रन्थों के माध्यम से भारत सेजाते समय वे ले गए थे अपने साथ और जिसे उन्होंने तूफान के बीच दीये की तरह जलाए रखा आज एक सौ तीस साल बाद वह एक नए रूप में साकार होकर उपस्थित हो रहा है। उसका वैश्विक स्वरूप उभर रहा है। वह अब गिरमिटिया श्रमिकों की ही नहीं, शासकों, राष्ट्रध्यक्षों की भी भाषा बन गयी है जो संसार के एक सौ बीस देशों में किसी-न-किसी रूप में अपनी उपस्थिति का अहसास जता रही है।

प्रश्न 20.
सूरीनान जाते समय भारतीय किन-किन ग्रंथों को लेकर चले थे?
उत्तरः
सूरीनाम जाते समय भारतीय हनुमानचालीसा और रामचरितमानस अपने साथ लेकर गए थे।

प्रश्न 21.
गद्यांश का संक्षेपण करें और शीर्षक लिखें।
उत्तरः
विश्वभाषा हिंदी
भारत से सूरीनाम जाते समय भारतीय लोग अपने साथ अपने धर्मग्रंथों को भी ले गए। वे लोग विपरीत परिस्थितियों में भी वहाँ अपनी भाषा का इस्तेमाल करते थे। आज एक सौ तीस साल बाद देखने पर हिंदी विश्व – भाषा के रूप में बढ़ गया है। विश्व भर के सभी प्रकार के लोग आज हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं।

सूचना: 22 से 26 तक के प्रश्नों में से किन्ही 3 के उत्तर लिखें। (3 × 6 = 18)

अक्तूबर 2 को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सूचना देते हुए एक आकर्षक पोस्टर तैयार करें ।

प्रश्न 22.
पद पदें।
जबहीं बन मुरली स्रवन…
चकित भई गोप कन्या सब धाम काम बिसरीं।।
कुल मरजाद बेद की आज्ञा नेकहु नाहिं डरीं।
स्याम सिंधु सरिता ललनागन ज़ल की दरनि दरीं।
सुत पति नेह भवन जन संका लज्जा नहीं करी।
‘सूरदास’ प्रभु मन हरि लीन्हों नागर नवन हरी।।
– कवि परिचय देकर भाव लिखें।
उत्तरः
हिंदी के विख्यात भक्तकवि है सूरदास। उनका वात्सल्य वर्णन, अतुलनीय है। सूरदास कहते हैं जब भगवान श्रीकृष्ण का मधुर मुरली स्वर सुनाई पड़ा गोकुल के सारे के सारे गोपकन्याएँ चकित हुई। सारे के सारे अपने कामकाज तक भूल गईं। कुलमर्यादा और धर्म- ग्रंथों के अनुशासन से भी व नहीं डरीं। पति पुत्र का स्नेह, घर-बार तथा लोक लाज की परवाह किए बिना वे कृष्ण रूपी सागर में बहती सरिता के समान जा मिलीं। सूरदास कहते हैं चतुर भगवान श्रीकृष्ण नित्य नए तरीके से गोपिकाओं के मन को हर लेते हैं।

Kerala Plus Two Hindi Board Model Paper 2020 with Answers

प्रश्न 23.
स्कूटरवाले से परिचय पानेवाली लेखिका की उस दिन की डायरी की पूर्ति करें। (60-80 शब्दों में)
“आज एक अजीब आदमी से मिलने का अवसर हुआ।”
• स्कूटरवाले से परिचय होना
• उसके बर्ताव पर आकर्षण
• राहगीरों को पानी पिलाना
उत्तरः

बुधवार

21 अप्रैल 2016

दिल्ली
रात नौ बजे…..

आज का दिन मैं ज़िन्दगी भर भूल न पाऊँगी। आज एक अजीब आदमी से मिलने का अवसर हुआ। भरी गर्मी में जब मैं गाड़ी का इंतज़ार कर रही थी तभी उससे परिचय हुआ एक स्कूटरवाला आदमी से । उसका बर्ताव और यात्रियों के प्रति जो व्यवहार थी, एकदम आकर्षक था। रास्ते में अपने पैसे से पानी खरीदकर वह यात्रियों को पिलाता था। लोग उसे ‘मशकवाला स्कूटर’ कहता था । भगवान उसकी भलाई करें।

प्रश्न 24.
कवि अनंगजी की बीमारी के बारे में उसकी पत्नी और डॉक्टर के बीच बातचीत होती है। प्रस्तुत बातचीत कल्पना करके लिखें।
• अनंगजी की बीमारी
• पत्नी की आकुलता
• बेटे का आगमन
उत्तरः
डॉक्टर : जी सुनिए आपके पति का तबियत दिन व दिन बिगड़ता जा रहा है।

पत्नी : डॉक्टर साहब! ऐसा मत कहिए मैं हाथ जोड़ती हूँ, आपको पुण्य मिलेगा। आप मेरे पति की रक्षा कीजिए।

डॉक्टर : बहनजी आप मेरी बात मानिए। हमने पूरी कोशिश की। आप भगवान पर भरोसा रखिए।

पत्नी : ऐसा मत कहिए डॉक्टर साहब। कम से कम मेरे बेटे को आने दीजिए।

डॉक्टर : डॉक्टर जी। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। आपका बेटा कब आएगा।

पत्नी : वह तो शाम की गाड़ी में यहाँ पहुँचेगा। तब तक आप इनका और ध्यान दीजिए।

डॉक्टर : हाँ जी। हम डॉक्टर लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं, आपके पति को बचाने की।

पत्नी : धन्यवाद जी ईश्वर आपकी भलाई करेगा।

प्रश्न 25.
अक्तूबर 2 को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सूचना देते हुए एक आकर्षक पोस्टर तैयार करें।
उत्तरः
Kerala Plus Two Hindi Board Model Paper 2020 with Answers - 1

प्रश्न 26.
“माँ, तू बड़ी अच्छी है………. अगर तेरी जगह कोई और औरत होती …..?” मुर्की के प्रति माँ की ममता और त्याग के बारे में कुमार आत्मकथा में लिखता है। वह आत्मकथांश तैयार करें। ( 60-80 शब्दों में)
• मुर्की के प्रति माँ प्यार
• मुर्की का संरक्षण
• मुर्की का मृत्यु पर दुख।
उत्तरः
अम्मा, आपका नमन कैसे करूँ मैं
आप कितनी अच्छी है माँ अगर तेरी जगह और कोई औरत होती तो क्या होती मुरकी की ! क्या होती सारी औरत जाति की !! जब मुरकी की कहानी सुना, जीवन में पहली बार मेरी आँखें भी आँसु से भर आई। हर अवस्था में मुरकी का संरक्षण राजवंती माँ ने अपना दायित्व समझ रखा था। सब कुछ खोकर जब वह वापस आया, तब भी माँ ने उसे स्वीकार किया। मुरकी के लिए अपनी ही घर में एक कमरा भी राजवंती माँ ने दिया। इतना ही नहीं, कभी भी उसे घर से न निकालने के लिए भी मुझसे वादा करवाया। माँ तू बड़ी अच्छी तू है….. आगर तेरी जगह कोई और औरत होती ”

सूचना: 27 से 30 तक के प्रश्नों में से किन्ही 2 के उत्तर लिखें।

प्रश्न 27.
सितंबर 21 विश्व शांति दिवस है। उस अवसर पर ‘युद्ध से उत्पन्न हानियाँ’ – विषय पर एक भाषण देना है। यह भाषण तैयार करें। (100-120 शब्दों में)
• युद्ध के भीषण परिणाम
• युद्ध के उत्पन्न
• युद्ध बचने के उपाय
• शांति का महत्व
उत्तरः
मेरे प्यारे देशवासियों……
सबको नमस्कार। आज हम भारतवासी विश्व शांति दिवस मना रहे हैं। यह दिवस केवल भारत में ही नहीं पूरे विश्व के लिए शांति का दिवस है। हमारे पूर्वजों ने कठिन परिश्रम और लाखों की कुर्बानी द्वारा हमें स्वतंत्रता दिलाई। इसी स्वतंत्तता को हमें कायम रखना है। आज हमारे सम्मुख एक भीषण समस्या है। वह है आतंकवाद और देशवासियों के प्रति होनेवाला अत्याचार । आतंकवाद पूरे विश्व में फैल रहा है और अगर यह इस तरह बढ़ता जाएगा तो ज़रूर ही वह भीषण युद्ध का कारण बनेगा।

भारत कभी भी युद्ध के अनुकूल नहीं है। युद्ध सर्वनाशक है। इसका भीषण परिणाम हमें पहचानना है। युद्ध से उत्पन्न अनेकों परेशानियाँ हैं। इसका भयानक परिणाम सालों तक हमारा पीछा करेगा। इसलिए हमें युद्ध से बचने के उपायों के बारे में सोचना है क्योंकि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है। दुनिया को शांति का महत्व पहचानना है। शांति केवल एक राष्ट्र की नहीं पूरे विश्व की है। आगे आनेवाली पीढ़ी की शांति है। प्रगति का मूलमंत्र है शांति। इसलिए ज़रूर ही हमें पूरे विश्व में शांति का संदेश फैलाना है। जय हिन्द।

Kerala Plus Two Hindi Board Model Paper 2020 with Answers

प्रश्न 28.
अंग्रेज़ी खंड का हिंदी में अनुवाद करें।
There are many festivals in India. Most popular festivals in India are Diwali, Holi, Dasara, etc. These festivals are related to our social and cultural life. The beauty of India is related to these festivals. We celebrate all these festivals with their significance,
(popular – लोकप्रिय, social – सामाजिक, cultural सांस्कृतिक, related – संबंधित, celebrate – मानना, significance – महत्ता)
उत्तरः
भारत में कई त्योहार हैं। दिवाली होली, दशहरा आदि भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहार है। ये सब भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन से संबंधित है। भारत की सुंदरता भी इन त्योहारों से संबंधित है। इन त्योहारों की महत्ता के अनुकूल ही हम भारतवासी यह मनाते हैं।

प्रश्न 29.
आपके स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) ने साबुन का निर्माण किया है। उसकी. बिक्री बढ़ाने योग्य आकर्षक विज्ञापन तैयार करें।
• आकर्षक खुश्बू
• त्वचा के लिए उचित
• शुद्ध नारियल के तेल से बना
• कम दाम
उत्तरः
Kerala Plus Two Hindi Board Model Paper 2020 with Answers - 2

प्रश्न 30.
हिंदी अध्यापिका ने कक्षा में नेहरूजी का भाषण सुनाया। उस अनुभव के बारे में एक छात्रा अपनी सहेली के नाम पत्र लिखती है। वह पत्र तैयार करें।
• स्वतंत्रता संग्राम
• वीर जवानों का बलिदान
• नेहरूजी का संदेश
• भारत की सेवा करने का आह्वान
उत्तरः

तृश्शूर
10.08.2019

प्यारी हेमा,
कई दिनों से तुम्हें एक पत्र लिखने के बारे में सोच रही थी। आज ही समय मिला। घर में सब ठीक तो हैं न? मैं यहाँ खुश हूँ।

एक खास बात बताने के लिए ही मैं यह पत्र लिख रही हूँ। आज हमारी कक्षा में हमारी हिन्दी अध्यापिका ने हमें नेहरूजी का भाषण सुनाया स्वतंत्रता प्राप्ति के रात में नेहरूजी ने लाल किले में यही भाषण दिया था। इसमें उन्होंने एक नए भारत की सृष्टि की चर्चा की है। उन्होंने कहा, हम पूरे भारतीयों को भारत की प्रगति के लिए एक साथ मिलकर काम करना है और परिश्रम करना है।

नेहरूजी की राय मैं भारत में पूरे विश्व को एक सूत्र में बाँधने की क्षमता है। वह भाषण सुनकर मैं अत्यधिक प्रभावित हुई हूँ। ज़रूर ही तुम्हें मैं यह सुनाऊँगी | इतना लिखकर मैं यह खत यहाँ समाप्त करती हूँ। घरवालों से मेरा प्यार और प्रणाम कहना। जवाबी पत्र की प्रतीक्षा में…….

तुम्हारी सहेली,
हेमा,
हस्ताक्षर

Leave a Comment