You can Download अकाल में सारस Questions and Answers, Summary, Activity, Notes, Kerala Syllabus 9th Standard Hindi Solutions Unit 4 Chapter 1 help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.
Kerala State Syllabus 9th Standard Hindi Solutions Unit 4 Chapter 1 अकाल में सारस (कविता)
अकाल में सारस Textual Questions and Answers
अकाल में सारस विश्लेषणात्मक प्रश्न
प्रश्ना 1.
धान की सूखी पत्तियों की गंध’ –से किसका आभास होता है?
उत्तर:
धान के पौधे गर्मियों में सूखते हैं। धान की सूखी पत्तियों की गंध से गर्मियों का आभास मिलता है।
प्रश्ना 2.
सारसों ने जल भर कटोरे को क्यों न देखा होगा?
उत्तर:
सारसों के लिए कटोरे भर का जल पर्याप्त नहीं है। वे ताल-तलैयों की तलाश कर रहे थे। उनके लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की ज़रूरत थी। इसलिए वे जल भर कटोरे को न देखा होगा।
Akaal Mein Saras Summary प्रश्ना 3.
सारसों ने जाते-जाते शहर की ओर क्यों मुड़कर देखा होगा?
उत्तर:
शायद सारसों को वह जगह पसंदीदा थी। लेकिन उनकी आशा के विरुद्ध वहाँ कोई जलस्रोत न देखा। वे निराश लौटने लगे। वहाँ के लोगों के प्रति उनके मन में दया या घृणा की भावना थी। दया इसलिए कि ये लोग कितने अभागे हैं। घृणा शायद इसलिए कि इन्होंने प्राकृतिक जलस्रोतों का ह्रास किया है।
अकाल में सारस Additional Questions and Answers
अकाल में सारस आशयग्रहण के प्रश्न
प्रश्ना 1.
वे देर तक करते रहे शहर की परिक्रमा’ -सारस किसकी तलाश में शहर की परिक्रमा करते होंगे?
उत्तर:
सारस देश-देशांतर में जानेवाले पक्षी हैं। वे ऋतुओं के बदलने के अनुसार एक देश से दूसरे में चले जाते हैं। यहाँ सारस पानी की तलाश कर रहे हैं।
अकाल में सारस Summary प्रश्ना 2.
बुढ़िया ने क्या सोचकर पानी लाकर रखा होगा?
उत्तर:
सारसों को देखकर बुढ़िया ने सोचा कि वे पानी की तलाश में हैं। इसलिए बुढ़िया ने कटोरे में पानी लाकर रखा।
अकाल में सारस Grammar
अकाल में सारस व्याकरण के प्रश्न
प्रश्ना 1.
तुलना करें :
i. तीन बजे दिन में / आ गए वे
ii. वे दिन में तीन बजे आ गए।
iii. कवितांश की संरचना और वाक्य की संरचना का अंतर पहचानें।
iv. कविता को गद्य में बदलने पर शब्दों के क्रम में क्या परिवर्तन आया है?
उत्तर:
वाक्य की संरचना कर्ता, कर्म और क्रिया का पालन किया है। लेकिन कविता की संरचना में यह क्रम नहीं है। कविता की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कभी-कुभी शब्दों के क्रम में आवश्यक परिवर्तन करते हैं।
Akaal Mein Saras प्रश्ना 2.
इन पंक्तियों को गद्य की संरचना में बदलकर लिखें।
उत्तर:
पंक्तियाँ | वाक्य |
एक के बाद एक वे झुंड के झुंड धीरे-धीरे आए। | वे झुंड के झुंड एक के बाद एक धीरे-धीरे आए। |
वे देर तक करते रहे शहर की परिक्रमा | वे देर तक शहर की परिक्रमा करते रहे |
Akal Mem Saras Hindi Poem प्रश्ना 3.
लेख लिखें :
1. प्रकृति के जलस्रोतों का नाश होता जा रहा है।
2. साथ ही पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ रहा है।
उत्तर:
अकाल में सारस’ कविता मनुष्यों के बुरे व्यवहार की संकेत करनेवाली कविता है। प्राकृतिक संसाधन केवल मनुष्यों के लिए नहीं है। पशु-पक्षी, मछलियाँ और दूसरे प्राणी भी इनके हकदार है। दरअसल ऋतु बदलने पर सारस पक्षी पानी आदि की तलाश में एक देश से दूसरे देश में चले जाते हैं। लेकिन यहाँ कहीं पानी नहीं है। सारसों को तो पता तक नहीं था कि लोग उन्हें सारस कहते हैं। यहाँ तो पानी और धान की पत्तियाँ सूख गई हैं। उनकी गंध हवा में हैं। यही गंध सारसों के डैनों से नीचे झर रही है। एक बुढ़िया अपने आँगन में जलभरा कटोरा रख देती है।
लेकिन सारसों ने न तो बुढ़िया को देखा। क्योंकि वे जलस्रोतों की तलाश में आए थे। उनकी निगाहों में दया थी या घृणा, हम समझ नहीं पाते। दया शायद इसलिए कि सारस तो उड़कर कहीं और चले जाएँगे, जहाँ पानी होगा। किंतु ये दयनीय लोग जो अपना पानी तक नहीं बचा पाए, अपने खेत-खलिहान और घर-बार छोड़कर, कहाँ और कैसे जाएँगे? और घृणा इसलिए कि अपना पानी तो नष्ट किया ही हमारा भी नष्ट कर दिया। क्योंकि पर्यावरण नष्ट करने के ज़िम्मेदार तो मनुष्य ही हैं।
अकाल में सारस Summary in Malayalam and Translation
Akal प्रश्ना 1.
बरसों बीते
बादलों को इधर
बरसे नहीं।
ये पंक्तियाँ किस हालत की ओर ।
संकेत करती है?
उत्तर:
पानी की कमी एक बड़ी समस्था हो.
पर्यावरण में हुए बदलाव से बारिश
की मात्रा कम होती जा रही है। इस
हालत की ओर ये पंक्तियाँ संकेत देती है
अकाल में सारस शब्दार्थ