You can Download आई एम कलाम के बहाने Questions and Answers, Summary, Activity, Notes, Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 2 Chapter 1 help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.
Kerala State Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 2 Chapter 1 आई एम कलाम के बहाने (फ़िल्मी लेख)
आई एम कलाम के बहाने Text Book Activities & Answers
आई एम कलाम के बहाने विश्लेषणात्मक प्रश्न
आई एम कलामप्रश्ना 1.
‘हमारा सौदा था खेल घंटी में खाने की अदला-बदली का।’ इस तरह की अदला-बदली से हम क्या समझ सकते हैं?

उत्तर:
बच्चों के मन में हमेशा प्यार रहता है। उनके बीच ऊँच-नीच या गरीब-धनी का कोई भेद-भाव नहीं होता। वे एक दूसरे को कुछ भी देने को तैयार होते हैं। चाहे वह खाना हो या और कुछ। निरीह बच्चों के इस अदला-बदली से उनकी मानवीयता का बोधमिल जाता है।
![]()
केरल का रहन सहन प्रश्ना 2.
‘रविवार की छुट्टी का दिन उनके लिए बफ़्ते का सबसे बुरा दिन हुआ करता।’ ऐसा क्यों कहा गया है?

उत्तर:
मोरपाल स्कूल जाकर खूब पढ़ना चाहता है। बडा होकर कुछ बनने की आकांक्षाएँ उसके मन में होंगी। इसलिए स्कूली दिन उनके लिए उत्साह के दिन और रविवार छुट्टी का दिन सबसे बुरा दिन लग जाता है।
प्रश्ना 3.
‘बाकी निन्यानवे कहानियों को कभी भूलना नहीं चाहिए जो हमारे बचपनों में है। – लेखक ने ऐसा क्यों कहा है?

उत्तर:
कलाम की कहानी बस एक फिल्म की कहानी है। फिल्म में वह अपनी मंज़िन पाता भी है। . लेकिन लेखक के जीवन में हुई अन्य कहानियों का अंत दर्दनाक है। वे बच्चे अपनी मंज़िल पाये बिना बहुत कष्ट उठाकर जी रहे हैं।
आई एम प्रश्ना 4.
‘लेकिन छोटू सिर्फ छोटू होकर नहीं जीना चाहता’ – इससे आपने क्या समझा?

उत्तर:
छोटू स्कूल जाकर खूब पढ़ना चाहता है। राष्ट्रपति अब्दुलकलाम के शब्दों से प्रभावित होकर कलाम बनना चाहता है। इसलिए उसने स्वयं ही अपना नाम कलाम रखा है। अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहता है।
प्रश्ना 5.
‘लेकिन कलाम फिर कलाम है’ – लेखक के इस प्रस्ताव पर चर्चा करें।

उत्तर:
कलाम एक ईमानदार लड़का है। चोरी का आरोप लगाते समय भी वह सबकुछ सहता है। कुँवर रणविजय को सज़ा मिलने के डर से उनसे हुई दोस्ती के बारे में भी कुछ नहीं कहना। सच्ची दोस्ती यही है। दोस्ती के लिए कुरबान करने वाला ही असली दोस्त निकलता है।
आई एम कलाम के बहाने Text Book Activities and Answers
प्रश्ना 1.
लिखें, प्रत्येक पात्र क्या करता था?
![]()

उत्तर:

प्रश्ना 2.
संबंध पहचानें, लेख से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति करें।


उत्तर:

प्रश्ना 3.
संबंध पहचानकर सही मिलान करें।
![]()

उत्तर:

![]()
प्रश्ना 4.
यह प्रसंग पढ़ें, मिहिर और मोरपाल के जीवन अनुभवों के आधार पर टिप्पणी लिखें।

‘जिस स्कल में बिताए समय को मैं अपने बचपन का सबसे खराब समय समझ करता था, शायद वही मोरपाल के लिए उसके जीवन का सबसे अच्छा समय होता था।’
उत्तर:
समाज के दो पहलू
मिहिर एवं मोरपाल दोस्त थे। दोस्ती इतनी घनी थी कि खाने की चीज़ भी आपस में बाँट लेते थे। मोरपाल गरीब घराने का लड़का है। उसके माँ-बाप खेत-मजूरी करते थे। घर में उसे कमर तोड़ मेहनत है। फिर भी वह रोज़ स्कूल आना पसंद करता है। पंद्रह किलोमीटर दूर किसी गाँव से रोज़ साइकिल चलाता स्कूल आता था। रोज़ छाछ का डिब्बा लेकर आता था। स्कूल आकर लेखक (मिहिर) का राजमा-चावल बडी चाव से खाता था। क्योंकि उसने पहले कभी यह देखा ही नहीं। स्कूल के प्रति उसका लगाव कुछ खास है इतना कि बिना नागा रोज़ स्कूल आता था। रविवार की छुट्टी का दिन उसके लिए हफ़्ते का सबसे बुरा दिन था। किसी शादी में भी स्कूल के नीली-खाकी यूनीफॉर्म पहनते दिखाई पड़ता था। बेचारे के पास जो कमीज़पैंट का एक ही जोड़ा था, वह नीली-खाकी यूनीफॉर्म था। मोरपाल का स्कूल आठवीं के बाद छूट जाता है। वह आज भी अपने पिता की तरह वहीं खेती-मजूरी करता है।
मिहिर पांडेय धनी परिवार का है। घर मे सारी सुविधाएँ हैं। वह स्कूल जाने से रोया करता था। रोज़ नए बहाने बनाता था। स्कूल से इतना नफ़रत करता था कि अगर स्कूल के रास्ते में पानी भर जाने के कारण स्कूल की छुट्टी हो जाए तो घर में वह नाचता रहता था। उसे स्कूल की नीली-खाकी यूनीफॉर्म से घृणा थी। उसे पहनना हमेशा टाल देता था। स्कूल में बिताए समय को वह अपने बचपन का सबसे खराब समझा जाता था। अपने राजमा-चावल के बदले मोरपाल का छाछ का डिब्बा अपना लेता था।
समाज के दो विभिन्न पहलुओं को मिहिर और मोरपाल के माध्यम से हमारे सामने पेश किया है। मोरपाल के लिए घर में कोई सुविधा नहीं है, फिर भी वह पढ़ना चाहता है। जबकि मिहिर के लिए सुविधा होते हुए भी स्कूल जाना पसंद नहीं करता। स्कूल एवं यनीफॉर्म से गहरा प्यार रखते हुए भी मोरपाल को आठवीं से स्कूल छोडना पडता है और वह पिताजी की तरह खेतीमजूरी करने को विवश होता है। मगर विशेष रुचि न रखते हुए भी मिहिर ऊँचे पद पर पहूँचता है। यहाँ सामाजिक असमता का तस्वीर खींच लिया है।
प्रश्ना 5.
पढ़ें, डायरी लिखें।
वह तय करता है कि वह अपनी चिट्ठी सीधे अपने हमनाम डॉ कलाम को दिल्ली जाकर खुद देगा। और वह अकेला ही निकल पड़ता है। रास्ते में मुश्किलें हैं। लेकिन कथा के अंत में कलाम को अपनी मंजिल मिलती है।
फ़िल्म के अंत में छोटू उर्फ कलाम का सपना साकार होता है। अपनी सफलता की बात वह अपनी डायरी में लिखता है। संभावित डायरी लिखें।

उत्तर:
20 मई 2019
आज कैसा दिन रहा ! सालों का मेरा सपना आज पूरा हुआ। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं। स्कूल में मेरी भर्ती हुई। दोस्त रणविजय के साथ मैं भी स्कूल जा रहा हूँ। सारे लोगों ने मुझे चोर बुलाया था। उस दिन मैं कितना रोया था। मुझे लूसी मैडम से मिलने था। इसलिए सीधे दिल्ली गया था। रास्ते में कितनी मुश्किलें सहना पड़ा था। न खाना, न रहन-सहन। संयोग से हुई मुलाकात की वजह से दोस्त रणविजय एवं रिश्तेदारों को मिला। इसलिए आज स्कूल जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आगे मन में यही वादा है खूब पढूँगा और मंज़िल तक पहुँच जाऊँगा। सीधे डॉ. कलाम से मिलूँगा और खूब बातें करेगा। गाँववालों की मदद करूँगा। काश मैं कलाम बन जाएँ.
प्रश्ना 6.
‘हम’ शब्द सर्वनाम के रूप में जाना जाता है। मगर ‘हम’ पूर्व प्रत्यय के रूप में विभिन्न प्रसंगों में विशेष प्रकार का अर्थ पैदा करता है। नीचे दिए आरेख का विश्लेषण करें, ‘हम’ से जुड़े अन्य पदों को ढूँढ़ निकालें और रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।


उत्तर:

प्रश्ना 7.
पढ़ें,
1. वह अपनी चिट्ठी कलाम को दिल्ली जाकर खुद देगा।
2. लूसी मैडम वादा करती हैं कि वे उसे अपने साथ दिल्ली लेकर जाएँगी। रेखांकित शब्दों पर ध्यान दें।
चर्चा करें,
1. रेखांकित शब्द क्रिया के किस समय के होने की सूचना देते हैं?
2. इन वाक्यों में क्रिया की अन्विति किन शब्दों से है
उत्तर:
1. रेखांकित शब्द क्रिया के सामान्य भाविकाल की सूचना देते हैं।
2. इन वाक्यों में क्रिया की अन्विति कर्ता के साथ है। (उदा : देगा – वह, जाएँगी – वे)
![]()
प्रश्ना 8.
पढ़ें,
1. मैं स्कूल जाने में रोया करता।
2. पानी भर जाने से छुट्टी हो जाया करती।
क्रिया रूपों की विशेषता पर
चर्चा करें।,
रेखांकित क्रिया रूपों से क्रिया के होने से संबंधित कौन-सा आशय मिलता है?
उत्तर:
1. क्रिया रूप नित्यता बोधक क्रिया रूप हैं।
2. नित्य करनेवाले काम को इन क्रियारूपों से घोतित करते हैं। हमेशा मुख्य क्रिया के भूतकाल रूप के साथ ‘जाना’ क्रिया का प्रयोग करते हैं।
प्रश्ना 9.
इस प्रकार के अन्य वाक्य चुनकर लिखें ।
उत्तर:
- रोज़ नए बहाने बनाया करता ।
- पानी भर जाने से छुट्टी हो जाया करती ।
- मैं घर पर नाचा करता।
- मैं स्कूल की नीली-खाकी यूनीफॉर्म से हमेशा चिढ़ा करता ।
- उसे पहनना हमेशा टाला करता।
- रविवार की छुट्टी का दिन उनके लिए हफ़ते का सबसे बुरा दिन हुआ करता।
आई एम कलाम के बहाने Additional Questions and Answers
प्रश्ना 1.
‘हमारा सौदा था खेल घंटी में खाने की अदला-बदली का’ । खेलघंटी के समय मिहिर और मोरपाल के बीच का संभावित वार्तालाप लिखें।
उत्तर:
मिहिर : घंटी बज गई, चलो हम कुछ खाएँ।
मोरपाल : हाँ ठीक है।
मिहिर : अरे मोरपाल, तुम्हारे पास क्या है?
मोरपाल : बस छाछ का डिब्बा।
मिहिर : हाय! वह मुझे दे दो, यह तुम लो।
मोरपाल : यह क्या है भाई?
मिहिर : अरे राजमा – चावल।
मोरपाल : राजमा – चावल ! मुझे बहुत पसंद है।
मिहिर : पहले कभी देखा नहीं क्या?
मोरपाल : नहीं तो, मैं पहली बार देख रहा हूँ।
मिहिर : पेट भर खाओ।
मोरपाल : कल भी यही लाना। तुम्हारे लिए छाछ पक्का।
मिहिर : ठीक है।
प्रश्ना 2.
स्कुल में भाषण-प्रतियोगिता चलाई गई। उसमें भाग लेते हुए कुँवर रणविजय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मान लें अगले दिन के समाचार-पत्र में प्रस्तुत घटना का रपट आ रहा है। वह रपट तैयार करें।
उत्तर:
भाषण प्रतियोगिता-कुँवर को प्रथम स्थान
जैसलमेर : कल जैसलमेर के कोसमोस हायर सेंकन्टरी स्कूल में एक भाषण प्रतियोगिता चलाई गई। ढाणी के राणा सा का बेटा कुँवर रणविजय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार प्राप्ति के बाद उसने कहा कि उसके दोस्त कलाम ने यह भाषण तैयार किया था। इसलिए यह पुरस्कार उसके लिए है। कुँवर की हिंदी उतनी अच्छी नहीं थी। इसलिए दोस्त ने तैयार किया था। उनके बीच की दोस्ती की अनूठी निशानी भी है यह पुरस्कार प्राप्ति। पुरस्कार वितरण स्कूल के प्रधानाध्यापक ने किया। ढाणी में कुँवर के विजय पर खुशी मनाई गई।
आई एम कलाम के बहाने Summary in Malayalam and Translation







![]()
आई एम कलाम के बहाने शब्दार्थ


