Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया

You can Download बीरबहूटी Questions and Answers, Summary, Activity, Notes, Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Kerala State Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया (टिप्पणी)

टूटा पहिया Text Book Questions and Answers

टूटा पहिया विश्लेषणात्मक प्रश्न

टूटा पहिया कविता का अर्थ प्रश्ना 1.
अपने पक्ष को असत्य जानते हुए भी
बड़े-बड़े महारथी
अकेली निहत्थी आवाज़ को
अपने ब्रह्मास्त्रों से कुचल देना चाहें।
-इन पंक्तियों के आशय पर चर्चा करें।
Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया 1
उत्तर:
ये पंक्तियाँ महाभारत के एक प्रसंग पर आधारित है। अभिमन्यु ने चक्रव्यूह में अकेले ही प्रवेश किया। कौरव सेना के महारथियों ने उसे घेर कर उसके सब शस्त्रास्त्र नष्ट कर डाले। अभिमन्यु के शत्रु पक्ष के लोग जानते थे कि न्याय अभिमन्यु के पक्ष में है। फिर भी वे उसे कुचल देने के लिए, मार डालने के लिए तैयार हो गए।

HSSLive.Guru

प्रश्ना 2.
तब मैं
रथ का टूटा हुआ पहिया
उसके हाथों में
ब्रह्मास्त्रों से लोहा ले सकता हूँ।
-इन पंक्तियों में चर्चित पौराणिक संदर्भ वर्तमान परिवेश में कहाँ तक प्रासंगिक है?
Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया 2
उत्तर:
जब सारा संसार किसी साहसी मनुष्य की आवाज़ को दबाने का प्रयास करेगा, तब मैं रथ का टूटा पहिया उसके हाथों में रहकर शत्रुओं के ब्रह्मास्त्रों का सामना कर सकता हूँ। टूटा पहिया उपेक्षित मानव का प्रतीक है। आजकल समाज में असत्य और अन्याय का बोलबाला है। इन असत्यों और अन्यायों के खिलाफ अगर कोई लड़ेगा तो कोई लघु मानव ही उसका सहारा बनेगा। यही इन पंक्तियों की प्रासंगिकता है।

टूटा पहिया कविता का सारांश प्रश्ना 3.
इतिहासों की सामूहिक गति
सहसा झूठी पड़ जाने पर
क्या जाने
सच्चाई टूटे हुए पहियों का आश्रय ले!
-इन पंक्तियों से कवि क्या बताना चाहते हैं?
Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया 3
उत्तर:
कवि कहते हैं कि पहिया यदि टूटा है तो भी उसे मत फेंको। यह संसार एक दुरूह चक्रव्यूह है। बड़े-बड़े महारथी असत्यों और अन्यायों की अक्षौहिणी सेनाओं को खड़ा करेंगे। उन महारथियों के कारण इतिहास की गति सहसा झूठी पड़ जाती है तो सच्चाई को टूटे पहिए का सहारा लेना पड़ेगा। इसलिए टूटे पहिए की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। .

टूटा पहिया Text Book Activities & Answers

टूटा पहिया अभ्यास के प्रश्न

टूटा पहिया प्रश्ना 1.
कविता के प्रतीकों को चुनकर खंभे में लिखें। वर्तमान परिवेश में प्रतीक किसका प्रतिनिधित्व करता होगा?
उत्तर:
Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया 4
उत्तर:
Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया 5

टूटा पहिया विधात्मक प्रश्न

Toota Pahiya Summary in Hindi प्रश्ना 1.
‘टूटा पहिया’ कविता पर टिप्पणी लिखें।
Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया 6
उत्तर:
लघु न दीजिए डाल…
डॉ. धर्मवीर भारती हिंदी की प्रयोगवादी काव्य धारा के नए कवियों में अग्रणी थे। ‘टूटा पहिया’ भारती जी की एक छोटी कविता है। यह रचना भारती जी के ‘सात गीत वर्ष’ से चुनी गई है। टूटा पहिया लघु और उपेक्षित मानव का प्रतीक है, जिसे बेकार समझकर फेंक दिया गया है। नया कवि उसकी संभावनाओं को पहचानता है और उसकी क्षमताओं का मूल्यांकन करता है।

इसमें ‘मैं’ सर्वनाम का प्रयोग है। टूटा पहिया कहता है कि मैं टूटा हुआ हूँ। लेकिन मुझे मत फेंको। कौन जाने कि इस दुरूह चक्रव्यूह में अभिमन्यु जैसे कोई साहसी वी घिर जाए और बड़ेबड़े महारथी उस साहसी वीर की निहत्थी आवाज़ को कुचल देना चाहे।

जब सारा संसार उस साहसी मनुष्य की अकेली आवाज़ को दबाना चाहेगा, तब मैं रथ का टूटा हुआ पहिया उसके हाथों में लगकर शत्रुओं के ब्रह्मास्त्रों से लोहा ले सकता हूँ। मुझे टूटा हुआ मानकर फेंको मत। क्योंकि इतिहास की सामूहिक गति जब झूठी पड़ जाएगी तो शायद टूटा पहिया ही अकेले का आश्रय बनेगा।

‘टूटा पहिया’ एक प्रतीकात्मक रचना है। इस प्रतीक को कवि ने महाभारत के कथानक से लिया है। अभिमन्यु ने चक्रव्यूह में अकेले ही प्रवेश किया। कौरवसेना के महारथियों ने उसे घेर कर उसके सब शस्त्रास्त्र नष्ट कर डाले। उसने रथ के टूटे पहिए को अस्त्र बनाकर शत्रुओं का सामना किया। कवि ने इसी घटना के आधार पर यह प्रतीकर ग्रहण किया है।

समाज जब न्याय और सत्य के रास्ते से हटकर असत्य के मार्ग पर बढ़ना चाहेगा, तब उसका विरोध करनेवाला व्यक्ति अभिमन्यु के समान अपने को चक्रव्यूह में घिरा पाएगा। उस समय उसके लिए लघु और निस्सार समझे जानेवाला कोई आदमी सहायक बनेगा। टूटा पहिया जैसा लघु मानव की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए, यही इस कविता का संदेश है।

टूटा पहिया Orakkum Questions and Answers

गतिविधि – 1

Tuta Pahiya प्रश्ना 1.
सूचनाः संबंध पहचानें और मिलान करें।

टूटा पहिया  समस्याएँ
चक्रव्यूह अधर्म का विरोधी
अभिमन्यु महाशक्ति
ब्रह्मास्त्र लघुमानव

उत्तर:

टूटा पहिया  लघुमानव
चक्रव्यूह समस्याएँ
अभिमन्यु अधर्म का विरोधी
ब्रह्मास्त्र महाशक्ति

प्रश्ना 2.
यहाँ मैं का प्रयोग किस केलिए किया गया है?
उत्तर:
उपेक्षित मानव या लघुमानव

HSSLive.Guru

प्रश्ना 3.
अभिमन्यु किसका प्रतीक है?
उत्तर:
अधर्म का विरोधी।

Toota Pahiya प्रश्ना 4.
अभिमन्यु को क्यों दुस्साहसी कहा गया है?
उत्तर:
अभिमन्यु समस्या को अच्छी तरह न समझकर साहसी बन जाता है।

प्रश्ना 5.
लघुमानव का दुस्साहस क्या हो सकता है?
उत्तर:
लघुमानव भविष्य के बारे में न समझकर अधर्म का विरोध करते हैं।

प्रश्ना 6.
वर्तमान प्रसंग में महारथी किसका प्रतीक हो सकता है?
उत्तर:
असत्य या अधर्म का प्रतीक है।

प्रश्ना 7.
अकेली निहत्थी आवाज़ किसकी हैं?
उत्तर:
लघुमानव के

प्रश्ना 8.
कुयल देने का मतलब क्या है?
उत्तर:
असहाय को सर्वनाश करना।

Pahiya in Hindi प्रश्ना 9.
‘लोहा लेना’ से आपने क्या समझा?
उत्तर:
लड़ाई करना।

प्रश्ना 10.
“अपने पक्ष को असत्य जानते हुए भी
बडे-बडे महारथी
अकेली निहत्थी आवाज़ को
अपने ब्रह्मास्त्रों से कुयल देना चाहें।”
उत्तर:
कविता का टिप्पणी
धर्मवीर भारती आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक थे। उन का जन्म 25 दिसंबर 1926 को इलाहाबाद में हुआ। मुर्दै का गाँव, स्वर्ग और पृथ्वी, याँद और टूटे हुए लोग (कहानी संग्रह) ठंडा लोहा, कनुप्रिय (काव्य) गुनाहों का देवता, सूरज का सातवाँ घोडा (उपन्यास) अंधायुग आदि उनके प्रमुख कृतियाँ है। उनको पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी, भारत भारती, व्यास सम्मान आदि पुरस्कार मिले हैं। 4 सितंबर 1997 को उनका निधन हुआ।

अपने पक्ष को असत्य जानते हुए भी बड़े-बड़े महारधी कर्ण, द्रोण, भीष्म, आदि निशस्त्र अभिमन्यु को अपने महाशक्ति से सर्वनाश करना चाहते हैं। आज के समाज में भी इन जैसे लोगों का काम चलते हैं। हमारे समाज अधर्म की और जाए तो सत्य का पक्ष टूटे हुए पहिए का सहारा लेते हैं। टूटा पहिया उपेक्षित मानव का प्रतीक हैं। यह तो सार्थक हैं। तुच्छ सी लगनेवाली वस्तु भी सांत्वना देने में समर्थ हो सकती हैं। यहाँ कवि ने महाभारत के अभिमन्यु की कहानी को प्रतीकात्मक बनाकर वर्तमान युग की जटिलता का चित्रण किया है।

टूटा पहिया SCERT Questions and Answers

गतिविधि – 1

सूचनाः ‘टूटा पहिया’ कविता का यह अंश पढ़े और अनुबद्ध प्रश्नों के उत्तर लिखें।
अपने पक्ष को असत्य जानते हुए भी
बडे-बडे महारथी
अकेली निहत्थी आवाज़ को
अपने ब्रह्मास्त्रों से कुचल देना चाहें
तब मैं
रथ का टूटा हुआ पहिया
उसके हाथों में
ब्रह्मास्त्रों से लोहा ले सकता हूँ।

Kerala Piravi Kavithakal प्रश्ना 1.
‘सकता हूँ’ क्रिया का संबंध किससे है? (रथ, ब्रह्मास्त्र, मैं)
उत्तर:
मैं

HSSLive.Guru

प्रश्ना 2.
‘सामना करना’ के अर्थ में कवितांश में प्रयुक्त मुहावरा कौन – सा है?
उत्तर:
लोहा लेना।

प्रश्ना 3.
कवि ने पौराणिक प्रसंग द्वारा वर्तमान समय की चर्चा की है। इस पर अपना मत लिखें।
उत्तर:
बडे-बडे व्यक्ति, महान योद्धा जानते हैं कि वह जिस ओर से लड़ रहे हैं, वह अन्यायी हैं। वे अन्यायी शासक वर्ग अपनी शक्ति और अधिकार रूपी ब्रह्मास्त्र से निरायुध व्यक्ति को कुयल देना चाहते हैं। ऐसी अवसर पर मैं रथ का टूटा हुआ पहिया मानव-मूल्य बनकर निरायुध के हाथ में आ जाता हूँ और ब्रह्मास्त्रों से लोहा ले सकता हूँ। यहाँ महारथी शोषक वर्ग का और ब्रह्मास्त्र शासक वर्ग के द्वारा शक्ति और अधिकार का दुरुपयोग का प्रतीक हैं। इस कविता में महाभारत के अभिमन्यु की कहानी को प्रतीकात्मक बनाकर वर्तमानयुग की जटिलता का चित्रण किया है।

Tuta Pahiya in Hindi Tippani प्रश्ना 4.
अकेली निहत्थी आवाज़ किसकी है?
उत्तर:
निरायुध व्यक्ति की है। जिस केलिए संसार में कोई बड़ा स्थान या धन नहीं।

टूटा पहिया Additional Questions and Answers

प्रश्ना 1.
टूटे पहिए को क्यों फेंकना नहीं चाहिए?
Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया 7
उत्तर:
जिस चीज़ को हम फालतू समझकर फेंक देते हैं, उसका कभी उपयोग करने का मौका आ सकता है। इस लिए कहा है कि टूटे पहिए को फेंकना नहीं चाहिए।

Toota Pahiya Kavita Ka Saransh प्रश्ना 2.
‘टूटा पहिया’ कविता में कवि ने किस शक्ति की ओर संकेत किया है?
Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया 8
उत्तर:
टूटे पहिए के माध्यम से कविने उपेक्षित और लघु मानव की शक्ति का संकेत किया है।

HSSLive.Guru

प्रश्ना 3.
टूटे पहिए से कवि क्या आशा करते हैं?
Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया 9
उत्तर:
आजकल समाज में असत्य और अन्याय का बोलबाला है। इन असत्यों और अन्यायों के खिलाफ अगर कोई लड़ेगा तो कोई टूटा पहिया यानी लघु मानव ही उसका सहारा बने। यही कवि की आशा है।

टूटा पहिया Summary in Malayalam and Translation

Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया 10

टूटा पहिया शब्दार्थ

Kerala Syllabus 10th Standard Hindi Solutions Unit 1 Chapter 3 टूटा पहिया 11

Leave a Comment