Teachers recommend solving Kerala Syllabus 9th Standard Hindi Question Paper Set 3 to improve time management during exams.
Kerala Syllabus Std 9 Hindi Model Question Paper Set 3
Time : 90 Minutes
Score : 40
सामान्य निर्देश:
- पहला पंद्रह मिनट कूल ऑफ़ टाइम है। इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।
- वैकल्पिक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखें |
सूचना: ‘फूटबॉल के दिल का राजा’ लेख का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 1 और 2 के उत्तर लिखें |
| 1970 में तीसरा विश्व कप जीतने वाली ब्राज़ील टीम आज तक की सबसे बढ़िया फुटबॉल टीम कही जाती है। इसमें पेले के अलावा कई महारथी थे । सुन्दर फुटबॉल खेलने में 1982 की ब्राज़ील टीम का नाम सबसे ऊपर आता है, जब पेले रिटायर हो चुके थे। |
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों से विशेषण शब्द चुनकर लिखें। (1)
उत्तर :
(क) सबसे बढ़िया
(ख) अलावा
(ग) रिटायर
(घ) महारथी
उत्तर :
(क) सबसे बढ़िया
प्रश्न 2.
चार सही प्रस्ताव चुनकर लिखें। (4)
फुटबॉलर पेले को खेल का राजा कहते हैं |
अन्तराष्ट्रीय फुटबॉल से वे 55 साल पहले रिटायर हो गए थे।
पेले तीन विश्व कप जीतनेवाले एकमात्र खिलाड़ी हैं |
पहली विश्व कप विजय के समय पेले 17 साल के थे ।
1979 में ब्राज़ील तीसरा विश्व कप जीतने वाली टीम है |
मेसी अर्जेंटीना के खिलाड़ी हैं ।
अथवा
अपने पसंदीदा खेल के बारे में लिखें|
उत्तर :
- फुटबॉलर पेले को खेल का राजा कहते हैं ।
- पेले तीन विश्व कप जीतनेवाले एकमात्र खिलाड़ी हैं |
- पहली विश्व कप विजय के समय पेले 17 साल के थे।
- मेसी अर्जेंटीना के खिलाड़ी हैं ।
अथवा
मेरा पसंदीदा खेल क्निकेट है। क्रिकेट एक बहुत ही रोमांचक और लोकप्रिय खेल है जिसे दुनियाभर में लोग बड़े उत्साह से देखते और खेलते हैं। यह खेल मुख्य रूप से बल्ले और गेंद के साथ खेला जाता है, जिसमें दो टीमें होती हैं। प्रत्येक टीम में ग्यारह खिलाड़ी होते हैं। खेल के दौरान, एक टीम बल्लेबाजी करती है और रन बनाती है, जबकि दूसरी टीम गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण करती है। खेल के विभिन्न प्रारूप होते हैं, जैसे टेस्ट, वनडे और टी-20, जो इसे और भी रोचक बनाते हैं। मुझे क्रिकेट का सामूहिकता और टीम वर्क का पहलू बहुत पसंद है, और खेल के दौरान होने वाले उतार-चढ़ाव खेल को और रोमांचक बना देते हैं।
सूचना: ‘बहुत दिनों के बाद’ कविता की ये पंक्तियाँ पढें, प्रश्न 3 और 4 के उत्तर लिखें |
| बहुत दिनों के बाद अबकी मैंने जी भर देखी पकी सुनहली फ़सलों की मुसकान – बहुत दिनों के बाद |
![]()
प्रश्न 3.
बहुत दिनों के बाद कवि ने क्या देखा? (1)
(क) पकी – सुनहली फ़सलों को
(ख) प्रकृति सौन्दर्य को
(ग) नदी को
(घ) खेतों को
उत्तर :
(क) पकी – सुनहली फ़सलों को
प्रश्न 4.
कवि का परिचय देते हुए पंक्तियों का आशय लिखें | (4)
उत्तर :
नागार्जुन ‘जनकवि’ कहे जाते हैं। सामंती व्यवस्था और सोच, जीवन की विसंगतियाँ और अंतर्विरोध, राजनीतिक व्यंग्य, निजी जीवन-प्रसंग, प्रकृति चित्रण जैसे तमाम विषय उनकी कविताओं में उतरे हैं। “बहुत दिनों के बाद अबकी मैंने जी भर देखी पकी सुनहली फ़सलों की मुसकान” पंक्ति का आशय यह है कि लंबे समय के बाद, व्यक्ति ने पूरे मन से पक चुकी और सुनहरे रंग की फसलों की खुशी और सुंदरता को देखा है। यह दृश्य न केवल उसकी आँखों को सुखद लगता है बल्कि उसे एक गहरी संतुष्टि और प्रसन्नता का अनुभव भी कराता है। फ़सलों की यह मुस्कान उसके लिए प्रकृति की सुंदरता और समृद्धि का प्रतीक है, जो उसे लंबे समय के बाद देखने को मिली है।
सूचना: ‘बूढी काकी’ शस्ति का यह अंश पढ़ें और 5 से 7 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें |
| काकी अपनी सारी संपत्ति भतीजे के नाम करवाकर उसके साथ रहती थी । इंसान के लालच की कोई सीमा नहीं होती …. बुद्धिराम और रूपा अपनी काकी के प्रति तब तक बहुत अच्छे रहते हैं जब तक कि वह उन्हें अपनी सारी संपत्ति उपहार में नहीं दे देती | |
प्रश्न 5.
काकी ने अपनी संपत्ति किसके नाम करवाई? (1)
उत्तर :
काकी ने अपनी संपत्ति अपने भतीजे के नाम करवाई |
प्रश्न 6.
नमूने के अनुसार लिखें | (1)
| फिल्म के मुख्य पात्र बुद्धिराम रूपा बूढी काकी ……………. |
उत्तर :
लाडली
प्रश्न 7.
काकी के प्रति बुद्धिराम और रूपा का व्यवहार कब तक अच्छा रहता है? (2)
उत्तर :
काकी जब तक उन्हें अपनी सारी संपत्ति उपहार में नहीं दे देती, तब तक बुद्धिराम और रूपा का व्यवहार काकी के प्रति अच्छा रहता है |
सूचना: ‘जन-जन का चेहरा एक’ कविता की ये पंक्तियाँ पढ़ें और 8 से 10 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें |
| चाहे जिस देश प्रांत पुर का हो जन-जन का चेहरा एक ! एशिया की, यूरोप की अमरीका की गलियों की धूप एक । कष्ट – दुख संताप की चेहरों पर पड़ी हई झरियों का रूप एक ! जोश में यों ताकत से बंधी हुई मुठियों का एक लक्ष्य ! |
प्रश्न 8.
कवि के अनुसार कष्ट-दुख संताप की झुरियों का रूप किस पर समान होता है? (1)
उत्तर :
कवि के अनुसार कष्ट – दुःख संताप की झुरियों का रूप किस जन जन के चेहरों पर सामान होता है |
प्रश्न 9.
निम्नलिखित आशयवाली पंक्तियाँ चुनकर लिखें | (2)
| कोई व्यक्ति चाहे किसी भी देश या प्रांत का निवासी हो उन सबमें समानता पाई जाती है। |
उत्तर :
चाहे जिस देश प्रांत पुर का हो जन-जन का चेहरा एक !
प्रश्न 10.
‘जन-जन का चेहरा एक’ शीर्षक कविता का भावार्थ लिखें | (4)
उत्तर :
“जन-जन का चेहरा एक” का व्यापक अर्थ है। कवि पीड़ित और संघर्षशील जनता के समान विचारों का वर्णन करता है। कवि ने अपने मानवोचित अधिकारों के लिए संघर्षरत विश्व भर के लोगों की भावना व्यक्त की है। मानव जाति का शोषण और उत्पीड़न, चाहे वह एशिया, यूरोप, अमेरिका या किसी भी अन्य महादेश या क्षेत्र में हो। उनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष एकता है।
सूचना: ‘झटपट और नटखट’ कहानी का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 11 और 12 के उत्तर लिखें:
| एक दिन तो नटखट ने हद ही कर दी | दोनों भाई स्कूल से लौट रहे हे । नदी का पुल आया, तो नटखट पुल पर चढ़ने के बजाय नीचे उतर गया और नदी किनारे जा पहुँचा | बसते में पहले से बनाकर राखी हुई कागज़ की दो नावें निकालीं और एक-एक करके बहते पानी में छोड़ दीं। |
![]()
प्रश्न 11.
नटखट ने नदी के किनारे जाकर क्या किया? (1)
(क) पुल पर चढ़ा
(ख) कागज़ की नावें पानी में छोड़ी
(ग) तैरने लगा
(घ) मछलियाँ पकड़ीं
उत्तर :
(ख) कागज़ की नावें पानी में छोड़ी
प्रश्न 12.
वाक्य पिरामिड की मूर्ति करें। (2)
(श्याम, आज)

उत्तर :

सूचना: ‘फूल’ कविता का यह अंश पढ़ें और 13 से 15 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें:-
| मैंने प्लास्टिक के सारे फूल तोड़ डाले और फावड़ा लेकर अपने आँगन की जिट्टी से जूझने लगा |
प्रश्न 13.
फूल – किसकी कविता है? (1)
(क) डॉ. रामदरश मिश्र
(ख) बच्चन सिंह
(ग) प्रभात
(घ) श्यामसुन्दर दास
उत्तर :
(क) डॉ. रामदरश मिश्र
प्रश्न 14.
निम्नलिखित पंक्तियों में विशेष शैलियाँ को पहचानें और लिखें:- (1)
बिना मौसम बहार आना
_________________
उत्तर :
अपने आँगन की मिट्टी से जूझने लगा
प्रश्न 15.
कविता के आधार पर पूर्ती करें:- (4)
(गंध नहीं, रस प्रदान करते हैं, गंध है, रस नहीं)

उत्तर :

सूचना: ‘घर’ कहानी का अंश पढ़ें, प्रश्न 16 और 17 के उत्तर लिखें |
| “मेरा जीना दूभर हो गया है आर तुम कह रहे हो तुम्हें इससे क्या! तुम कभी रहे होते उनके साथ उस किराए के कमरे में तो कुछ समझ पाते। कितने सलीके से रहते थे हम | उनके पास किताबों की बड़ी- बड़ी अलमारियाँ थीं | वे किताबों के आगे रहते थे, मैं किताबों के पीछे | |
प्रश्न 16.
किस संदर्भ में लेखक ने ‘किताबों के आगे’ और ‘किताबों के पीछे’ की बात की है? (1)
(क) वे किताबों से बहुत प्यार करते थे।
(ख) लेखक और उनके साथी के रहने की जगह का विवरण ।
(ग) कमरे में किताबों की संख्या अधिक थी।
(घ) लेखक का पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन था।
उत्तर :
(ख) लेखक और उनके साथी के रहने की जगह का विवरण ।
प्रश्न 17.
कहानी के आधार पर लिखिए, प्रकृति किन-किनका घर है? (4)
अथवा
पर्यावरण से ‘घर’ शीर्षक का क्या संबंध है? अपना विचार लिखें:
उत्तर :
- फरहाद का घर
- मकड़ी का घर
- छिपकली का घर
- गिरगिट का घर
- काली चींटी का घर
- ततैया का घर
- मक्खियों और मच्छरों का घर
- चूहा का घर
- गिलहरी का घर
अथवा
कहानी “घर” में पर्यावरण और घर के बीच का संबंध स्पष्ट रूप से उभर कर आता है। यह कहानी विभिन्न जीव-जंतुओं के लिए घर की महत्ता को दर्शाती है। इसमें छिपकली, मकड़ी, चींटी, ततैया, मच्छर, मक्खियाँ, चूहा, गिलहरी और मेंढकियों जैसे प्राणियों के जीवन को वर्णित किया गया है, जो एक ही घर में सह-अस्तित्व में रहते हैं।
प्रकृति का प्रत्येक जीव अपने तरीके से एक घर बनाता है और उसे सजाता है । छिपकली का किताबों के पीछे रहना, मकड़ी का जाला बुनना, चींटी का दीवार की पपड़ी में घर बनाना, ततैया का खिड़की के परदे के पीछे चाय तैयार करना, सभी उनके पर्यावरण के साथ उनके घनिष्ठ संबंध को दर्शाते हैं। इसके अलावा, फरहाद का नया घर भी सभी प्राणियों के लिए आश्रय स्थल बन जाता है, जहां वे अपने- अपने तरीके से जीवन व्यतीत करते हैं। कहानी “घर” यह संदेश देती है कि घर न केवल इंसानों के लिए बल्कि सभी जीवों के लिए महत्वपूर्ण है। यह उनकी सुरक्षा, शांति और स्थायित्व का प्रतीक है। कहानी पर्यावरण और जीवन के बीच एक गहरा संबंध स्थापित करती है, और यह दिखाती है कि विविधता और सह-अस्तित्व कैसे पर्यावरण को समृद्ध बनाते हैं।
![]()
सूचना: ‘घर पेड़ और तारे की याद’ लोककथा का यह अंश पढ़ें, और प्रश्न 18 और 19 के उत्तर लिखें:
| दोनों बच्चे हिम्मत के साथ आगे बढ़ते गए। लड़के ने अपनी और बहन की रक्षा के लिए बलूत के एक पेड़ से एक अच्छी-सी टहनी तोड़ कर अपने पास रख ली | चलते चलते एक दिन वे एक चौराहे पर पहुँचे | उन्हें पता नहीं ठा कि आगे कौन – सा रास्ता लें | |
प्रश्न 18.
बच्चों ने बलूत के पेड़ से टहनी क्यों तोड़ी? (1)
(क) खाने के लिए
(ख) रास्ता दिखाने के लिए
(ग) सुरक्षा के लिए
(घ) खेलने के लिए
उत्तर :
(ग) सुरक्षा के लिए
प्रश्न 19.
बहुत भटकने के बाद भाई-बहन अपने माता- पिटा से मिल सके। इस प्रसंग का संवाद लिखें | (4)
अथवा
कहानी के किसी मार्मिक प्रसंग पर पटकथा का एक दृश्य लिखें |
उत्तर :
भाई- बहन, क्या तुम सो रही हो?
बहन: नहीं, मुझे घर की याद आ रही है।
भाई: मैं भी घर के बारे में सोच रहा हूँ | हम दोनों एक दिन चुपके से भाग चलें |
बहन: हाँ भाई, मैं तो तैयार हूँ |
भाई: चलो, हम अपने कपडे इकट्ठा करके चलें। अब तो चाँद की रोशनी में रास्ता दिखाई दे रहेगा | बहन: ठीक है भाई। मैं आती हूँ। पर हम कभी घर नहीं पहुँच पाएँगे |
भाई: चलो,मुझे उम्मीद है कि हम घर पहुँच पाएँगे |
बहन : मगर आपके पास घर की कोई निशानी है क्या?
भाई: हाँ ज़रूर है। घर के आँगन में एक सनोबर का पेड़ है |
बहन: हम कई दूर तक चले | फिर भी सनोबर का पेड़ नहीं दिखाई देता है।
भाई: तुम शांत हो जाओ, कुछ दूर और चलकर देखें |
बहन: चलते-चलते मैं थक जाती हूँ ।
भाई: वह रहा हमारा पेड़ | वहीं हमारा घर है।
बहन: अच्छा, हम जल्दी चलकर घर के दरवाज़े पर खटखटाऍ |
भाई: ठीक है। मैं खटखटाता हूँ ।
बहन : देखो, माँ-बाप दरवाज़ा खोलकर बाहर आए ।
(भाई और बहन ने माँ-बाप को गले लगाया और उनके गाल पर चुप लिया)
अथवा
दृश्य – 1
घर के सामने की रास्ता | साँझा का समय |
(भाई घर के आँगन के सनोबर पेड़ को देख रहा है। बहन पेड़ की पत्तियों के बीच से चमकीली तार को देख रही है | वे एक दूसरे से लिपट गए।)
भाई : यह वह खलिहान है जहाँ पिटा के घोड़े खड़े रहते थे ।
बहन: यह कुआँ है जहाँ से माँ मवेशियों केलिए पानी लाती थी |
भाई: चलो, घर के अन्दर चलते हैं |
बहन पहले तुम जाओ। मुझे दर लगता है।
(दोनों घर के अन्दर कमरे की ओर जाते हैं । माँ-बाप को गले लगाते हैं |)